BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित बृज हेल्थ केयर में बुधवार को डॉ. श्रॉफ नेत्रदान केंद का शुभारम्भ अमेरिका से आये डीन वावरा अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी- मिरेकल्स इन साईट (यूएसए) एवं श्यामसुन्दर बेरीवाला द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया। बी.एच.आर.सी.दृ डॉ.श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृंदावन के प्रबंधक डॉ. जी.एस. श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में लगभग 16 मिलियन लोग अंधापन से पीड़ित हैं, जिनमें से करीब 75 लोगों का अंधापन उपचार के बाद दूर हो सकता हैं और जिसमे से कुछ लोगो की कॉर्नियल ट्रांसप्लान्ट सर्जरी (नेत्र प्रत्यारोपण) के माध्यम से आसानी से दुबारा रोशनी ला सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे राज्य उत्तर प्रदेश में नेत्र प्रत्यारोपण के रोगियों की लंबी प्रतीक्षा सूची है और नेत्र (पुतली) दान बहुत सीमित हैं। इसलिए मथुरा जनपद में नेत्रदान की जागरूकता पैदा करने के लिए बी.एच.आर.सी.दृ डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृंदावन में नेत्रदान केंद खोला गया हैं। इस तरह से हम मथुरा जनपद एवं आसपास के क्षेत्र से अधिक संख्या में कॉर्निया (पुतली) एकत्र कर सकेंगे और वृन्दावन अस्पताल में रोगियों को अधिक से अधिक नेत्र प्रत्यारोपण करने में सक्षम होंगे। ब्रिज सेवा समिति टी.बी. सैनेटोरियम, वृन्दावन के संयुक्त सचिव राधा कृष्ण पाठक  ने बताया की ये मथुरा जनपद के वासियों क लिए सौभाग्य की बात है की अब उनको आँखों से सम्बन्धित सभी प्रकार का उपचार बी.एच.आर.सी.दृ डॉ.श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृंदावन में मिलने लगेगा,  चाहे वह निर्धन ही क्यों न हो, क्यों की संस्था में निर्धन लोगो का आँखों का इलाज निशुल्क किया जाता है। इस उपलक्ष्य पर डॉ. आशीष सक्सेना, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ.अश्विनी कुमार, डॉ.निखत अन्जुम, डॉ.अभिषेक, डॉ.स्नेहल, डॉ.मनीषा आचार्या, किरन मेहता, अनिमेष, सुभ्रमानियम, दिलीप दीक्षित, विजय झा, सुनील, लाखन लाल, मुकेश, रचना, शिव कुमार, नरेन्द्र, सतीश नागप्पन, नवल आदि उपस्थित थे।  

Read More

राज्ससभा सांसद प्रमोद तिवारी ने किये बांके बिहारी के दर्शन  वृंदावन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी बुधवार को विश्व विख्यात बांके बिहारी मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली व शांति की कामना की।  दर्शनोंपरांत पत्रकारों से मुखाबित होते हुये श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि जनता अब भाजपा से ऊब चुकी है। भाजपा से किसान नाराज, नौजवान बेरोजगार, व्यापारी दुखी हैं। भाजपा को 2019 में जनता के गुस्से का शिकार होना पडे़गा। साथ ही कहा कि आज देश और प्रदेश में लोगांे को कांग्रेस के रूप में एक ही विकल्प नजर आ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर श्री तिवारी ने कहा कि जिस तरह भाजपा गुजरात में दो अंकों में आ गयी है, वैसे ही देश में दो अंको में सिमट कर रह जायेगी। उन्होनें देश में घटती विकास दर चिन्ता व्यक्त की। इससे पूर्व बुधवार की सुबह वृन्दावन आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर सैलू गोस्वामी, महेश गौतम, पुरूषोत्तम सैनी, घनश्याम चैधरी, ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More

