देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद मथुरा में जरूरतमंद असहाय लोगों की सेवा में निरन्तर कार्यरत अग्रणी संस्था अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक ने हजारों जरूरतमंद लोगों को अपने ’फ्री-फ्रूड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम्य के अर्न्तगत भोजन का वितरण किया गया।
पिछले एक वर्ष से जनपद मथुरा में जरूतमंद, गरीब, असहाय जनता की जरूरतों को अपनी सेवा के माध्यम से पूरा करने में अग्रणी संस्था अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक ने अपने कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया। इसके उपरान्त सायं 4 बजे से निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम स्ट्रीट स्कूल अवधपुरी से प्रारम्भ हुआ। यहाँ पर पढऩे वाले बच्चों को भोजन कराया गया। इसके उपरान्त टीम स्ट्रीट स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर पहुँची। यहाँ पर भी आस-पास के झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों को खाना खिलाया गया।
टीम रोटी बैंक के सदस्यों ने बौहरे नगर बगीची स्थित स्ट्रीट स्कूल में बच्चों को भोजन कराया। सायं 6 बजे टीम के सभी सदस्य मथुरा जंक्शन की मालगोदाम एण्ट्री पर पहुँच कर वहाँ रहने वाले साधु-सन्त, विकलांग, असहाय गरीब लोगों को भोजन का वितरण किया। टीम के सदस्यों में जंक्शन के प्लेटफार्मों पर जाकर धौलीप्याऊ एण्ट्र, वी.आई.पी. एण्ट्री पर भी भोजन वितरित किया। उसके उपरान्त 7ः30 बजे टीम भूतेश्वर मंदिर व भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पहुँची। यहाँ पर भी अत्यधिक संख्या में साधु-सन्त व जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।
अन्नमित्र फाउण्डेशन व रोटी बैंक मथुरा के संस्थापक/अध्यक्ष इंजी. योगेश शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी मुडिय़ा पूर्णिमा में टीम रोटी बैंक द्वारा गोवर्धन परिक्रमा के लिये आने वाले परिक्रमार्थियों की सेवा के लिये हमारी टीम ने तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी हैं।













Related Items
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
वेस्ट बैंक में इजरायलियों के साथ झड़प में 14 फिलिस्तीनियों की मौत
यूरोपीय निवेश बैंक के वैश्विक निदेशक ने इरेडा के सीएमडी से मुलाकात की