BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जमीनी रंजिश में नामजदों ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट

जमीनी रंजिश में नामजदों ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट(मुकेश कुशवाह)

घर के बाहर बैठे लोगों पर बरसायी अधाधुंध गोलियां

गोली लगने से दो की मौत,एक युवक और एक भैंस घायल

खादर की जमीन के लिए हो चुकी हैं कई हत्याएं

मथुरा। थाना शेरगढ क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेही में जमीनी रंजिश के कारण एक बार फिर गांव की गलियां खून से सन गईं लेकिन जिस जमीन के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे के खून प्यासे बने हुए वह जमीन जहां की तहां है। इसी जमीन की रंजिश को लेकर सेही गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच नामजदों ने दो लोगों की हत्या कर दी तो वहीं एक व्यक्ति और एक भैंस गोली लगने से घायल हो गए। गांव में दो हत्या होने के बाद सन्नाटा पसर गया,वहां सन्नाटे के माहौल में कुछ सुनाई दे रहा था तो केवल मृतकों के परिजनों की रोने की आवाज और पुलिसकर्मियों के बूटों की आवाज से गलियों का सन्नाटा दूर हो रहा था। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि रंजिशन दो लोगों की हत्या की गई है,उनका कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय दयोल उर्फ दौली पुत्र टूंडा,55 वर्षीय अमर सिंह पुत्र प्यारे और एदल सिंह पुत्र कल्लू निवासीगण गांव सेही थाना शेरगढ बीते बुधवार की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक कार में सवार होकर आए आधा दर्जन लोगों ने कार रूकते हुए घर के बाहर बैठे लोगों को निशाना बनाते हुए अधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से घबरा कर दयोले,अमर सिंह और एदल सिंह घर के अंदर की ओर जान बचाने के लिए भागे लेकिन हमलावर पूरी तैयारी से आए थे,वह घर के अंदर गोलियां चलाते हुए घुस गए। हमलावरों ने दयोले,अमर सिंह और एदल सिंह को गोलियां मारी,उसी दौरान वहां बंधी एक भैंस भी गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए कार से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए दयोले और अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एदल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष रामेन्द्र शुक्ला पहंच गए,उन्होंने घायल पड़े एदल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मृतक बघेल समाज के थे और हमलावर ठाकुर समाज के हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद बघेल समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने गांव में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला और प्रभारी सीओ छाता/सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए। बताया जाता है कि हत्यारोपी लोगों के परिवार के भगवान सिंह की सितंबर 2017 में थाना मांट क्षेत्र स्थित खादर में गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी गई थी। मांट के पास खादर में कई एकड़ बेशकीमती जमीन को लेकर मृतक पक्ष और हत्यारोपी पक्ष में पिछले कई सालों से रंजिश चली आ रही है। इसी जमीन को लेकर ठाकुर समाज के भगवान सिंह ने बघेल समाज के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और इसके बाद मांट  खादर में भगवान सिंह को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। मांट खादर में पड़ी इस जमीन पर अपना कब्जा जमाने के लिए और ना जाने कितने लोगों को आगे भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा,यह कहना मुश्किल है। घटना की रिपोर्ट मृतक दयोले के पुत्र रतिराम ने हत्यारोपी नीत्तो पुत्र रोहन सिंह,राजू पुत्र बाबू,चन्द्रपाल,रिंकू पुत्रगण तोता सिंह और तनू उर्फ सत्येन्द्र तथा अंकित पुत्रगण भगवान सिंह के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More