BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बृज हेल्थ केयर में नेत्रदान केन्द्र का हुआ उद्घाटन

मथुरा मार्ग स्थित बृज हेल्थ केयर में नेत्र दान केन्द्र का फीता काटकर शुभांरभ करते अमेरिकी संस्था मेरेकल इन साइड के सी.ई.ओ. डीन बावरा साथ हैं श्यामसुन्दर बेरीवाल एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठकवृन्दावन। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित बृज हेल्थ केयर में बुधवार को डॉ. श्रॉफ नेत्रदान केंद का शुभारम्भ अमेरिका से आये डीन वावरा अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी- मिरेकल्स इन साईट (यूएसए) एवं श्यामसुन्दर बेरीवाला द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया।

बी.एच.आर.सी.दृ डॉ.श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृंदावन के प्रबंधक डॉ. जी.एस. श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में लगभग 16 मिलियन लोग अंधापन से पीड़ित हैं, जिनमें से करीब 75 लोगों का अंधापन उपचार के बाद दूर हो सकता हैं और जिसमे से कुछ लोगो की कॉर्नियल ट्रांसप्लान्ट सर्जरी (नेत्र प्रत्यारोपण) के माध्यम से आसानी से दुबारा रोशनी ला सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे राज्य उत्तर प्रदेश में नेत्र प्रत्यारोपण के रोगियों की लंबी प्रतीक्षा सूची है और नेत्र (पुतली) दान बहुत सीमित हैं। इसलिए मथुरा जनपद में नेत्रदान की जागरूकता पैदा करने के लिए बी.एच.आर.सी.दृ डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृंदावन में नेत्रदान केंद खोला गया हैं। इस तरह से हम मथुरा जनपद एवं आसपास के क्षेत्र से अधिक संख्या में कॉर्निया (पुतली) एकत्र कर सकेंगे और वृन्दावन अस्पताल में रोगियों को अधिक से अधिक नेत्र प्रत्यारोपण करने में सक्षम होंगे।

ब्रिज सेवा समिति टी.बी. सैनेटोरियम, वृन्दावन के संयुक्त सचिव राधा कृष्ण पाठक  ने बताया की ये मथुरा जनपद के वासियों क लिए सौभाग्य की बात है की अब उनको आँखों से सम्बन्धित सभी प्रकार का उपचार बी.एच.आर.सी.दृ डॉ.श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृंदावन में मिलने लगेगा,  चाहे वह निर्धन ही क्यों न हो, क्यों की संस्था में निर्धन लोगो का आँखों का इलाज निशुल्क किया जाता है।

इस उपलक्ष्य पर डॉ. आशीष सक्सेना, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ.अश्विनी कुमार, डॉ.निखत अन्जुम, डॉ.अभिषेक, डॉ.स्नेहल, डॉ.मनीषा आचार्या, किरन मेहता, अनिमेष, सुभ्रमानियम, दिलीप दीक्षित, विजय झा, सुनील, लाखन लाल, मुकेश, रचना, शिव कुमार, नरेन्द्र, सतीश नागप्पन, नवल आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More