BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वेस्ट बैंक में इजरायलियों के साथ झड़प में 14 फिलिस्तीनियों की मौत

रामल्ला। रामल्ला स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक में इजरायलियों के साथ झड़पों में कम से कम 14 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन (हमास) और इज़राइल के बीच हिंसा के नए दौर के सातवें दिन नब्लस, तुल्कर्म, हेब्रोन और अन्य वेस्ट बैंक शहरों में झड़पें हुईं।

मंत्रालय ने कहा कि तुल्कर्म शहर में कम से कम पांच फिलीस्तीनी मारे गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली मीडिया ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने तुल्कर्म के पास वेस्ट बैंक सुरक्षा अवरोध को तोड़ने के एक प्रयास में चार फिलिस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस बीच, गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने और गाजा में चल रहे इजरायली सैन्य अभियान की निंदा करने के लिए वेस्ट बैंक के शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर से लेकर अब तक वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों ने 44 फिलिस्तीनियों को मार डाला है।

मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1,843 हो गई है, जबकि 6,638 अन्य घायल हुए हैं।

इज़रायली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक इज़रायली मृतकों की संख्या 1,300 तक पहुँच गई है, जबकि लगभग 3,400 घायल हुए हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More