देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भाजपा विधायक ने जताई चिंता, सीओ सिटी ने शीघ्र खुलासे का दिलाया भरोसा
मथुरा 11 जनवरी। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात इस क्षेत्र के मुख्य बाजार की एक मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर उठाकर चोर हजारों रुपए की नगदी चुरा ले गए। पिछले दिनों एक व्यापारी से हुई हजारों रुपये की लूट की घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इन घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने दोपहर तक अपनी दुकानें नहीं खोली हैं। वहीं विधायक पूरन प्रकाश और सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर के रहने वाले नमन खत्री की कृष्णा नगर के मुख्य बाजार में चैराहे के समीप ही गुरु कृपा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है, जिसका शटर उठाकर बीती रात चोरों ने उसमें चोरी की घटना को अंजाम दे डाला चोर दुकान के गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। इस घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस के अलावा समीप ही रहने वाले बलदेव क्षेत्र के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मुख्य बाजार में रहने वाली पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना पर चिंता जताई। इसी मघ्य सीओ सिटी प्रीति सिंह ने भी आकर मौका मुआयना किया और घटना के शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया। कृष्णा नगर क्षेत्र में करीब महीनेभर पहले एक व्यवसायी से हजारों रुपये की लूट भी हो गई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इन घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है और नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस की अकर्मण्यता पर सवाल उठाए हैं। वहीं रोषित दुकानदारों ने दोपहर तक अपनी दुकानें नहीं खोली हैं। क्षेत्रीय पार्षद चंदन आहूजा ने भी आपराधिक घटनाओं पर रोष जताया है और इनका शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
सिटी मजिस्ट्रेट ने होली गेट पर दलबल के साथ चलाया अभियान