BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विश्व विख्यात भागवत भास्कर साध्वी आस्था भारती की श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 16 से  मथुरा। जन मानस को अध्यात्मिक रस से ओत-प्रोत करने व समाज के विभिन्न मुद्दों के प्रति जागृत करने के लिए आशुतोष महाराज की विश्व विख्यात शिष्या भागवत भास्कर महा मनस्विनी साध्वी आस्था भारती द्वारा श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आज 16 से 22 जनवरी तक रामलीला मैदान महाविद्या काॅलौनी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा किया जा रहा है। कथा से पूर्व एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में कलश धारण कर महिलाएं यात्रा में चलेंगी।  संस्थान के मीडिया प्रभारी स्वामी विशालानंद ने पत्रकारवार्ता में बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आशुतोष महाराज द्वारा स्थापित विश्व स्तर पर कार्यरत सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य अध्यात्म के माध्यम से सांम्प्रदायिक एकता, आपसी भाईचारा व शांति स्थापना करना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में स्थित मुख्यालय, राष्ट्रव्यापी 350 शाखाओं व लाखों अनुयायियों के माध्यम से संस्थान निस्वार्थ रूप से भारतीय देसी गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कामधेनु नामक कार्यक्रम पूर्व से चला रहा है। इसके अलावा देश की 40 जेलों में कैदियों के सुधार, ग्रामीणों के स्वास्थ्य, 18 केन्द्रों द्वारा पिछड़े वर्ग से आए 5000 बच्चोें की शिक्षा, नारी सशक्तिकरण व लिंग समानता, नशा-मुक्ति, आपदा राहत, पर्यावरण व दिव्यांगों के सहायतार्थ विभिन्न कार्यक्रम चलाता रहा है। इन्हीं सबको नजर में रखते हुए ब्रजभूमि में आयोजित कथा के माध्यम से संस्थान विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाकर ब्रज के लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास करेंगे। 

Read More

वृंदावन। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की विश्व भर में पताका फहराने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में श्रद्धा के मध्य मनायी गयी। शुक्रवार को मथुरा वृंदावन मार्ग, स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबल हॉस्पीटल के प्रांगण में आयोजित विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में हॉस्पीटल की नर्स ने स्वामी विवेकानद के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके बताये पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्क में लगी स्वामी विवेकानंद की विशालकाय प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया गया। संस्था के सदस्य सुमेसानन्द महाराज ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की 155वीं जनशताब्दी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी है। स्वामी काली कृष्ण महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के एक महान चिंतक एवं आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होनंे विश्वभर में भारत की संस्कृति और सनातन धर्म की पताका लहराई। वह युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होनंे सभी से स्वामी विवेकानंद के आलौकिक विचार और आदर्श को अपने जीवन में अनुसरण करने की बात कही। इस अवसर पर स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, यादव चैतन्य, सुनील महाराज, शक्ति महाराज, निखिल, नित्यानंद महाराज, डॉ सुमंत महाराज, प्रहलाद बघेल, विपुल शर्मा, विजय आदि मौजूद रहे।  

Read More

संत सम्मेलन में बोले संत- मूर्तिपूजा का विरोध करने वाले मोतियाबिन्द के शिकार विग्रह साक्षात भगवान के स्वरूप, युवा पीढ़ी में संस्कार जरूरी, मातायें निभायें अपनी जिम्मेदारी वृन्दावन। प्रियाकान्तजू मंदिर पाटोत्सव पर शांति सेवा सभागृह में आयोजित संत सम्मेलन में वक्ताओं ने युवापीढ़ी को सनातन धर्म और संस्कारों से भटकाने वाले कारकों पर चर्चा की। वहीं संतों ने श्रोताओं को हिन्दुत्व विचारधारा को आगे रखने की सीख दी। सम्मेलन में मूर्ति पूजा का विरोध करने वालों को लोगों को मोतियाबिंद का शिकार बताते हुये बीतराग संत गोविन्दानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा कि विग्रह पत्थर नहीं होता उसमें वेदमंत्रों के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा से साक्षात भगवान का आव्ह्ान किया जाता है। महामण्डलेश्वर चित्तप्रकाशानंद महाराज ने कहा कि जब लोग मंदिर की मूरत में भगवान को देखते हैं लेकिन मंदिर के बाहर पीड़ित इंसानों में भगवान नहीं देखते तब मूर्तिपूजा पर सवाल उठाने वालों को बल मिलता है। प्रख्यात भागवत प्रवक्ता धर्मरत्न देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि लोग पूछते हैं कि केन्द्रीय विद्यालयों में हिन्दु पद्धिति से ही प्रार्थना क्यों होती है ? सनातन धर्म के ऐसे बुरे दिन भारत में ही आ सकते हैं। कोई यह नहीं पूछता कि क्या पाकिस्तान, अमेरिका, चीन जैसे देशों में हिंदुत्व पद्धिति से बच्चों को प्रार्थना करायी जाती है ? भारत में ही अगर हिन्दुत्व पर सवाल उठाये गये तो हम कहाँ अपनी बात कहेगें ? यही विचारधारा है जो कि सम्पूर्ण विश्व में शांति और सद्भाव की कामना करती है। इससे पूर्व दाऊदयाल महाराज ने कहा कि आजकल नया चलन है कि युवक-युवतियाँ विवाह से पूर्व ही प्रीवैडिंग के नाम पर एक दूसरे के साथ बाहर समय बिताते हैं और फोटो शूट कराकर विवाह संस्कार करते हैं। क्या यही हमारी संस्कृति थी ? इसमें भी कहीं ना कहीं उन माता-पिताओं का दोष है जो आधुनिकता के नाम पर बेटे-बेटियों को इतनी स्वतन्त्रता देते हैं । नागेन्द्र दत्त काष्र्णि महाराज ने कहा कि संतो के बताये मार्ग पर चलकर संस्कृति और संस्कार मिल सकता है । बालमुकुन्द शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र समाज और परिवार की उन्नति में सहयोग देने वाले लोगों का ही जीवन सार्थक है। सम्मेलन में महामण्डलेश्वर नवलगिरि महाराज, डा0 आदित्यानंद महाराज, महन्त हरिबोल महाराज, मोहिनीशरण महाराज, अशोक व्यास, अशोक शास्त्री, विपिन बापू, मंहत अमरदास, अभिषेककृष्ण शर्मा,  राधाकान्त शास्त्री, नेत्रपाल शास्त्री, बिहारी लाल वशिष्ठ आदि ने अपने विचार व्यक्त किये ।  मंच संचालन आचार्य बद्रीश महाराज ने किया । विश्व शान्ति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर एच.पी. अग्रवाल, धमेन्द्र कुमार धन्नू भईया, आर.के. जैन, राजेश सिंह, श्यामसुन्दर शर्मा, रवि रावत, जगदीश वर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, इंद्रेश, धर्मेन्द्र आदि उपस्थित थे ।   

Read More

निर्माण कार्यों में हेरिटेज लुक दिखना चाहिए-डीएम मथुरा। सिटी लेबिल एडवायजरी एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी ह्रदय योजना की बैठक कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास, वृन्दावन, गोवर्धन तथा परिक्रमा मार्ग पर कराये जाने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में जो भी सौन्दर्यीकरण कार्य कराये जायें वह धार्मिक भावनाओं के अनुरूप ही करायें। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्य कराये जायें, जिससे हेरीटेज लुक दिखेगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर में ह्रदय योजना के तहत जो सौन्दर्यीकरण कराया गया है वह प्रत्येक दृष्टि से प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि सौन्दर्यीकरण कार्यों के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि भी देखनी होगी। जनता को मूलभूत सुविधायें मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृन्दावन व गोवर्धन सहित अन्य स्थानों पर इस प्रकार से कार्य कराये जायें कि जब पर्यटक तीर्थयात्री पहुॅचे तो उन्हें अलग ही धार्मिक भावनाओं के अनुरूप सुखद अनुभव हो। श्रीकृष्ण जन्म संस्थान ट्रस्ट के गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने जन्मस्थान के गोविन्द नगर थाने की ओर पब्लिक टॉयलेट तथा अन्य कार्य कराये जाने का सुझाव दिया। बैठक में एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीईओ नगेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष एमवीडीए यशु रूस्तगी, नगर आयुक्त डा0 उज्जवल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार, एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र, सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Read More

