BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वाॅट टीम-बल्देव पुलिस ने दबोचा 15 हजार का इनामी बदमाश

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज ईनामी बदमाश के बारे में पत्रकारों को अवगत कराते एसपी देहात आदित्य शुक्ला फाइनेंस कर्मी-सर्राफ लूटकांड के बाद चल रहा था फरार

लूट के तीन हजार रूपए-अवैध हथियार बरामद

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र में कई लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को स्वाॅट टीम और बल्देव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और थानाध्यक्ष बल्देव सूरजप्रकाश शर्मा को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर लुटेरा बल्देव की ओर आ रहा है। जानकारी होते ही सीओ महावन श्रीमती आलोक दूबे के नेतृत्व में स्वाॅट टीम प्रभारी और थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ कस्बा बल्देव के पास हनुमान तिराहा पर लग गए। कुछ समय इंतजार करने के बाद हनुमान तिहारा की ओर जा रहे 15 हजार के इनामी रूपेश पुत्र धर्मवीर निवासी नगला बुर्ज थाना बल्देव को स्वाॅट टीम और थाने की पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए शातिर के पास से लूट के तीन हजार रूपए और एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए शातिर ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी अभिनय राठौर निवासी बरेली से 42 हजार रूपए तथा कस्बा बल्देव के सर्राफ को गैंग में शामिल साथियों के साथ मिलकर लूटा था। बताया कि पुलिस ने पकड़े गए शातिर के साथी राजेश निवासी गढी खौर खाण्डा,राया और लोकेश निवासी अवैरनी,बल्देव को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया है। उनका कहना था कि पकड़ा गया इनामी बदमाश लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है,इसके ऊपर एसएसपी ने 15 हजार का इनाम का घोषित कर रखा था। पुलिस ने पकड़े गए शातिर को कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More