देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगा कराया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने महिला के पति सहित ननद नंदोई को लिया हिरासत में
वृंदावन। कोतवाली की अद्धा चैकी क्षेत्र अंतर्गत गांव तेहरा में घर में सो रही विवाहिता की गोली मारकर हुई हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। महिला को लहूलुहान हालत में नयति हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगा पति सहित 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव तेहरा निवासी रामू यादव अपनी पत्नी रीना (30) के साथ रविवार की रात्रि 2ः30 बजे घर में सो रहा था। तभी किसी ने महिला को गोली मार दी। लहूलुहान हालत में महिला को नियति हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतका के पति ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी। वहीं पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया पति पर ही शक की सुई घूमी जिसके दृष्टिगत पुलिस ने मृतका के पति सहित ननंद व ननदोई को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर सुबह मृतका के परिजन थाना वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने पति, देवर, ननद एवं ननदोई पर दहेज हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया। मृतका के पिता फिरोजाबाद निवासी दयाकिशन यादव ने कोतवाली में दर्ज मुकदमे में कहा है कि मेरी पुत्री रीना की शादी ढाई वर्ष पूर्व रामू यादव पुत्र महेश यादव निवासी गांव तेहरा थाना वृंदावन के साथ हुई थी। जिसमें मैंने मांगे गए दहेज के अनुसार अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले उस देहज से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा कि बीती 5 तारीख को शाम 8ः00 बजे उनके पास रीना का फोन आया। उसन कहा कि दहेज के लिए पति एवं देवर धर्मेन्द्र व ननद पूनम, ननदेऊ देवेश परेशान करते हैं। आरोप लगाया है कि आए दिन यह लोग दहेज को लेकर मेरी पुत्री को ताने मारा करते थे। साथ ही कहा कि दो लाख रूपये दहेज की मांग न पूरी करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत