BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंचायत चुनाव में वोट न देने पर नामजदों ने घर पर किया हमला

सौंख। दो दिन पूर्व दावत में काम रहे युवक से प्रधान प्रत्याशी पति समेत सात नामजदों ने चुनावी रंजित के चलते गाली-ग्लौज कर मारपीट दी। पीड़ित का अरोप है कि इसके बाद नामजदों द्वारा धारदार हाथिया से घर पर हमला किया।

इसे लेकर थाना मगोर्रा में नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मगोर्रा के गांव नगला अड्डा में रामभरोसी के घर पर दावत का आयोजन किया गया था। इस दावत में सत्तो पुत्र गोविंद सिंह कार्य कर रहा था।

तभी कृष्णा पुत्र थान सिंह ने पंचायत चुनाव में वोट न देने पर और रंजित के चलते गाली-ग्लौज कर मारपीट कर दी। जब सत्तो ने इसका विरोध किया तो कृष्णा के अन्य साथी प्रधान प्रत्याशी पति आकाश, कान्हा, रूपा, लोकेश, हरेंद्र, शिवराज ने लात-घूसे चलाकर मारपीट कर दी। पीडित अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। पीछे से आकाश समेत अन्य लोग धारदार हाथियार के साथ घर के अंदर घुस गये और परिजनों पर हमला कर दिया। पूरी घटना पडोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

इसे लेकर पीड़ित ने थाना मगोर्रा में प्रधान प्रत्याशी पति समेत सात नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सभी नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि पंचायत रंजिश के चलते झगड़ा हुआ। मामले में सात नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More