BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाइक सवार देवर-भाभी में ट्रक ने मारी टक्कर, भाभी की मौत, लोगों ने लगाया जाम

बाइक सवार देवर-भाभी में ट्रक ने मारी टक्कर, भाभी की मौत, लोगों ने लगाया जाम मथुरा(पवन शर्मा)।  थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह बरसाना रोड पर अपने देवर व बेटे के साथ ससुराल जा रही महिला बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे देवर और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोवर्धन-बरसाना रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे गोवर्धन सीओ एवं थाना प्रभारी ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोनू निवासी जुल्हैदी अपनी भाभी 23 वर्षीय भूमा को उसके मायका नीमगाव से बाइक पर लेकर वापस अपने गाव लौट रहा था। जैसे ही वहं सरस्वती तिराहे के समीप पहुंचा तो वह आगे चल रहे ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि पीछे बैठी भूमा बाइक से उछल गई और ट्रक के पहिये की चपेट में आ गई। पहिये की चपेट में आने से भूमा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही सड़क पर तड़पते घायल सोनू और मृतक को देखा तो फौरन मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रक चालक को भूतेश्वर निवासी नाहरा को दबोच लिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ काली रमन और एसडीएम नागेंद्र कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। हालाकि जाम खुलवाने के लिए पुलिस और पब्लिक के बीच तकरार भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के ससुर कुमर सेन की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More