देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपुलिस प्रशासन से हुई लेखपालों की झड़प, प्रदेश की जेलों को भरने का किया ऐलान
मथुरा(सतपाल सिंह)। कई दिनों से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे लेखपालों से मुलाकात करने जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पहुंचा और उन्होंने लेखपालों को धरना समाप्त करने को कहा जिस पर लेखपालों ने अपनी मांगों को आगे रखते हुए धरना जारी रखने का आव्हान किया। इस पर जिला प्रशासन ने पुलिसबल के साथ जिलाध्यक्ष व मंत्री को जबरदस्ती उठा लिया। इस दौरान लेखपालों की पुलिस से झड़प हो गई। बाद में 28 लेखपालों ने अपनी सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। वहीं लेखपालों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए वे प्रदेश की जेलों को भी भर देंगे।
विदित रहे कि जिले के लेखपाल गत पांच जुलाई से अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अपना कामकाज बंद करके धरना प्रदर्शन संबंधित तहसीलों पर कर रहे थे। सोमवार को जिले की पांचों तहसीलों के लेखपालों ने एकत्रित होकर जिला मुख्यालय की सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। धरना प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए सुबह से ही पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। इसके लिए एसपी सिटी श्रवण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल अग्रवाल, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। धरना प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन लेखपाल नहीं माने। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे। इसके बाद दोपहर में एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चद्र के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ रिफाइनरी कई थानों की पुलिस व स्वाट टीम को लेकर पुनःधरना प्रदर्शन पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह को जबरदस्ती उठा लिया। जिलाध्यक्ष को उठाते ही लेखपालों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान पुलिस को अपने डंडे चलाने पड़े। इसी दौरान पुलिस ने लेखपालों के मंत्री अरविंद को पकड़ लिया और गाड़ी में डाल कर ले गए। लेखपालों द्वारा धरना प्रदर्शन को खत्म नहीं किया गया। 27 लेखपालों ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। इस संबंध में लेखपालों के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र ने कहा कि हड़ताल पूरे प्रदेश में चल रही है वैसी हिटलर शाही मथुरा में पुलिस व प्रशासन की देखने को मिल रही है। कहीं भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और न ही गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 32 हजार लेखपाल गिरफ्तारी देंगे। इम पूरे प्रदेश की जेलों को भर देंगे। इस हिटलरशाही नहीं चलने देंगे। शांति पूर्वक चल रहे धरना दे रहे लेखपालों पर जो पुलिस ने जुल्म ढाया है वह सबने देखा है। गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में लाइन लाए गए लेखपालों का कहना है कि उनका आंदोलन गांधी वादी तरके आंदोलन जारी रखेंगे। इस हिटलरशारी सरकार को झुकने को मजबूर कर देंगे। पुलिस के अनुसार जिलाध्यक्ष व मंत्रियों के अलावा अरविंद शर्मा, बलवीर सिंह, मुकेश, हरिप्रसाद, सीताराम यादव, श्याम बिहारी, सतीश चंद्र, डालचंद, समन सिंह, भूदेव, महेश शर्मा, विजयपाल, हरिराम, महेन्द्र राय, भगवान सहाय, मुकेश राम आसरे, सीताराम, वीरेन्द्र गुर्जर, हरिप्रकाश, श्याम बिहारी, वीरेन्द्र, नरेश, प्रेम सिंह, रामेश्वर, खेमचंद्र, सुरेन्द्र, जगवीर सिंह व बलवीर सिंह ने सामूहिक गिरफ्तारियां दी।













Related Items
माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा छह सूत्रीय मांग पत्र
अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर