देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(जाहिद सैयद)। ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले एक शातिर लुटेरे को वृंदावन पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही पांच दिन पूर्व हैदराबाद के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पकड़े गए शातिर के पास से एक बुलेरो गाड़ी, तमंचा व हजारों रुपये बरामद किए।
बताते चलें कि ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर लूट करने वाला गिरोह काफी सक्रिय है। वीती चार जुलाई को इन्हीं लोगों ने ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन दिया। उसे देख दिए गए नम्बर पर हैदराबाद तेलांगाना के विजय पुरी कालोनी निवासी अप्राटी पुत्र जालंधर अप्राटी ने इस गैंग के सदस्यों से सम्पर्क साधा तो इन लोगों ने उसे झांसे में ले लिया। उसको वृंदावन बुला लिया। उसे गाड़ी देने के नाम पर उसके साथ 3.70 लाख रुपये, तीन मोबाइल, एक सोने की अंगूठी हरियारों के बल पर लूट ली। इस घटना के खुलासे के लिए एसएसपी द्वारा सीओ सदर राकेश यादव के नेतृत्व में वृंदावन पुलिस की टीम बनाई। जिसमें थाना प्रभारी सुबोध कुमार, जैत चौकी प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य लोग थे। इसी बीच राजीव कुमार ने सर्विलांस के माध्यम से टटलुओं के नम्बर को ट्रेस कराया। पता चला कि हैदराबाद के एक दो अन्य लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। तब राजीव सिंह ने हैदराबाद के उन लोगों से सम्पर्क किया और स्वयं ही हैदराबाद का व्यक्ति बनकर टटलुओं से बात कर गाड़ी खरीदने के लिए कहा। उनसे सौदा व तारीख तय कर ली। वे स्वयं ही सिविल ड्रेस में मय फोर्स के टटलुओं द्वारा बताई गई जगह नगला रामताल पहुंच गए, लेकिन पुलिस की भनक टटलुओं को लग गई। इन्हें देखकर इनसे बात करने के बजाए टटलु भागने लगे। इनको घेर कर एक शातिर टटलु लुटेरे को पकड़ लिया। उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। पूछताछ में पकड़े गए टटलु ने अपना नाम मोहम्मद मुकीम पुत्र इदरीश निवासी थाना फिरोजपुर, नूह हरियाणा बताया। इसके पास से एक तमंचा व 20 हजार रुपये और बुलैरो गाड़ी बरामद हुई। इसने अपने फरार साथियों के नाम शमी पुत्र सद्दीक निवासी नूंह हरियाणा, शाकिर व एक अन्य बताया। पुलिस उसके फरार साथियों को पकडऩे में लगी है।













Related Items
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
वाहन रिकॉल पोर्टल: गाड़ी में है डिफेक्ट तो करें सरकार से शिकायत, जानिए कैसे
गुजरात में बोले पीएम मोदी, दो पटरियों पर बढ़ेगी देश के विकास की गाड़ी