BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक सार्थक कल की शुरूआत : मुख्य चिकित्सा अधिकारी

रैली का शुभारंभ करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह मथुरा(केके पाठक)विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जनजागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह ने जिला पुरूष चिकित्सालय से झंडी दिखाकर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस वर्ष के थीम एक सार्थक कल की शुरूआत परिवार नियोजन के साथ पर जोर देते हुए कहा कि जीवन गुणवत्ता तथा बच्चों की अच्छी देखभाल एवं शिक्षा के लिए सीमित परिवार जरूरी है। जिसमें पुरूषों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है। 

रैली में चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के छात्र-छात्राओं ने हाथों में संदेशात्मक तख्तियां लेकर चल रहे थे। और जन जागरूकता के नारे लगा रहे थे। रैली यहां से सुभाष नगर होते हुए महिला अस्पताल पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां लगे स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सीएमओ डा. शेर सिंह ने करते हुए कहा कि देश की तरक्की और सुखी जीवन जब ही संभव है तब हम जनसंख्या नियंत्रण के साथ संसाधनों का सही प्रयोग कर लाभ लें सके। इस मौके पर लगी आठ स्टॉलों पर लोग स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते दिखे। आए हुए मरीजों के परीक्षण भी कराए गए। इनमें टीवी कुष्ठ रोग, जननी योजना, परिवार नियोजन नसबंदी आदि की स्टॉलें प्रमुख थीं।

इस मौके पर सीएमएस बसंत लाल जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आलोक कुमार, एसीएमओ डा. राजीव कुमार, डा. दिलीप कुमार, डा. सीके गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More