BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अवैध अतिक्रमण पर विप्रा ने आधा दर्जन लोगों जारी किया नोटिस

प्राधिकरण की छवि को सुधारने के प्रयास में लगातार अग्रसर है विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा मथुरा(सतपाल सिंह)। कान्हा की नगरी में व्याप्त अतिक्रमण पर विप्रा के उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए आज प्रभारी राजीव शर्मा ने अपनी टीम के साथ कई जगह कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन के करीब अवैध अतिक्रमणों को बंद कराया, नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। 
विदित रहे कि अवैध अतिक्रमण के चलते प्राधिकरण की छवि लगातार धूमिल हो रही है। इस अवैध कार्यों को कराने में प्राधिकरण के ही कुछ जेई व एई की मिलीभगत विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा के संज्ञान में आई है। जिसको लेकर उन्होंने प्राधिकरण की छवि सुधारने का प्रयास करते हुए अवैध निर्माण व अन्य कार्यों का चार्ज चीफ इंजीनियर अजीत प्रताप सिंह को दिया है। श्री सिंह ने सभी एई व जेई के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि जो अब तक चल रहा था वो अब नहीं चलेगा। अवैध निर्माण हर हाल में रोकने होंगे। 
उपाध्यक्ष व चीफ इंजीनियर के निर्देशन में प्रभारी परिवर्तन राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जिसमें अवर अभियंता अशोक चौधरी, मनोज शर्मा के अलावा सचल दस्ता भी बनाया गया। जिसमें चार गन मैन व चार डंडे वाले कर्मचारी भी हैं। आज श्री शर्मा ने शहर के कृष्णापुरी, मैनागढ़, आर्यसमाज रोड व डैम्पीयर नगर में हो रहे अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। इस दौरान आधा दर्जन अवैध अतिक्रमणों को रोका गया। इस संबंध में राजीव शर्मा ने बताया कि उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More