देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जीएसटी टैक्स का मौके पर 14 लाख रूपये जमा कराया
शिकायत के बाद दो दर्जन ज्यादा अधिकारियों के साथ टीम पहुंची
प्लाई बोर्ड के अंतर्राज्यीय व्यापारी की जंगल में रहे गोदाम की फर्म पर नाम तक अंकित नहीं
मथुरा(पवन शर्मा)। कस्बा स्थित बरसाना रोड के समीप मित्तल टेªडर्स फर्म पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की गई। विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों ने पांच घंटे तक कार्यवाही की जिसमें फर्म की ओर जीएसटी आॅनलाइन में 14 लाख रूपये सरेंडर किये गये। अभी लेखा-जोखा तैयार किया गया जिसमें पैनल्टी व विभागीय कार्यवाही की जाएगी। वाणिज्य कर टीम कम खरीद व बिक्री की शिकायत पर पहंुची थी। फर्म का गोदाम जंगल में बनाया था जिसमें आफिस भी चल रहा था। गोदाम की इमारत पर किसी प्रकार का नाम अंकित नहीं था। गोदाम के स्टाॅक में लकड़ी के करीब तेईस हजार बोर्ड व करीब आठ सनमाइका मिले। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अमित मोहन के निर्देशन में टीम ने जब स्टाॅक खरीद व बिक्री को लेखा जोखा देखा तो गड़बड़ी मिली। स्टाॅक माल अधिक होने पर करीब पांच घंटे टीम को लग गये इसके बाद भी टीम बड़ी कार्यवाही के निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए जांच का सत्यापन करेंगी। फर्म ट्रेडर्स के मालिक ने टीम को 14 लाख रूपये का टैक्स जीएसटी में सरेंडर कर दिया है। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अमित मोहन ने बताया कि शिकायत पर दो फर्मो की जांच की गई है। जांच में जीएसटी नियमों मूंें अनेदेखी की गई जिसमें सर्वे में रिपोर्ट ऊपर भेज दी गई है। मित्तल ट्रेडर्स पर फर्म का नाम भी अंकित नहीं मिला है। स्टाॅक अधिक होने और खरीद बिक्री का सत्यापन किया है। फिलहाल फर्म की ओर से 14 लाख रूपये का जीएसटी आॅनलाइन टैक्स जमा कराया है। सत्यापन के बाद जो भी गड़बड़ी मिलती है इसमें पैनल्टी व अन्य कार्यवाही की जाएगी। टीम में करीब 14 अधिकारी शामिल रहे। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई