BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सेना में कैप्टन के पद पर तैनात है सचिन कुन्तल ’-102. किमी लगाई दौड़, मिला तृतीय पुरूस्कार सौंख। नेशनल मैराथन सर्किट द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशवासियों को देशभक्ति का संदेश देने के लिये एक बार फिर 102.1 किलोमीटर लम्बी और मुश्किल अल्ट्रा मैराथन रेस को 12 घण्टे में पूरा किया। वे अपने साथियों के साथ 12 घण्टे लगातार दौंड़ लगाई। और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससें क्षेत्र में गणमान्य लोगों को सचिन पर गर्व है। कस्बा के गांव पाली डंूगरा निवासी सचिन सिंह भारतीय सशस्त्र सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत है। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में शिक्षा ग्राहण करने वाले सचिन ने गतवर्ष कारगिल विजय दिवस की 18 वीं वर्षगांठ पर दुनिया की सबसे बड़ी दौंड में भी हिस्सा लिया। और ऋषिकेश में आर्मी एडवेंचर कप जीता था। उक्त जानकारी देते हुए सचिन के बड़े भाई और गोवर्धन के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रीतम सिंह बताया कि कैडेट ट्रैनिंग विंग में क्रास कंट्री रेस में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा वे 400 मीटर रिले में भी नेशनल रिकार्ड बना चुके है। और पिछले वर्ष देश के हालातों को देखते हुए कारगिल की 18 वीं वर्षगांठ पर उन्होनें अपने कदम आगे बढ़ायें और लगातार 30 दिन में दुनिया की सबसे बड़ी 1400 किलोमीटर लम्बी डुएथलौन रेस को पूरा करने का लक्ष्य भी पूरा किया। और हर वर्ष भारतीय सेना द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रमों में सचिन कुन्तल हिस्सा लेते है। सचिन कुन्तल ने बताया कि इस प्रकार की दौड़ में फिजीकल फिटनेंस स्टैमिना के साथ-साथ अदम्य साहस एवं जज्बा होना चाहिए और मै हमेशा निरंतर परिश्रम और मेरी लग्न का परिणाम है। सचिन सिंह के इस हौसले को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।  

Read More

वृन्दावन। बीते 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला भागवत प्रवक्ता द्वारा व्यास पीठ पर नृत्य के फेसबुक पर हुए वायरल वीडियो पर किए गए भद्दे व अश्लील टिप्पड़ी नगर की महिला भागवत प्रवक्ता व साध्वियो में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में सोमवार को कनक धारा फांउडेशन की अध्यक्षा डॉ. लक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें आस-पास से दर्जन भर से ज्यादा भागवत सीखने आयी बेटियों एवं साध्वियों ने शिरकत कर घटना पर आक्रोश व्यक्त कर महिलाओं पर अश्लील टिप्पड़ी करने वालो की कड़ी निंदा की गयी। बताते चले कि मामला बीते 30 दिसंबर छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा है। जहां एक महिला भागवत प्रवक्ता व्यास पीठ पर व्यक्त करती है बस यही से विवाह शुरू हो गया। व्यासपीठ पर खड़े होकर नृत्य का वीडियो फेसबुक पर खूब वायरल हुआ और उस पर जमकर भद्दे कमेंट किए इतना ही नहीं ऐसी पोस्ट नगर में भी फेसबुक पर अपलोड कर शेयर की गई उस पोस्ट पर भी नगर के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट किये। इस संबंध में कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि एक 13 वर्ष की बेटी के द्वारा व्यासपीठ पर किये गये। नृत्य को लेकर माफी मांग ली गयी है उसके बाद भी लोग अश्लील कमेंट कर रहे है उन्होंने भागवत सीखने आयी बेटियों के सम्मान की लड़ाई जारी रखने की बात कही। वही साध्वी पदम ज्योति ने कहा कि जो लोग महिलाओं की कथा करने पर सवाल उठाते हैं। उनको बता दूं कि जब भगवान ने कथा की तो लक्ष्मी जी ने कथा सुनी थी और जब लक्ष्मी जी ने कथा की तो भगवान ने 2 महीने तक कथा सुनी थी। उन्होंने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों को अज्ञानी बताया। भागवत प्रवक्ता कृष्ण प्रिया ने कहां की हमारे ग्रंथों के अनुसार जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है। वहां देवताओं का वास होता है  भारत भूमि में महिलाओं का अपमान होना दुर्भाग्यपूर्ण है इस अवसर पर जानकी, बृज किशोरी, सुमन किशोरी, आरती किशोरी, प्रिय पाराशर, साध्वी कैलाश भारती, साध्वी मीरा, ज्ञानेश्वरी, राधा, विजयलक्ष्मी, श्यामा, कुसुम, पायल गर्ग, माधुरी दासी आदि मौजूद रहे।  

Read More

पौध रोपित कर निकाली जनजागरुकता रैली नन्हें-मुन्ने बच्चों मेें जगाया हरियाली के लिए प्रेम मथुरा। यमुना मिशन का मानना है कि ब्रज में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हरियाली का साम्राज्य स्थापित हो। ऐसा तभी संभव है जब प्रतिदिन भारत का प्रत्येक नागरिक कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगायें। हरियाली को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा ने मिशन हरियाली को दृष्टिगत रखते हुए यमुना मिशन मार्ग स्थित कालिन्दी के तट पर महावृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यमुना मिशन द्वारा महावृक्षारोपण कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपने नन्हें-नन्हें हाथों से ब्रज की रज में एक सुंदर पौध रोपित की। पौध रोपित करने के पश्चात सभी बच्चों के साथ जनजागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में गगनभेदी नारों से आसमान गुजांयमान हो गया। श्री शर्मा ने कहा कि ये बच्चे भारत का भविष्य हैं। इन्हीं के कंधों पर देश को चलाने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि जीवन का मुख्य आधार वृक्ष हैं। जिनसे हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है, अगर हमें शुद्ध वायु प्राप्त न हो तो हमारा जीना दूभर हो जाएगा। जब हमें श्वांस लेने में दिक्कत होती है तो हम अस्पताल जाकर उपचार कराते हैं और आक्सीजन के लिए हम करोड़ों रुपये उपचार के दौरान अस्पताल में खर्च कर देते हैं, लेकिन वृक्ष लगाने के लिए समय नहीं देते। उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें। यमुना मिशन आपकी हरसंभव मदद करेगा।  इस अवसर पर संयोजक पं. अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, हरीमोहन सैनी, दाऊदयाल, अनिल फौजदार, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, गौरव, गोपाल लाल, मन्नू सैनी, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, सचिन गोला, रीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू,भीम आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। बरसाना कस्बे के गोवर्धन रोड स्थित हनुमान बगीची पर वार्षिकोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया । सोमवार को कस्बे में स्थित हनुमान बगीची पर अखंड रामायण पाठ व फूल बंगला का आयोजन किया गया। जिस के समापन पर साधु एवं ब्राह्मणों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया ।रविवार को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया  ।सोमवार को अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया ।फूल बंगले का आयोजन भी किया गया ।इस मौके पर मदन लाल गौड़, शिव कुमार गौड़, अटल बिहारी गौड़ ,मुकेश पंडित, मोहन पंडित ,व्यापार  मंडल के अध्यक्ष कृष्ण दयालगौड़ ,(कोका पंडित )यतेंद्र तिवारी, राकेश श्रोत्रिय ,योगेंद्र छोकर ,किशन सिंह चैहान, नितांश गौड़ ,देवांश गौड़ ,कार्तिक गौड़ ,अंशु शर्मा ,लाडो शर्मा, चिराग गौड़ ,मोंटी ,आदि लोग उपस्थित थे।   

Read More

सीएमओ कार्यालय में धर्मगुरू सम्मेलन संपन्न मथुरा। शहर के राधेश्याम काॅलौनी के बूथ स्तर पर सोमवार सुबह सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र द्वारा फीता काटकर किया गया। डीएम ने इस अवसर पर शून्य- दो वर्ष के सभी लक्षित बच्चों एवं गर्भवती माताओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। उनके साथ में डा. शरद कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. सज्जन कुमार, एसीएमओ, डा. प्रवीन भारती, यूनीसेफ से मानवेन्द्र सिंह डीएमसी एवं क्षेत्रीय पार्षद तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डीएम के उसके उपरांत शिवाजी नगर टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंच वहां का निरीक्षण किया। इसके पश्चात अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण के प्रति जन समुदाय में जागरूकता एवं भागीदारी के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में मदरसा टीचर्स एवं धर्मगुरूओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सीएमओ डा0 शरद कुमार त्यागी, डा0 राजीव गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुलदीप मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More

जिलाधिकारी ने महिला मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया मथुरा। नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिला मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2018 में जो लड़की 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो वह अपना पंजीकरण करा लें। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की  है कि जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों और मतदाता बनने से वंचित रह गये हो वह अपना वोट अपने क्षेत्र केे बीलएओ से सम्पर्क कर अवश्य बनवायें उन्होंने साथ ही बताया कि 21 और 28 जनवरी को भी समस्त बूथ लेबल अधिकारी एवं पदाभिहित अधिकारी अपनी-अपनी विधानसभा के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें।  जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महिला मतदाता पंजीकरण को बढ़ाने तथा सही वोट डालने के लिए नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महिला मतदाता का  पंजीकरण तथा उत्साहित करके चुनाव में वोटिंग करने का सुखद अनुभव कराया जाय।  डीएम ने कहा कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने वाले महिला मतदाता जागरूकता अभियान को लगातार चलाया जाये। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकताध्साक्षर किया जाये कि वे छोटे-छोटे लाभ या किसी लालच में पड़कर अपना वोट न दें बल्कि वो अपने बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर अच्छे तथा योग्य प्रत्याशी को ही वोटिंग करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को धार्मिक मुद्दों व धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों के बारे में भी सचेत रहना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, तहसीलदार सदर, आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डा0 प्रीति जौहरी, डा0 पल्लवी सिंह सहित अन्य छात्रायें उपस्थित रहीं।  

Read More

हत्यारोपी पति ने एक तीर से साधे थे दो निशाने विरोधियों को फंसाने और चप्पल का बदला लेने को की थी विवाहिता की हत्या घटना में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने किया बरामद मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित गांव तेहरा में सोते समय संदिग्ध परिस्थती में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गृहक्लेश होने पर हत्यारोपी पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा था और इसके बाद में पत्नी ने पति को चप्पल दे मारी तो अपने को अपमानित महसूस करते हुए आरोपी ने एक तीर से दो निशाने साधते हुए पत्नी को मौत के घाट उतारा था। महज दो साल भी सात फेरों की कसम को हत्यारोपी पति नहीं निभा सका,दो साल पहले ही मृतका अग्नि के सात फेरे लेकर ससुराल आयी थी। पुलिस ने विवाहिता की हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। प्रेसवार्ता के दौरान विवाहिता की हत्या का खुलासा करते हुए प्रभारी एसपी सिटी/एसपी यातायात ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामू यादव पुत्र महेश चन्द्र यादव निवासी गांव तेहरा अपनी 21 वर्षीय पत्नी रीना यादव के साथ पिछले शनिवार की रात्रि करीब 3 बजे कमरे में सो रहा था। उसी दौरान संदिग्ध परिस्थती में सो रही विवाहिता के पेट में गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के पति रामू यादव समेत अन्य परिजनों ने जमीनी विवाद में गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई राजेन्द्र सिंह और जीतेश पुत्रगण लाल सिंह पर कमरे की खिड़की पर रखे कूलर को हटाकर गोली मारने का आरोप लगाया था। बताया कि मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो जिस बेड पर विवाहिता सो रही थी,उस बेड की प्लाई को फाड़ते हुए गोली नीचे धंस गई थी। इसके बाद जब विवाहिता के पेट में गोली मारने का घाव भी ऊपर से नीचे की ओर मिला तो पुलिस का माथा ठनक गया था। उनका कहना था कि पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। पकड़े गए हत्यारोपी पति ने बताया कि गृहक्लेश में झगड़ा होने के बाद उसने पत्नी को थप्पड़ मारा था और इसके बाद पत्नी ने उसे चप्पल मार दी थी। वह पत्नी से अपमान का बदला लेने के साथ ही जमीनी विवाद में गांव के रहने वाले राजेन्द्र और जीतेश को फंसाना चाहता था। इसीलिए उसने योजना बनाकर शनिवार रात्रि में गोली मारकर पत्नी की हत्या करने के बाद जमीनी विवाद में विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा को भी बरामद कर लिया है। वहीं हत्यारोपी के ससुरालीजनों ने भी अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग करके विवाहिता को प्रताणित करने का आरोप लगाया है . पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया है।  

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित छटीकरा चौराहा से पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को दबोच कर दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। इस सबंध में प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी एसपी सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह अपराधियों के विरूद्ध धरकपड़ अभियान में लगे हुए थे,उसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने छटीकरा तिराहे से बाइक सवार पप्पन पुत्र रग्गू निवासी गांव जावली थाना शेरगढ को घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए शातिर के पास से बरामद हुई बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई थी,वहीं पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेई से वृंदावन क्षेत्र से चुराई गई दूसरी बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।   

Read More

मानागढी ब्रह्मभोज में शामिल होकर लौट रहे रहे थे मैक्स सवारएक ही गांव की पांच महिलाओं की मौत से गांव में पसरा मातममथुरा:कोतवाली सुरीर क्षेत्र स्थित मानागढी के पास बेकाबू हुए ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप में आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत में पांच महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गये | इस संबध में जानकारी देते हुए सीओ मांट विजयशंकर मिश्र ने बताया कि दो वाहनों की भिडंत में पांच महिला समेत छह की मौत हुई है तथा आधा दर्जन घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पुलिस के अनुसार मानागढी थाना सुरीर में ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए गांव विधिपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस के करीब 25 पुरूष-महिला और बच्चे सोमवार को मैक्स पिकअप गाड़ी से गये थे | गांव मानागढी में हुए ब्रह्मभोज में प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी लोग मैक्स पिकअप गाड़ी द्वारा सोमवार रात्रि करीब 8 बजे वापस गांव विधिपुर,सादाबाद लौट रहे थे | बताते हैं कि दो दर्जन सवारियों से भरी मैक्स पिकअप जैसे ही मानागढी से मांट की ओर चली तभी सामने से तेजगति में आ रहे ट्रैक्टर से चालक  नियंत्रण खो बैठा | परिणामस्वरूप ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप में आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई | ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की भिडंत होते ही मैक्स गाड़ी में बैठीं दो दर्जन सवारियों में चीख-पुकार मच गई | इसी दौरान मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भाग निकला | रात के सन्नाटे में लोगों की चीख-पुकार मचते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ लिए | मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी | जानकारी होते पुलिस फोर्स के साथ प्रभारी निरीक्षक सुरीर बैजनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये | पुलिस ने घायलों को मशक्कत के बाद मैक्स पिकअप से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांट भेजा, जहां घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया | पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने 55 वर्षीय वीरवती पत्नी प्रेमसिंह,55 वर्षीय हरवीरी देवी पत्नी सुरेश चंद्र, 35 वर्षीय रजनी पुत्री रनवीर सिंह, 50 वर्षीय किशनवती पत्नी महेन्द्र सिंह, 38 वर्षीय रामा उर्फ रामे पत्नी सत्यवीर सिंह सभी निवासी गांव विधिपुर थाना सादाबाद को मृत घोषित कर दिया | इसके कुछ समय बाद गंभीर घायल धीरज पुत्र बाबू सिंह निवासी नगला फोंदा थाना सुरीर को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया | वहीं करीब आधा दर्जन घायलों का उपचार करने के लिए चिकित्सकों की टीम जुटी रही | घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है | पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं | दूसरी ओर एक ही गांव की पांच महिलाओं की मौत होने की खबर मिलते ही विधिपुर गांव में चीख पुकार मच गई!

Read More

वृंदावन। वृन्दावन के छीपी गली स्थित प्रिया वल्लभ मंदिर में आज ठाकुर प्रिया वल्लभ लाल महाराज का 204वां पाटोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। पाटोत्सव के उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें नगर के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ वृंदावन के प्राचीन स्वरूप के संरक्षण को लेकर मंत्रणा की गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन गौतम की काव्य पाठ श्री राधा बल्लभ की वंदना से हुआ। रविवार से शुरु हुए दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन की सुबह मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ध्वजा रोहण किया गया। इसके साथ ही नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ वृन्दावन में बढ़ती आधुनिकता के चलते घट रहे प्राचीन स्वरूप पर चिंता व्यक्त की। इस संबंध में मंदिर के सेवायत आचार्य विष्णु मोहन नागार्च ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ठाकुर प्रिया वल्लभ लाल महाराज का 204वां पाटोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर के सभी नव निर्वाचित पार्षदों के साथ वृंदावन के प्राचीन स्वरूप के संरक्षण को लेकर चर्चा की है। उन्होंने दो दिवसीय पाटोत्सव के संबंध में बताया कि आज कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ कि वहीं दूसरे दिन के बारे में मंदिर में होने वाले समाज गायन एवं प्रसाद वितरण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वृन्दावन शोध संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. दीक्षित, डाॅ. जयस, बिहारी लाल वशिष्ठ, डाॅ.राजेश शर्मा, पवन यादव, राधाकृष्ण पाठक, राहुल अधिकारी, वैभव अग्रवाल, रसिक बल्लभ नागार्च, लीला ठाकुर, हेमंत भारती, मुन्ना निषाद आदि मौजूद रहेे।

Read More

मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या  का आरोप लगा कराया मुकदमा दर्ज पुलिस ने महिला के पति सहित ननद नंदोई को लिया हिरासत में वृंदावन। कोतवाली की अद्धा चैकी क्षेत्र अंतर्गत गांव तेहरा में घर में सो रही विवाहिता की गोली मारकर हुई हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। महिला को लहूलुहान हालत में नयति हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगा पति सहित 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार गांव तेहरा निवासी रामू यादव अपनी पत्नी रीना (30) के साथ रविवार की रात्रि 2ः30 बजे घर में सो रहा था। तभी किसी ने महिला को गोली मार दी। लहूलुहान हालत में महिला को नियति हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतका के पति ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी। वहीं पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया पति पर ही शक की सुई घूमी जिसके दृष्टिगत पुलिस ने मृतका के पति सहित ननंद व ननदोई को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर सुबह मृतका के परिजन थाना वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने पति, देवर, ननद एवं ननदोई पर दहेज हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया। मृतका के पिता फिरोजाबाद निवासी दयाकिशन यादव ने कोतवाली में दर्ज मुकदमे में कहा है कि मेरी पुत्री रीना की शादी ढाई वर्ष पूर्व रामू यादव पुत्र महेश यादव निवासी गांव तेहरा थाना वृंदावन के साथ हुई थी। जिसमें मैंने मांगे गए दहेज के अनुसार अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले उस देहज से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने  कहा कि बीती 5 तारीख को शाम 8ः00 बजे उनके पास रीना का फोन आया। उसन कहा कि दहेज के लिए पति एवं देवर धर्मेन्द्र व ननद पूनम, ननदेऊ देवेश परेशान करते हैं। आरोप लगाया है कि आए दिन यह लोग दहेज को लेकर मेरी पुत्री को ताने मारा करते थे। साथ ही कहा कि दो लाख रूपये दहेज की मांग न पूरी करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

Read More

एक दिन में दो लूट की वारदात के बाद लोगों में दहशत मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में एक दिन में दो लूट की वारदात होने से लोगों के जेहन में असुरक्षा की भावना घर गई है। बाजना पुल के पास बाइक सवार बदमाश सरेराह टै्रक्टर लूट करके पुलिस को खुली चुनौती देने के बाद फरार हो गए। इस संबध में सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है,जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार 106 कृष्णानगर थाना कोतवाली निवासी धीरेन्द्र चौधरी पुत्र कमलेश चौधरी का ड्राइवर न्यू हाॅलेंड टै्रक्टर लेकर छटीकरा की ओर से वापस मथुरा की ओर जा रहा था। उसी दौरान बाजना पुल के पास पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ड्राइवर को डरा कर टै्रक्टर रूकवा लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर बाइक सवार बदमाश टै्रक्टर लूटने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और टै्रक्टर चालक से पूछताछ करने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी कसरत की लेकिन उस समय तक बदमाश अपने सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में सफल हो गए। घटना की रिपोर्ट पीड़ित टै्रक्टर स्वामी धीरेन्द्र चैधरी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज करायी है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More