देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सीएमओ कार्यालय में धर्मगुरू सम्मेलन संपन्न
मथुरा। शहर के राधेश्याम काॅलौनी के बूथ स्तर पर सोमवार सुबह सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र द्वारा फीता काटकर किया गया। डीएम ने इस अवसर पर शून्य- दो वर्ष के सभी लक्षित बच्चों एवं गर्भवती माताओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। उनके साथ में डा. शरद कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. सज्जन कुमार, एसीएमओ, डा. प्रवीन भारती, यूनीसेफ से मानवेन्द्र सिंह डीएमसी एवं क्षेत्रीय पार्षद तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डीएम के उसके उपरांत शिवाजी नगर टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंच वहां का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण के प्रति जन समुदाय में जागरूकता एवं भागीदारी के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में मदरसा टीचर्स एवं धर्मगुरूओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सीएमओ डा0 शरद कुमार त्यागी, डा0 राजीव गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुलदीप मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।













Related Items
देश के करोड़ों किसानों को ‘डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन’ से होगा लाभ : केंद्रीय कृषि मंत्री
UP में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज, 1.55 लाख बेटियों के खातों में भेजे गए 30.12 करोड़
स्वच्छ भारत मिशन: स्वच्छता दीदियों ने गांव की बदली तस्वीर, कचरे का निस्तारण कर कमाए 63 हजार रुपए