BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संपूर्ण नगर का विकास मेरी प्राथमिकता : मुकेश आर्य बंधु

जहीर आलम मेयर ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास
वृंदावन(जहीर आलम)। मथुरा वृंदावन नगर के वार्ड संख्या 41 में शुक्रवार को लगभग 70 मीटर  इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास  मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु एंव पार्षद पवन यादव के द्वारा  विधि विधान पूर्वक नारियल फोड़ कर किया। तराश मंदिर क्षेत्र में पिछले काफी समय से जर्जर पड़े मार्ग पर लगभग 14 लाख रु की लागत से नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया गया। मथुरा वृन्दावन नगर निगम के  मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने कहा कि सम्पूर्ण नगर में अच्छी सड़कें एव सफाई को लेकर नगर निगम कटिबद्ध है। जल्द ही बिना भेदभाव के नगर के अन्य वार्डो में विकास कार्य शुरू कराये जायँगे। वही क्षेत्रीय पार्षद पवन यादव ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। सम्पूर्ण वार्ड का विकास उनकी प्रथमिकता में है। जल्दी ही वार्ड के अन्य मार्गो का निरीक्षण करा कर विकास कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद राधा कृष्ण पाठक, जय शर्मा, कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता,  संयुक्त नगर आयुक्त संजीव कुमार तिवारी, वैभव अग्रवाल, मुन्ना लाल निषाद, लीलाधर सिंह, प्रकश बघेल, अशोक, आनंद भरद्वाज, गोपाल यादव , आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More