BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिला मतदाता का पंजीकरण तथा उत्साहित करें-डीएम

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिला मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम को संबंोधित करते हुएजिलाधिकारी ने महिला मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

मथुरा। नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिला मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2018 में जो लड़की 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो वह अपना पंजीकरण करा लें। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की  है कि जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों और मतदाता बनने से वंचित रह गये हो वह अपना वोट अपने क्षेत्र केे बीलएओ से सम्पर्क कर अवश्य बनवायें उन्होंने साथ ही बताया कि 21 और 28 जनवरी को भी समस्त बूथ लेबल अधिकारी एवं पदाभिहित अधिकारी अपनी-अपनी विधानसभा के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महिला मतदाता पंजीकरण को बढ़ाने तथा सही वोट डालने के लिए नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महिला मतदाता का  पंजीकरण तथा उत्साहित करके चुनाव में वोटिंग करने का सुखद अनुभव कराया जाय। 

डीएम ने कहा कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने वाले महिला मतदाता जागरूकता अभियान को लगातार चलाया जाये। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकताध्साक्षर किया जाये कि वे छोटे-छोटे लाभ या किसी लालच में पड़कर अपना वोट न दें बल्कि वो अपने बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर अच्छे तथा योग्य प्रत्याशी को ही वोटिंग करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को धार्मिक मुद्दों व धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों के बारे में भी सचेत रहना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, तहसीलदार सदर, आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डा0 प्रीति जौहरी, डा0 पल्लवी सिंह सहित अन्य छात्रायें उपस्थित रहीं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More