BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रालोद का पोल खोल-धावा बोल कार्यक्रम 13 जुलाई से

रालोद बैठक में प्रदेश संघटन मंत्री डा.राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता डा. अशोक अग्रवाल एवं अन्य। मथुरा(विनोद चौधरी)। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल जिला मथुरा की आवश्यक बैठक गोकुल बैराज स्थित एक स्थानीय होटल में रालोद के प्रदेश संघटन मंत्री डॉक्टर राजकुमार सांगवान व जिला अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई।

भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश भर में बिजली दरो में भारी वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का आगामी 13 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाले अभियान पोल खोल-धावा बोल कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किरावली, आगरा में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर करेंगे। अतः पार्टी कार्यकर्ता व नेतागण से अपील है कि 13 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 10 बजे राया कट पर एकत्रित हो पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का विशाल स्वागत करें।

पोल खोल-धावा बोल अभियान के तहत अगले माह 10 अगस्त को जनपद में जयंत चौधरी के नेतृत्व होने वाली विशाल जनसभा को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में रामवीर भरनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य, राजपाल भरनगर ब्लॉक प्रमुख बलदेव, बाबूलाल ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन, दिलीप चौधरी महानगर अध्यक्ष, योगेश पचेरा माँठ विधानसभा अध्यक्ष, डॉक्टर अशोक अग्रवाल, गौरव मालिक, ताराचंद गोस्वामी जिला मीडिया प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More