देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। लम्बे समय बाद मथुरा कांग्रेस एक जुट और एक मंच पर नजर आई। विधान सभा चुनाव से पहले पार्टी स्थानीय स्तर पर खुद को मजबूत कर रही है। एक तरफ युवाओं को तरजीह दी जा रही है वहीं संगठन में पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
एक तरह पार्टी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को अंतिमरूप देने में जुटी है। विधान सभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष बदल दिये हैं।
छात्र जीवन से खांटी कांग्रेसी की पहचान रखने वाले और दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड चुके भगवान सिंह वर्मा एड. को जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दीपक चौधरी की जगह जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमेश शर्मा के जगह मदन मोहन शर्मा को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय दिग्गज कांग्रेसियों की मौजूदगी में दोनों ही पदाधिकारियों का स्वगात किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहाकि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की गुण्ड गार्दी के खिलाफ कांग्रेस खडी है। कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ खडी है जिसके खिलाफ ज्यादती हो रही है। कांग्रेस किसान मजदूरों की पार्टी रही है।
किसानों के हक में कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। आईसीसी सदस्य महेश पाठक ने कहाकि भगवान सिंह वर्मा को ऐसे समय में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जब विधान सभा चुनाव होने हैं। सभी स्थानीय कांग्रेसी भगवान सिंह वर्मा के साथ हैं।
ऐसा लगता है ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा से चुनाव नहीं लडना चाहतेः प्रदीप माथुरा
पूर्व विधायक प्रदीप मथुर ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह मथुरा से चुनाव ही नहीं लडना चाहते हैं। उन्होंने शहरवासियों से किया गया अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया है। यह सरकार विकास की कोई बात ही नहीं करती है। जब भी चुनाव आते हैं इनके लिए धर्म खतरे में आ जाता है। प्रद













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव