देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जिले की कोसीकलां पुलिस एवं आबकारी टीम ने आज कोटवन चैकपेस्ट पर हरियाणा से मथुरा आ रही अरूणांचल मार्का की अवैध शराब 800 पेटी सहित चार युवकों को पकड़ा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रधर गौड़ ने आज दोपहर बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक नं. पीबी 30 जी 9962 में अवैध शराब की पेटियां भरी हरियाणा से मथुरा आ रही है। सूचना पर कोसी प्रभारी विनोद कुमार तौमर, तनवीर आलम, रोहित मलिक एवं आबकारी निरीक्षक अनन्त कुमार मिश्र एवं कांस्टेबिल उदयवीर गौतम, सोमदत्त शर्मा, प्रमोद कुमार के साथ कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग कोटवन चौकी पहुंच चैकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया ट्रक दिखाई दिया जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें अरूणाचल प्रदेश मार्का नैनो प्रीमियम विस्की की 800 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक से चार लोगों को भी पकड़ा है। जिन्होंने अपनी शिनाख्त बलराम सिंह पुत्र जिंगीर सिंह निवासी काकूवाला थाना कोलागढ़ी जनपद फिरोजपुर, अविनाश पुत्र अशोक कुमार निवासी सतवापुर चुंगी थाना कैंट जनपद फिरोजपुर, उमेश पुत्र पूरनलाल निवासी कस्बा होडल जिला पलवल और रोहित पुत्र नैथेनियल निवासी फिरोजपुर वार्ड नं. 8 थाना कैंट जनपद फिरोजपुर है। कोसी पुलिस ने शराब की कीमत लाखों रूपए बताई है।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
20-21 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र अवैध : पंजाब के राज्यपाल
शराब घोटाले में केजरीवाल से भी पूछताछ करे सीबीआई और ईडी : भाजपा