BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएम आवास मार्ग पर हाथों में अवैध हथियार लेकर झगड़ा करने वाले पकड़े

डीएम आवास मार्ग पर हाथों में अवैध हथियार लेकर झगड़ा करने वाले पकड़ेदो तमंचा,एक चाकू,कारतूस बरामदःपुलिस खंगाल रही पकड़े गए आरोपियों का अपराधिक इतिहास 

मथुरा। सिविल लाइन स्थित जिलाधिकारी आवास पर अवैध हथियार लेकर एक होटल पर झगड़ा कर रहे कार सवार तीन युवकों को पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए युवकों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। जिलाधिकारी आवास मार्ग पर पकड़े गए युवक अवैध हथियार लेकर क्यों घूम रहे थे,पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीती रात्रि में सिविल लाइन पर जिलाधिकारी आवास मार्ग पर स्थित पंजाबी होटल पर कार सवार युवक हाथों में अवैध हथियार लेकर झगड़ा कर रहे थे। बताया कि इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने सदर पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उनका कहना था कि कार्यवाहक थाना प्रभारी सदर बाजार श्याम सिंह निर्देश मिलते ही तुरंत पंजाबी होटल पर फोर्स के साथ पहुंचे तो वहां पुलिस को आते हुए देखकर कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। बताया कि पुलिस ने होटल से सौ मीटर एसएक्स 4 कार में सवार कोमल यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी मोहल्ला मुकेरियान,शैलेन्द्र यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी अहीरपाड़ा और विपिन यादव पुत्र सुभाश यादव निवासी रेजीमेंटल बाजार सदर बाजार को घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा 32 बोर,एक तमंचा 315 बोर,चार कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। एसपी सिटी श्री सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि पकड़े गए आरोपियों का हरियाणा में हुई एक हत्या में हाथ हो सकता है,उनका कहना था कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More