BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जिलाधिकारी ने आतिशबाजी के भंडार और बिक्री को लेकर दिए सख्त निर्देश

मथुरा। इस वर्ष दीपावली का त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा। दीपावली के अवसर पर अधिक मात्रा में आतिशबाजी पटाखों का प्रयोग किया जाता है। 30 स्थानों पर कडी निगरानी में आतिशबाजी की बिक्री होगी। जिला मजिस्टेªट पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी पटाखों की बिक्री कि लिए रामलीला मैदान महाविद्या कालौनी खुला मैदान थाना गोविन्दनगर, ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे मंशा टीला मंदिर के पास लटू प्रधान का खेत थाना हाइवे, रामलीला मैदान सदर खुला स्थान थाना सदर बाजार, बी.टी.सी. ग्राउण्ड खुला मैदान थाना रिफाइनरी, हजारीमल सौमानी इण्टर कालेज वृन्दावन थाना वृन्दावन, ग्राम राल खुला मैदान थाना जैंत, रामलीला मैदान खुला स्थान गोवर्धन थाना गोवर्धन, चामुण्डा कालौनी परिसर साँख थाना मगोर्रा, खुला खेत राल रोड़ थाना जैंत, दलित समाज सभा स्थल अडींग खुला मैदान गोवर्धन थाना गोवर्धन, ईट मण्डी ग्राउण्ड खुला मैदान लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार, होलिका खामनी खुला स्थान थाना हाइवे, कस्बा मगोर्रा खुला मैदान मगोर्रा थाना मगोर्रा, खुला खेत नगला कीकी थाना वृन्दावन, खुला खेत बड़ी आटस थाना वृन्दावन, प्रेमसुख इंटर काॅलेज खुला मैदान फरह थाना फरह, जवाहर इंटर काॅलेज खुला मैदान ओल थाना फरह, नगर पंचायत का डंपिंग ग्राउण्ड एनएच-19 चैमुहां थाना जैंत, पुराना बस स्टेण्ड के पीछे चन्द्रकुण्ड खुला मैदान छाता थाना छाता, मण्डी समिति कोसीकलां थाना कोसीकलां, मण्डी समित शेरगढ़ थाना शेरगढ, बृज आदर्श इण्टर कालेज मैदान थाना मांट, टैंटीगांव लवानिया फार्म हाउस मांट थाना मांट, गोपालबाग खुला मैदान राया थाना राया, पशु खुला मैदान महावन थाना महावन, रामलीला मैदान बल्देव थाना बल्देव,  रामलीला खुला मैदान गोकुल थाना महावन, गोला कूआ के सामने श्री राधेश्याम का खुला खेते सौनई थाना राया,  पैंठ मैदानं कारब थाना महावन, प्रेमसुख इण्टर कालेज खुला मैदान फरह थाना फरह, बृजहितकारी इण्टर कालेज के खेल मैदान के सामने लक्ष्मन सिंह का खुला खेत बाजना थाना नौहझील, वनखण्डी महादेव के सामने खुला मैदान नौहझील थाना नौहझील, राधा बिहारी इंटर काॅलेज खुला मैदान थाना बरसाना आदि का चयन किया गया था और चयनित स्थानों पर अस्थाई आतिशवाजी की दुकानें लगाई गयी थीं। आतिशबाजी बनाने वाले एवं थोक व फुटकर वैध, अवैध आतिशबाजी विक्रेताओं की गहनता से जांच कर ली जावे तथा किसी भी दशा में घनी आबादी वाले क्षेत्र में आतिशबाजी, पटाखों का भंडारण व बिक्री न होने दिया जावे।

निर्धारित स्थानों पर ही होगी बिक्री
अपर नगर आयुक्त मथुरा वृन्दावन नगर निगम मथुरा, नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित कर लें कि समस्त थोक व फुटकर आतिशबाजी पटाखों के लाइसेंस चयनित स्थानों पर व खुले स्थानों पर ही आतिशबाजी पटाखों का विक्रय करें। चयनित खुले स्थानों के अतिरिक्त अन्य किसी स्थान पर पटाखों की बिक्री किसी भी दशा में न होने पाये।

वैधता की होगी गहनता से जांच
संबंधित मजिस्ट्रेट गहनता से यह जांच कर ले कि आतिशबाजी विक्रेताओं के लाइसेंस वैध हैं अथवा नहीं। निर्धारित मात्रा में सामान का स्टाक एवं निर्धारित मात्रा से अधिक क्षमता का निर्माण व विक्रय लाइसेंसियों द्वारा तो नहीं किया जा रहा है। जांच के समय इस प्रकार की जानकारी प्रकाश में आये तो ऐसे लाइसेंस धारकों के बिरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाए।

चार दिन के लिए जारी किए जाएंगे अस्थाई लाइसेंस
इस वर्ष दीपावली के त्यौहार के अवसर पर दिनांक 23 से 26 अक्टूबर (चार दिन) अवधि के लिए आतिशबाजी, पटाखों की बिक्री अस्थायी आतिशबाजी के लाइसेंस प्रभारी अधिकारी शस्त्र, मथुरा द्वारा जारी किये जाऐगे। आतिशबाजी के विक्रय हेतु चयनित खुले स्थानों पर समुचित सफाई, प्रकाश एवं अग्निशमन व्यवस्था हेतु फायर ब्रिगेड की गाडी लगाने तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रबंध किये जायें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More