देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। गोवर्धन में बीती रात डीग लौट रही कार में एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी ।घटना में कार में सवार दो लोगो की मौत हो गयी। वही एक अन्य घायल हो गया।डीग गोवर्धन रोड पर रात एक बजे भीषण हादसा हो गया। हरियाणा नंबर की इण्डिगो कार को डीग जाते समय नगला गांठौली पर एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार दो लोगो की मौत हो गयी वही तीसरा युवक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन के डीग गोवर्धन रोड पर बीतीरात एक बजे दो कारों की आपस में भिड़त हो गई। जिसमें एक कार में सवार गोविन्द नगर चौमुंडा कॉलौनी निवासी 40 वर्षीय परशुराम उर्फ पवन शर्मा पुत्र शिवशंकर एवं पलवल हरियाणा के गांव पुलैना निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र अमीचंद की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार मदन उर्फ बंटी पुत्र रामदत्त निवासी पुलैना पलवल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। गोवर्धन थानाध्यक्ष संसार सिंह राठी ने बताया कि मृतक प्रमोद के भाई दिनेश शर्मा ने फरार कार चालक एचआर 29 एजे 5631 के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।













Related Items
गैंगस्टर असीम मुठभेड़ में घायल
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में LOC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल