BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृंदावन। मथुरा वृंदावन नगर निगम चुनाव में विजय हुए पार्षद एवं मेयर के स्वागत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरुवार को हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज प्रांगण में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया साथ ही मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने कॉलेज में व्यवस्थाएं देख जरूरी दिशा निर्देश दिये। गुरुवार को हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राकेश माहेश्वरी के नेतृत्व में कॉलेज प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस दौरान कॉलेज के समस्त टीचर एवं स्टाफ के द्वारा नवनिर्वाचित नगर के सभी पार्षदों के साथ मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू का माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश महेश्वरी ने बताया कि स्कूल के एक वरिष्ठ कर्मचारी के विदाई समारोह के साथ नगर निगम के पार्षद एवं मेयर का भव्य स्वागत का आयोजन किया गया है। वही कॉलेज में पहली मर्तबा आए मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू ने नगर निगम के अन्र्तगत स्कूल में अव्यवस्थाओं के बारे में कहा कि वह पहली मर्तबा स्कूल आए हैं। स्कूल में व्याप्त व्यवस्थाओं का संज्ञान लेकर समस्याओं का जल्द निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर राधा कृष्ण पाठक, पवन यादव, वैभव अग्रवाल, मुन्ना लाल निषाद, जय शर्मा, पंकज अरोड़ा, हेमंत भारती, लीला ठाकुर, रसिक बल्लभ नागार्च, प्रमोद गौतम, राजकुमार शर्मा, योगेश चूड़ामणि, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More

वृन्दावन। योगी सरकार ने बृज विकास के क्षेत्र में एक नई सीढ़ी का अध्याय लिखते हुए तीर्थ स्थल वृंदावन में गौ सेवा व संत सेवा की दिशा में पहल की है। जिसके तहत अब वृंदावन नगर में गो एवं संतो की समाधि के लिए योगी सरकार ने समाधि स्थल बनाए जाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए सुनरख बांगर क्षेत्र में 10 एकड़ की भूमि गौ समाधि के लिये व 10 एकड़ भूमि संतों की समाधि हेतु जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने आवंटित कर दी है। गुरूवार को राजनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में साधु संत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राज मिश्रा व बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा से मुलाकात करने के उपरांत  सुरनख बांगर पहुंचे। जहां जिलाधिकारी ने भूमि का निरीक्षण कर अग्रणि कार्यवाही के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया। इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारी दास, महामण्डलेश्वर नवलगिरि महाराज, महामण्डलेश्वर रामस्वरूप ब्रहमचारी, राजनारायण द्विवेदी, कन्हैया शर्मा मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक हृदयविदारक घटना हो गई, जिसमें एक महिला उसके युवा भतीजे और 3 माह की बच्ची की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और युवक ने बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी की जबकि मृतकों के परिजनों और पुलिस के अनुसार यह एक दुर्घटना ही है, जिसमें प्रेम प्रसंग आदि जैसी कोई बात नहीं है।  मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ फरीदाबाद की कृष्णा पुरी कालोनी के सेक्टर 25 की रहने वाली 28 वर्षीय ज्योति पत्नी देवेंद्र कुछ ही दूरी पर रहने वाले अपने भाई के लड़का 18 वर्षीय शिव कुमार के साथ आज सुबह करीब 5.30 बजे नूह मेवात निवासी अपने बीमार तैया ससुर जय किशन को देखने के लिए निकली। ज्योति के साथ उसकी 3 माह की बच्ची रीतिका भी थी। ज्योति, शिव कुमार और बच्ची रीतिका वहां से तेज गति से निकलती तमिलनाडु एक्सप्रेस से कट गए, जिससे उनकी तत्काल दर्दनाक मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और युवक ने बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी की और उन्हें प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लगा। राजकीय रेलवे पुलिस भी शुरू में यही मानकर चल रही थी। लेकिन बाद में सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन जब कोसीकलां रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने ऐसी किसी भी संभावना से स्पष्ट इन्कार किया। मृत महिला ज्योति के पति देवेंद्र ने बताया कि इस मामले में प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं है और न ही उनके द्वारा खुदकुशी की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें मेवात के लिए पलवल जाना था कोसीकला शायद वे भूले से आ गए होंगे, जहां से कोई गाड़ी न होने के कारण बस पकड़ने के लिए वे बाहर निकल रहे होंगे। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस भी इसे महज एक दुर्घटना ही मान रही है। जीआरपी की कोसीकलाँ चैकी के इंचार्ज बीडी पांडेय के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 8.50 बजे की है। उन्होंने कहा कि संभवत प्लेटपफार्म नंबर 2 से 1 पर जाने के लिए रेल लाइन पार करते समय वह तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें भी यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी का लग रहा था जबकि अब उन्हें ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है क्योंकि महिला के पति के अलावा उसका पिता और युवक की मां भी यहां आ गई है, जिनमें से कोई इस बात को नहीं मान रहा है।

Read More

दो तमंचा,एक चाकू,कारतूस बरामदःपुलिस खंगाल रही पकड़े गए आरोपियों का अपराधिक इतिहास  मथुरा। सिविल लाइन स्थित जिलाधिकारी आवास पर अवैध हथियार लेकर एक होटल पर झगड़ा कर रहे कार सवार तीन युवकों को पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए युवकों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। जिलाधिकारी आवास मार्ग पर पकड़े गए युवक अवैध हथियार लेकर क्यों घूम रहे थे,पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीती रात्रि में सिविल लाइन पर जिलाधिकारी आवास मार्ग पर स्थित पंजाबी होटल पर कार सवार युवक हाथों में अवैध हथियार लेकर झगड़ा कर रहे थे। बताया कि इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने सदर पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उनका कहना था कि कार्यवाहक थाना प्रभारी सदर बाजार श्याम सिंह निर्देश मिलते ही तुरंत पंजाबी होटल पर फोर्स के साथ पहुंचे तो वहां पुलिस को आते हुए देखकर कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। बताया कि पुलिस ने होटल से सौ मीटर एसएक्स 4 कार में सवार कोमल यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी मोहल्ला मुकेरियान,शैलेन्द्र यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी अहीरपाड़ा और विपिन यादव पुत्र सुभाश यादव निवासी रेजीमेंटल बाजार सदर बाजार को घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा 32 बोर,एक तमंचा 315 बोर,चार कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। एसपी सिटी श्री सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि पकड़े गए आरोपियों का हरियाणा में हुई एक हत्या में हाथ हो सकता है,उनका कहना था कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। 

Read More

(मुकेश कुशवाह) जमीनी रंजिश आज से नहीं 50 साल से दोनों पक्षों मे चली आ रही दो सौ एकड़ जमीन के लिए दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे मथुरा। थाना शेरगढ क्षेत्र स्थित गांव सेही में सैंकड़ों एकड़ जमीन को पचास साल से रंजिश चली आ रही है। बेशकीमती जमीन पर अपना-अपना कब्जा जमाने के लिए अभी तक चार हत्यांए हो चुकी हैं। बुधवार को इसी रंजिश में बघेल समाज के दो लोगों की हत्या के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस की तैनाती में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। तनाव को देखते हुए एसएसपी ने गांव में एतिहातन पीएसी तैनात कर दी है। बताते चलें कि गांव सेही निवासी 65 वर्षीय दयोली पुत्र टूंडा,55 वर्षीय अमर सिंह पुत्र प्यारे बघेल की बुलेरो में सवार होकर आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी,जबकि गोली लगने से एदल सिंह पुत्र कल्लू बघेल घायल हो गया था। हमलावर दो हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। एक साथ दोहरे हत्याकांड से बघेल समाज में रोष फैला तो एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को शांत कराते हुए हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। इससे पहले जमीनी विवाद को लेकर ही सितंबर 2017 में मृतक पक्ष के लोगों ने भगवान सिंह ठाकुर को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतारा था। उधर पोस्टमार्टमगृह पर आए मृतक पक्ष के मंगतूराम पुत्र राम सिंह ने बताया कि करीब 50 साल से मांट खादर में पड़ी जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। उनका कहना था कि कई दफा खूनी संघर्ष हो चुका है। बताया कि जिस जमीन पर ठाकुर भगवान सिंह पक्ष के लोग अपना दावा जताते हैं,उस दो सौ एकड़ जमीन पर मृतक दयोली और अमर सिंह तथा अन्य परिजनों के नाम फसली संख्या 1362 खतौनी में उनके नाम पर दर्ज है लेकिन फिर भी जमीन पर हत्यारोपी अपना दावा जताते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय दयोली,अमर सिंह,एदल सिंह और वह खुद घर के बाहर बैठ कर बातें कर रहे थे,उसी दौरान बुलेरो में सवार होकर आए ठाकुर समाज के नीत्तो पुत्र रोहन सिंह,राजू पुत्र बाबू ठाकुर,चंद्रपाल और रिंकू पुत्रगण तोता ठाकुर,तनू उर्फ सत्येन्द्र तथा अंकित पुत्रगण भगवान सिंह ने बुलेरो से उतरते ही अधाधुंध गोलियां बरसा कर दयोली और अमर सिंह की हत्या कर दी,जबकि एदल सिंह गोली लगने से घायल हो गया था,बताया कि उसने वहां से भागकर अपनी जान बचायी है। मृतक दयोली के पुत्र रतिराम ने नामजद हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। 

Read More

भाजपा विधायक ने जताई चिंता, सीओ सिटी ने शीघ्र खुलासे का दिलाया भरोसा   मथुरा 11 जनवरी। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात इस क्षेत्र के मुख्य बाजार की एक मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर उठाकर चोर हजारों रुपए की नगदी चुरा ले गए। पिछले दिनों एक व्यापारी से हुई हजारों रुपये की लूट की घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इन घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने दोपहर तक अपनी दुकानें नहीं खोली हैं। वहीं विधायक पूरन प्रकाश और सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना किया है।  मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर के रहने वाले नमन खत्री की कृष्णा नगर के मुख्य बाजार में चैराहे के समीप ही गुरु कृपा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है, जिसका शटर उठाकर बीती रात चोरों ने उसमें चोरी की घटना को अंजाम दे डाला चोर दुकान के गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। इस घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस के अलावा समीप ही रहने वाले बलदेव क्षेत्र के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मुख्य बाजार में रहने वाली पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना पर चिंता जताई। इसी मघ्य सीओ सिटी प्रीति सिंह ने भी आकर मौका मुआयना किया और घटना के शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया। कृष्णा नगर क्षेत्र में करीब महीनेभर पहले एक व्यवसायी से हजारों रुपये की लूट भी हो गई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इन घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है और नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस की अकर्मण्यता पर सवाल उठाए हैं। वहीं रोषित दुकानदारों ने दोपहर तक अपनी दुकानें नहीं खोली हैं। क्षेत्रीय पार्षद चंदन आहूजा ने भी आपराधिक घटनाओं पर रोष जताया है और इनका शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

Read More

गोवर्धन में श्राइन बोर्ड के गठन और मंदिरों के अधिग्रहण के प्रस्ताव का विरोध तेज मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार गोवर्धन पर्वत के संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए किए गए श्राइन बोर्ड के गठन और श्री गिर्राज मुखारबिंद दानघाटी, जतीपुरा और दसबिसा मंदिरों के अधिग्रहण एवं प्रबंधन की व्यवस्था के प्रस्ताव का विरोध दूसरे दिन और तेज हो गया। सरकार के इस निर्णय के विरोध में गोवर्धन का पंडा समाज लामबंद हो गया है और उसने कल सरकार के खिलापफ संघर्ष का बिगुल पफूंकते हुए दानघाटी मंदिर पर प्रदर्शन किया था और सरकार विरोधी नारे भी लगाए थे इसी श्रंखला में दानघाटी मंदिर के पंडा समाज के बाद गुरूवार मुकुट मुखारविंद मंदिर के सेवायत भी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए। मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा के सेवायत और पंडाओं ने सरकार के खिलाफ बैठक कर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सेवायत और पंडाओं ने योगी सरकार और मथुरा-वृंदावन के विधायक एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दसविसा मंदिर के सेवायतों द्वारा विरोध-प्रदर्शन रैली भी निकाली गई। सेवायतों का कहना है कि हमारा रोजगार सिपर्फ मंदिर ही हैं। अगर इनका भी सरकार अधिग्रहण कर लेगी तो हमारे 5000 परिवार हैं, वे भूखे मर जाएंगे और हम ऐसा होने नहीं देंगे जिसके कारण आज हम सभी सेवायत और पंडाओं के परिवार सड़क पर उतर आए हैं। अगर हमें हमारा हक नहीं दिया गया तो हम जन आंदोलन करेंगे, चाहे हमें इसके लिए कहीं तक जाना पड़े, हम जाएंगे।

Read More

मथुरा। छाता पैगांव रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप बने नाले पर 14 परिवारों ने अवैध रूप से निर्माण कर नाले को रोक दिया है। इस सम्बन्ध में कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके है लेकिन उसके बाबजूद भी अतिक्रमणकारियों ने अपने अपने अवैध निर्माण नाले से नही हटाये है। इस पर संज्ञान लेते हुए ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी छाता डाॅ राजेन्द्र पैसिया ने अतिक्रमणकारी परिवारो के खिलाफ नोटिस जारी कर लेखपाल सुरेशराय, नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा नोटिस तामील करा दिये गये है। जिसमें अतिक्रमणकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए सूचित कर दिया गया है कि अपने अपने नाले से अवैध अतिक्रमण हटा ले अन्यथा तहसील टीम व नगर पंचायत कर्मियो द्वारा अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया जायेगा। जिसकी हर्जे व खर्चे की जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की होगी।  

Read More

मथुरा। उस्मानी महासभा के कार्यकर्ताओं ने मदरसों के विरोध में आज सेंटर वक्फ बोर्ड का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।  डीग गेट पुलिस चैकी के सामने चैराहे पर उस्मानी महासभा के कार्यकर्ताओं ने मदरसों के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और सेंटर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के विरोध में नारे और पुतला भी फूंका  उस्मानी महासभा के अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने सेंटर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का विरोध करते हुए कहा कि जो कदम वसीम रिजवी ने मदरसों के खिलाफ उठाया है सरासर बिल्कुल गलत है और कहा कि मदरसों से अच्छी तालीम मिलती है हजारों लोग इन मदरसों में पढ़कर अच्छी तालीम लेते और हाफिज बनते हैं वसीम रिजवी इस कदम को उठाकर अपने आप को मुस्लिम समाज के सामने कल अंकित कर रहे हैं वसीम रिजवी एक मुस्लिम होकर भी मुस्लिम समाज को बंटवारे का काम कर रहे हैं। इस मौके पर उस्मानी महासभा के अध्यक्ष मुन्ना मलिक, महासभा संगठन मंत्री शाहरुख मलिक, युवा उस्मानी जिला अध्यक्ष फिरोज मलिक, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद साबिर महानगर सचिव कमरुद्दीन मलिक कोषाध्यक्ष यूनिस मलिक, आदि मौजूद रहे।   

Read More

मेयर करेंगे अन्नदान-महादान का शुभारम्भ मथुरा। अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक मथुरा द्वारा मकर संक्रान्ति का पर्व अन्नदान-महादान के रूप  में 13, 14 व 15 जनवरी 2018 को मनाया जा रहा है। इसकी जानकारी आज अग्रवाल अतिथि भवन, भरतपुर गेट, पर  रोटी बैंक मथुरा के संस्थापक इंजी. योगेश शर्मा ने दी।  योगेश शर्मा ने बताया कि मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है, यह पर्व मुख्य रूप से दान का पर्व है। मान्यता है कि दान से धन धान्य में वृद्धि और मनोकामना पूर्ति होती है।  यह दान का पर्व दीनों, गरीबो की सेवा से देखना चाहिए, रोटी बैंक मथुरा द्वारा गरीब जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरण पिछले 7 माह से किया जा रहा है। यह कार्य संस्था से जुड़े  अन्नमित्र सदस्यों के सहयोग से निरन्तर चल रहा है।  मकर संक्रान्ति के अवसर पर रोटी बैंक मथुरा ‘अन्नदान-महादान’ महोत्सव दिनांक 13, 14 व 15 जनवरी को मनाने जा रही है। इसका शुभारम्भ मुकेश आर्यबन्धु, मेयर-मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा 13 जनवरी को अपराह्न 1ः30 बजे रोटी बैंक के जिला कार्यालय ‘पिंक पर्पल स्टोर’, बी.एस.ए. इंजी. काॅलेज के पास पर अन्नदान करके किया जायेगा। रोटी बैंक जनपद के सभी दानदाताओं से आग्रह करती है कि वह इस कार्यक्रम में अपना योगदान करें और किसी भी प्रकार का अन्न या सामिग्री रोटी बैंक के किसी भी संग्रह केन्द्र पर जाकर दान करें। मथुरा में मुख्य संग्रह केन्द्र रोटी बैंक का जिला कार्यालय पिंक पर्पल स्टोर, बी.एस.ए. इंजी काॅलेज बनाया गया है। वरिष्ठ सलाहकार एडवोकेट बृजमोहन वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 14 जनवरी को खिचड़ी प्रसाद का वितरण मथुरा, वृन्दावन एवं गोवर्धन के विभिन्न स्थानों प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक लगभग 20 जगहों पर किया जायेगा। 

Read More

(रहीस कुरैशी) जयंत चैधरी महापंचायत को करेंगे संबोधित  मथुरा। किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद खंदौली आगरा में विशाल किसान महा पंचायत यका आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर आज रालोद जिलाध्यक्ष ने एक सभा की, जिसमें उन्होंने कहा कि आज किसान आलू को लेकर काफी परेशान है एक कट्टे का भाव 400 रूपए है जबकि 700 रूपए का किया जा तो नो प्रोफिट नो लाॅस। एक रूपया किलो के भाव से 50 रूपए कट्टा, दो रूपया पचास पैसे किलो के हिसाब से किराया दिया जा रहा है किसान आलू को फेंकने पर मजबूर हो गया है।  कु. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन 18 जनवरी को खांदोली आगरा में किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी पधारेंगे और किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगे।  बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, डा. अशोक अग्रवाल, देवराज, चै. डा. युनूस कुरैशी, रोहित प्रताप, आदि दर्जनों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। गोकुल बैराज मुआवजा को लेकर कर रहे किसानों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने के बाद हुई गिरफ्तार के विरोध में आज किसानों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुकद्मा वापिस लेने एवं रिहाई की मांग करते हुए एसएसपी को एक शिकायती पत्र प्रेषित किया है।  पत्र में किसानों ने कहा है कि पांच जनवरी को किसानों द्वारा शांति पूर्वक दे रहे धरने को कुछ मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसा कर उन्हें उग्र कर दिया था तथा बाद में भगदड़ मचने के कारण पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। निर्दोष किसानों को संगीन धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए गोकुल बैराज के मुआवजा पीड़ित निर्दोष किसानों को राहत देते हुए पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमें वापस ले कर गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहाई कराने की मांग की है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More