बगैर सत्यापन ड्राइवर-क्लीनर का प्रवेश प्रतिबंधित करने पर किया था हमला मथुरा। रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक को कार से खींचने कर जानलेवा हमला करने वाले दो मुख्य हमलावरों को पुलिस ने दबोच लिया। इससे पहले पुलिस ने इससे पहले पकड़े गए आरोपियो के गुर्गों को भी जेल जेल भेज दिया है। इस संबध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि विगत 4 जनवरी की शाम को इंडियन आॅयल कार्पोरेशन मथुरा रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक आशीष रंजन कार द्वारा वापस अपने आवास जाने के लिए रिफाइनरी के गेट से निकले थे। उसी दौरान आॅल्टो कार सवार आधा दर्जन लोगों ने ओवरटेक करके सहायक प्रबंधक की कार को रूकवा लिया था और कार से खींच कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था। उस दौरान रेलवे के गेटमैन और गश्त करती पहुंची आरपीएफ के जवानों को देखकर हमलावर फरार हो गए थे। रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक पर जानलेवा हमला होने के बाद एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने हमलावरों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी सिटी के निर्देशन में सीओ रिफाइनरी हमलावरों का सुराग तलाशने में जुटे हुए थे,उसी दौरान जांच करने पर सीओ रिफाइनरी ने पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो हमलावरों को चिन्ह्त कर लिया गया था। सीओ रिफाइनरी के नेतृत्व में कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार और चौकी प्रभारी बाद शिववीर सिंह ने रवि निवासी गांव भैंसा,रिफाइनरी और राहुल निवासी गांव अनौड़ा,राया को पहले जेल भेज दिया है । इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी,उसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मुकेश अग्रवाल पुत्र रामगोपाल निवासी शक्ति नगर कालोनी,महोली रोड़ और चिन्की उर्फ मोनल पुत्र  विनोद अग्रवाल निवासी दीप नगर कालोनी थाना कोतवाली को मंडी चैराहा के पास से दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के टैंकर चल रहे हैं,उनका कहना था कि पकड़े गए आरोपी अपने-अपने टैंकर चालक और क्लीनरों को बिना सत्यापन और गेट पास के बगैर रिफाइनरी के अंदर प्रवेश दिलाना चाहते थे,ताकि उनके ड्राइवर और क्लीनर रिफाइनरी में अपनी मनमर्जी कर सकें। बताया कि सहायक प्रबंधक आशीष रंजन ने बिना गेट पास तथा सत्यापन के बगैर किसी को भी रिफाइनरी में प्रवेश नहीं होने दिया तो पकड़े गए आरोपियों ने रिफाइनरी अफसरों में खौफ पैदा करने के लिए सहायक प्रबंधक पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शातिरों के फरार साथी मंशु पुत्र जवाहर सिंह निवासी गांव भैंसा और प्रकाश उर्फ प्रको निवासी रूकमणि बिहार थाना कोतवाली को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Read More

एसपी सिटी की बैठक में दरोगा-सिपाहियों को अपराधियों के नाम तक नहीं मालूम थाना हाइवे में हुई बैठक में पुलिसकर्मियों की लापरवाही हुई उजागर मंत्री की गैस एजेंसी के हाॅकर से लूट के बाद सक्रिय हुई पुलिस मथुरा। कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के हाॅकर को गोली मारकर साढे तीन लाख की लूट होने के बाद एसपी सिटी ने थाना हाइवे के समस्त स्टाॅफ की बैठक की तो किसी को भी अपने-अपने हल्का क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों की जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी सिटी ने अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेज दी है। एसपी सिटी ने सभी थाना स्टाॅफ को क्षेत्रवार सभी अपराधियों का सत्यापन करने और इसकी प्रत्येक दिन रिपोर्ट उन्हें देने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि विगत रविवार को कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के हाॅकर लोकमन को धौली प्याऊ रोड़ पर बदमाशों ने रोकने के बाद गोली मारकर उससे साढे तीन लाख की नगदी को लूटकर फरार हो गए थे। सरकार के कैबिनेट मंत्री के कर्मचारी को गोली मारकर लूट की घटना से सरकार की किरकिरी हुई तो एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह को थाना हाइवे के समस्त स्टाॅफ की जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच पूरी करने के बाद इस संबध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने थाना परिसर में बैठक करते हुए सभी बीट के आरक्षी,हल्का इंचार्ज तथा अन्य दरोगाओं से क्षेत्रवार पेशेवर अपराधी,लुटेरों के बारे में जानकारी की तो बैठक में मौजूद सभी दरोगा और सिपाहियों के पास किसी भी ऐसे अपराधी का नाम तक नहीं पता था,जिन पर 10 से 15 मुकदमें चल रहे हैं। इसके बाद एसपी सिटी ने थाना हाइवे क्षेत्र से ही गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी धर्मेन्द्र और यूसुफ के बारे में पूंछा तो बीट सिपाही और हल्का इंचार्ज तक को इन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी,कि वह जेल में हैं या फिर वारदात करने में लगे हुए हैं। इस दौरान घोर लापरवाही देखकर एसपी सिटी ने निर्देश देते हुए थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी को कहा कि वह प्रत्येक दिन बीट के आरक्षी,और दरोगाओं से क्षेत्र वार अपराधियों का सत्यापन कराके प्रत्येक दिन की रिपोर्ट उन्हें देंगे। एसपी सिटी ने थाना प्रभारी समेत सभी दरोगा और सिपाहियों को चेतवानी भी दी है कि अगर सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो कार्रवाई सुनिश्चत समझें।    

Read More

(मुकेश कुशवाह) घर के बाहर बैठे लोगों पर बरसायी अधाधुंध गोलियां गोली लगने से दो की मौत,एक युवक और एक भैंस घायल खादर की जमीन के लिए हो चुकी हैं कई हत्याएं मथुरा। थाना शेरगढ क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेही में जमीनी रंजिश के कारण एक बार फिर गांव की गलियां खून से सन गईं लेकिन जिस जमीन के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे के खून प्यासे बने हुए वह जमीन जहां की तहां है। इसी जमीन की रंजिश को लेकर सेही गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच नामजदों ने दो लोगों की हत्या कर दी तो वहीं एक व्यक्ति और एक भैंस गोली लगने से घायल हो गए। गांव में दो हत्या होने के बाद सन्नाटा पसर गया,वहां सन्नाटे के माहौल में कुछ सुनाई दे रहा था तो केवल मृतकों के परिजनों की रोने की आवाज और पुलिसकर्मियों के बूटों की आवाज से गलियों का सन्नाटा दूर हो रहा था। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि रंजिशन दो लोगों की हत्या की गई है,उनका कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय दयोल उर्फ दौली पुत्र टूंडा,55 वर्षीय अमर सिंह पुत्र प्यारे और एदल सिंह पुत्र कल्लू निवासीगण गांव सेही थाना शेरगढ बीते बुधवार की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक कार में सवार होकर आए आधा दर्जन लोगों ने कार रूकते हुए घर के बाहर बैठे लोगों को निशाना बनाते हुए अधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से घबरा कर दयोले,अमर सिंह और एदल सिंह घर के अंदर की ओर जान बचाने के लिए भागे लेकिन हमलावर पूरी तैयारी से आए थे,वह घर के अंदर गोलियां चलाते हुए घुस गए। हमलावरों ने दयोले,अमर सिंह और एदल सिंह को गोलियां मारी,उसी दौरान वहां बंधी एक भैंस भी गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए कार से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए दयोले और अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एदल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष रामेन्द्र शुक्ला पहंच गए,उन्होंने घायल पड़े एदल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मृतक बघेल समाज के थे और हमलावर ठाकुर समाज के हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद बघेल समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने गांव में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला और प्रभारी सीओ छाता/सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए। बताया जाता है कि हत्यारोपी लोगों के परिवार के भगवान सिंह की सितंबर 2017 में थाना मांट क्षेत्र स्थित खादर में गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी गई थी। मांट के पास खादर में कई एकड़ बेशकीमती जमीन को लेकर मृतक पक्ष और हत्यारोपी पक्ष में पिछले कई सालों से रंजिश चली आ रही है। इसी जमीन को लेकर ठाकुर समाज के भगवान सिंह ने बघेल समाज के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और इसके बाद मांट  खादर में भगवान सिंह को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। मांट खादर में पड़ी इस जमीन पर अपना कब्जा जमाने के लिए और ना जाने कितने लोगों को आगे भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा,यह कहना मुश्किल है। घटना की रिपोर्ट मृतक दयोले के पुत्र रतिराम ने हत्यारोपी नीत्तो पुत्र रोहन सिंह,राजू पुत्र बाबू,चन्द्रपाल,रिंकू पुत्रगण तोता सिंह और तनू उर्फ सत्येन्द्र तथा अंकित पुत्रगण भगवान सिंह के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।   

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत रैपुराजाट के समीप रेलवे लाइन पर एक प्रेमी युगल का शव पड़ा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आॅनर किलिंग की आषंका भी जोरों पर हैं। मृत किशोरी और युवक आपस में बुआ-भतीजे भी लगते थे लेकिन जैसे ही उनमें जवानी के अंकुर फूटने लगे तो वह एक दूसरे की ओर आकर्शित होकर रिश्ते और बंधन की परवाह किए बगैर प्रेम संबंध में बंध गए। वहीं किशोरी के फुफेरे भाई ने प्रेमी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों की आशंका को बल दे दिया है। इस संबध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन फिर भी मामले की जांच की जा रही है,अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी कु.हेमा पुत्री चरन सिंह और 21 वर्षीय विपिन पुत्र दिगम्बर निवासीगण गांव मिर्जापुर थाना फरह सोमवार की रात करीब 9 बजे घर से गायब हो गए थे। किशोरी और युवक को गायब देखकर दोनों के परिजन रात्रि में ही उन्हें अलग-अलग तलाशने के लिए संभावित स्थानों और गांव के पास के जंगल में भटकते रहे लेकिन किशोरी और युवक को कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद किशोरी के रिश्तेदार भी रात को ही मिर्जापुर पहुंच गए थे और प्रेमी युगल को तलाशने के लिए काफी प्रयास किए। इसके बाद मंगलवार सुबह रैपुराजाट के पास रेलवे लाइन पर एक किशोरी और युवक के शव ग्रामीणों ने पड़े हुए देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और प्रेमी युगल के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं ग्रामीणों ने आॅनर किलिंग में प्रेमी युगल की हत्या किए जाने की आशंका भी व्यक्त की है। उधर रैपुराजाट के पास एक युवती और युवक की लाश मिलने की जानकारी होने पर किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए। किशोरी के फुफेरे भाई ओमप्रकाश पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव भुड़रसू थाना रिफाइनरी ने मृतका की पहचान गायब ममेरी बहन कु.हेमा के रूप में कर ली और वहीं मृत युवक की शिनाख्त भी ग्रामीणों ने विपिन के रूप कर ली। मृत किशोरी और युवक रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते थे। संभावना है कि रिश्तेदारी होने के कारण किशोरी और युवक को पता था कि परिजन उनके प्रेम संबंध को कभी मंजूरी नहीं देंगे,इसी कारण उन्होंने घर से भागने का निर्णय लिया होगा। जब काफी समय बाद भी मृत युवक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सूचना देकर बुलाया। थाने पर किशोरी और युवक के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर प्रेमी युगल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इधर पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृत किशोरी के ममेरे भाई ओप्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक के परिजनों ने रात्रि में ही किसी समय किशोरी और युवक को पकड़ने के बाद दोनों की हत्या करके शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया है। दूसरी ओर पुलिस के पास के दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।   दो साल से बुआ-भतीजे में चल रहा था प्रेम प्रसंग किशोरी-युवक के परिजनों में पूर्व में हो चुका है विवाद मथुरा। युवक विपिन और किशोरी की पूरी रात तलाश करने के बाद मंगलवार सुबह मृत विपिन के पास चचेरे भाई बिजेंद्र ने मोबाइल आॅन होने पर उससे बात की थी। सूत्रों के अनुसार चचेरे भाई बिजेन्द्र ने युवक को घर आने के लिए कहा तो बताते हैं कि इसे सुनकर किशोरी ने कहा था कि फिर मैं कहां जाऊंगी ? इसी के बाद आज सुबह प्रेमी युगल हेमा और विपिन का शव रैपुराजाट फाटक के समीप पड़े हुए मिले। घटना की पृष्ठभूमि के अनुसार किशोरी हेमा और युवक विपिन के करीब 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग को रिश्तेदारी की वजह से दोनों के परिजनों ने किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं था। बताते हैं कि इसीलिए इस प्रेम प्रसंग को लेकर दो-तीन महीने पहले किशोरी और युवक के परिजनों में विवाद भी हुआ था। बताते हैं कि परिजनों ने किशोरी को टाऊनशिप,रिफाइनरी के समीप रहने वाले उसके जीजा के यहां पढने के लिए छोड़ दिया था। किशोरी वहां किसी स्कूल में 11 वीं की छात्रा थी। बताया तो यह भी जाता है कि किशोरी समय-समय पर गांव में रह रही अपनी मां और छोटी बहन से मिलने आती रहती थी। इसी बहाने उसकी मुलाकात उसके प्रेमी भतीजे विपिन से भी हो जाती थी,जबकि विपिन भी उससे मिलने कभी-कभी टाऊनशिप पहुंच जाता था। इसके अलावा वह मोबाइल पर बातें करते थे। बताते हैं कि किशोरी सोमवार शाम को ही अपने गांव पहुंची थी। मृत किशोर के पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है |  

Read More

मथुरा। मंगलवार को समाज कल्याण प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधि मंडल ने एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना हेतु सांसद हेमामालिनी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस पर सांसद ने अपनी सहमति दी है।  आज मथुरा में एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना को लेकर समाज कल्याण प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल ने कहा की मथुरा एक प्रसिद्ध तीर्थ नगरी है जिसका अपना एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व है,  लेकिन उसके उपरांत भी मथुरा नगरी एफएम रेडियो स्टेशन की सुविधा से वंचित है जबकि पड़ोसी जनपद आगरा और अलीगढ़ के अपने एफएम रेडियो चैनल है, और चारों लोक से न्यारी मथुरा के पास एफएम रेडियो स्टेशन नहीं है।  सांसद हेमामालिनी ने इस संबंध में बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और एफएम रेडियो स्टेशन मथुरा में स्थापित करने को लेकरआगे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और इस संबंध में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से अमित पचैरी, हरीश शर्मा,  घनश्याम गौतम, घनश्याम सैनी, कमन कुमार, लोकेश गौतम, तोताराम, देववराज सैनी,  गोकुलेश, कमल सैनी, अकिंत चैधरी आदि रहे ।  

Read More

मथुरा। मंगलवार सर्व ब्राह्मण महासभा ने श्रीराधिका अपना घर वृद्धाश्रम में असहाय माताओं के लिए गरम वस्त्र शॉल और  भोजन की व्यवस्था की मुख्य रूप से आज के कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कमेटी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के पूर्व एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने  मिलकर  गरीब और असहाय लोगों को मदद के लिए  शपथ ली जिला अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हम समय-समय पर  सर्व ब्राह्मण महासभा समाज में रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। युवा जिला अध्यक्ष संजय पंडित ने कहा हमारे आगामी कार्यक्रम समाज के असहाय और गरीब लोगों के लिए रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अखिलेश गॉड ने कहा कि हम हर समय हर वर्ग के साथ खड़े हुए हैं जहां पर जैसी जरूरत होगी लोगों की मदद के लिए सर्व ब्राह्मण महासभा खड़ी रहेगी। कार्यक्रम मंडल रमेश चंद गॉड ,जिला महामंत्री पदम् बिहारी गोस्वामी ,जिला मुख्य महासचिव प्रणय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा ,जिलाध्यक्ष संगठन मंत्री मुकेश शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष  कृष्णकांत पचैरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल देव शर्मा  उपस्थित रहे। 

Read More

फाइनेंस कर्मी-सर्राफ लूटकांड के बाद चल रहा था फरार लूट के तीन हजार रूपए-अवैध हथियार बरामद मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र में कई लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को स्वाॅट टीम और बल्देव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और थानाध्यक्ष बल्देव सूरजप्रकाश शर्मा को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर लुटेरा बल्देव की ओर आ रहा है। जानकारी होते ही सीओ महावन श्रीमती आलोक दूबे के नेतृत्व में स्वाॅट टीम प्रभारी और थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ कस्बा बल्देव के पास हनुमान तिराहा पर लग गए। कुछ समय इंतजार करने के बाद हनुमान तिहारा की ओर जा रहे 15 हजार के इनामी रूपेश पुत्र धर्मवीर निवासी नगला बुर्ज थाना बल्देव को स्वाॅट टीम और थाने की पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए शातिर के पास से लूट के तीन हजार रूपए और एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए शातिर ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी अभिनय राठौर निवासी बरेली से 42 हजार रूपए तथा कस्बा बल्देव के सर्राफ को गैंग में शामिल साथियों के साथ मिलकर लूटा था। बताया कि पुलिस ने पकड़े गए शातिर के साथी राजेश निवासी गढी खौर खाण्डा,राया और लोकेश निवासी अवैरनी,बल्देव को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया है। उनका कहना था कि पकड़ा गया इनामी बदमाश लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है,इसके ऊपर एसएसपी ने 15 हजार का इनाम का घोषित कर रखा था। पुलिस ने पकड़े गए शातिर को कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।   

Read More

दिन-रात बदमाशों का पता लगाने में जुटी पुलिस टीम के हाथ लगे हैं अहम सुराग कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर की गई थी लूट मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित धौली प्याऊ रोड़ से कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर साढे तीन लाख की नगदी लूटने वाले बदमाशों के पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। संभावन है कि जल्द ही पुलिस इस लूटकांड का खुलासा कर सकती है। बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण की धौली प्याऊ स्थित श्रीकृष्ण गैस एजेंसी का हाॅकर लोकमन पुत्र चेतराम निवासी गांव बेसवां थाना मांट विगत रविवार को साथी हाॅकर नवीन के साथ गैस गोदाम से साढे तीन लाख की नगदी लेकर बाइक द्वारा एजेंसी जा रहा था। उसी दौरान धौली प्याऊ रोड़ स्थित सक्सैना हाॅस्पीटल के सामने पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके हाॅकर को रोक लिया था,विरोध करने पर बदमाशों ने हाॅकर लोकमन को गोली मारने के बाद साढे तीन लाख की नगदी से भरे थैला को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल हाॅकर को उपचार के लिए नयति हाॅस्पीटल में भर्ती कराया था। उस समय घटना की जानकारी होने पर नयति पहुंचे कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी को जल्द घटना का खुलासा करने के लिए कहा था। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने घटना का खुलासा करने के लिए स्वाॅट टीम,सर्विलांस और थाना हाइवे समेत तीन पुलिस टीमों को लगाया था। सूत्रों के अनुसार दुस्साहसिक वारदात करने वाले बदमाशों के कुछ-कुछ सुराग पुलिस टीम के हाथ लग गए हैं। संभावना है कि पुलिस टीमें अगले तीन से चार दिन के अंदर इस लूटकांड का खुलासा कर सकती है। इसके लिए पुलिस की तीनों टीमें दिन-रात एक किए हुए हैं।     

Read More

वृंदावन। भागवत प्रवक्ता बेटी पर अश्लील टिप्पणी को लेकर समाज सेविका डॉ लक्ष्मी गौतम ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महिलाओं के मान सम्मान और मर्यादा की रक्षा करने की मांग की है। गौरतलब है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भागवत प्रवक्ता बेटी के द्वारा व्यासपीठ पर नृत्य किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारों लोगों ने अश्लील व भद्दे कमेंट किए। जिसको लेकर समाज मे महिलाआंे के भागवत करने पर कुछ लोग सवाल उठाने के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई में कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम पूरी शिद्दत से जुटी है। इसी प्रकरण को लेकर उन्होंने प्रधान मंत्री को पत्र लिखा है। पीएम को लिखे पत्र में उन्होनंे कहा है कि छत्तीसगढ़ की कोरबा जिले में 13 वर्षीय बेटी के भागवत कथा प्रसंग के दौरान नृत्य को लेकर सोशल मीडिया की पोस्ट पर वायरल वीडियो पर किए जा रहे आपत्ति जनक अश्लील अमर्यादित कमेंट से भागवत प्रवक्ता बेटियां आहत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से महिलाओं के स्वाभिमान और मर्यादा की रक्षा करने के लिए इस प्रकरण पर गंभीरता पूर्वक विचार कर नारी शक्ति को कृतार्थ करने की मांग की है।  

Read More

वृंदावन। स्वयम प्रकट ठा. राधारमण लाल जू के मंदिर में आयोजित सेवा महोत्सव में सोमवार रात्रि मथुरा सांसद व सिनेतारिका हेमा मालिनी मीरा के रूप में ठाकुर जी के समक्ष नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि अपने आराध्य राधाकृष्ण की इस लीला भूमि में राधारानी और मीराबाई की के रूप में नृत्य प्रस्तुति देकर ब्रजवासियों को संगीत कला के साथ प्रभु की भक्ति की मनोरम अनुभूति कराएं। उनका वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ। इससे पहले वृंदावन में ब्रज महोत्सव में मैंने राधारानी के रूप में प्रभु राधाकृष्ण लीलाओं का मंचन किया था और अब प्रभु राधारमण लाल ने मीराबाई के रूप में प्रस्तुति की इच्छा भी पूरी हुई।   बताते चलंे कि राधा रमण मंदिर में आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज के सानिध्य में बीते 3 जनवरी से शुरु हुई। सेवा महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची हुई है। वहीं हजारों किलो मेवा से बना फूल बंगला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, तो रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर सम्पूर्ण मंदिर परिसर में अद्भुत छटा देखते ही बन रही है।   सोमवार को तय समय के अनुसार सांसद हेमा मालिनी राधा रमण मंदिर में पहुंची। इधर ठाकुर राधारमण लाल के समक्ष सांसद हेमा मालिनी के नृत्य को लेकर दर्शक काफी उत्सुक दिखाई दिये। जैसे ही सांसद हेमामालिनी ने अपने आराध्य के समक्ष नृत्य प्रस्तुति शुरु की सम्पूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर राधा रमण लाल के उद्घोसों से गुंजायमान हो उठा। सांसद हेमा मालिनी ने गोपाल.... गीत पर भरत नाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। खास बात रही कि पहली बार किसी मंदिर में हेमा मालिनी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। सांसद हेमामालिनी ने पत्रकार वार्ता में ठाकुर जी के संमुख भाव नृत्य प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा मथुरा की सांसद होने के नाते यहाँ अक्सर आना होता है, पर सेवा महोत्सव में आकर राधारमण मंदिर प्रांगण में अपने आराध्य के समक्ष भाव प्रस्तुति देकर के खुद को सौभाग्यशाली बताया। आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज, कृष्णदास, महंत राजेंद्र दास महाराज, सोहनलाल शुक्ला, पुनीत कृष्ण गोस्वामी, अनूप शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी आदि मौजूद रहे।    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More