देश के अमर सपूतों बलिदानी शहीदों के सम्मान को उमड़ा जनसैलाव  मथुरा। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं की लंबी कतार, दूर तक नजर जाती बस तिरंगा ही नजर आता। सुबह की हल्की सर्दी में  बच्चों ने देशभक्ति की ऐसी तान बखेरी की रोम-रोम देशभक्ति के जुनून में डूब गया। मौका था स्वामी विवेकानन्द की 155 वीं जयंती के मौके पर  10 हजार मीटर लंबी तिरंगा श्रृंखला का। तिरंगा श्रृंखला में देश के अमर शहीदों के वंशजों ने भाग लिया। अमर शहीदों के वंशज इस अनूठे  आयोजन व बच्चों के जज्बे को देखकर भाव-विभोर हो उठे।    देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने वाले शहीदों के सानिध्य में राष्ट्रप्रेमियों ने 10 हजार मीटर लम्बी तिरंगा श्रृंखला बनाकर रिकार्ड  बनाया। हजारों छात्र-छात्राओं ने 10 किमी लम्बे राष्ट्रध्वज को एक संग थामकर दीवानगी का कीर्तिमान स्थापित किया। इस अनूठे आयोजन के  सूत्रधार शनिधाम मुड़ेसी के महंत स्वामी विजयानंद सरस्वती रहे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया।   शुक्रवार को हाईवे पर भरतपुर मोड़ से लेकर गिरिराज महाराज कालेज तक तिरंगा श्रृंखला बनाई गई। महंत ने इस आंदोलन में शहीद  चंद्रशेखर आजाद के वंशज सुजीत आजाद, राम प्रसाद बिस्लिम के वंशज राजबहादुर सिंह, दुर्गा सिंह के वंशज विजय सिसौदिया, लोकमान्य तिलक  के वंशज शैलेश तिलक, मंगल पांडेय के वंशज रघुनाथ पांडेय, अमित आजाद, भगत सिंह वंशज किरन जीत सिंह, सुखदेव थापर के वंशज अनुज  थापर, राजगुरु के वंशज सत्यशील राजगुरु, दीप दयाल के वंशज मधु शर्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज, राजश्री चैधरी, तात्या टोपे के वंशज  सुभाष टोपे, ऊधम सिंह के वंशज ज्ञान सिंह, रामकृष्ण खत्री के वंशज उदय खत्री, बहादुरशाह जफर के वंशज मो. सैफ खान संग वीर चक्र विजेता  कर्नल तेजेंद्रपाल त्यागी को बुलाया।    इस विशाल आयोजन में सैकड़ों राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, सिद्ध शनि मंदिर भक्त, श्रीश्री विद्याधाम श्रीशनि मंदिर मुडे़सी के हजारों  भक्त, स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व हजारों देशवासी शामिल हुए। इस दौरान हजारों ग्रामीणों ने शहीद-क्रांतिवीरों के वंशजों,  तिरंगा-राष्ट्रप्रेमियों, संतों तथा सेवकों के साथ भारत माता की जय-जयकार, शहीद वंशज जिंदाबाद, शहीद अमर रहे की सामूहिक आवाजें बुलंद कर  जमीन और आसमान गुंजायमान किया।    तिरंगा श्रृंखला ने गणतंत्र दिवस से पूर्व ही जिले को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। छात्राओं का जज्बा देखने लायक था, हर कोई तिरंगा  श्रृंखला का गवाह बनने के लिए लालायित था।   

Read More

मथुरा। मथुरा के गोवर्धन में प्रदेश सरकार द्वारा गोवर्धन के प्रमुख तीन मन्दिरो को अधिकरण करने के लिए साइन बोर्ड का जो गठन किया। आज जतीपुरा मन्दिर समाज के लोगो ने गिरिराज मुखारविंद मन्दिर के सेवायतों ने मंदिर प्रांगण में मीटिंग की। जिसमे मन्दिर सेवायत के लोगो ने साइन बोर्ड का भरपूर जोर से विरोध किया। फिर उसके बाद पण्डा समाज के लोगो ने जमकर किया विरोध । समाज के लोगो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी। मोदी और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी। पंडा समाज के लोगों का कहना था किवह किसी हालत में श्राइन वोर्ड की स्थापना नहीं होने देगे। 

Read More

मथुरा। कृष्णा नगर बाजार हुआ बन्द व्यापारी उत्पीड़न व्यापारी एकता व्यापारी मांगें जैसे नारेबाजी की और मथुरा प्रशाशन को भी खूब कोसा और सुरक्षा की मांग की पुलिस अधिकारियों ने मौके पर आकर व्यापारियों को समझाने का खूब प्रयास किया पर एक प्रयास काम नही आया और नारेबाजी लगातार करते रहे चैकी कृष्णा नगर प्रभारी की कार्यशैली को लेकर सवालों की बौछार करते रहे फिर कहीं जाकर इस बात पर राजी हुए , मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 72 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वाशन दिया और व्यापारी  इस पर राजी हो गए और धरना विरोधियों ने आज दिन में 12 बजे से बाजार खोल दिया व्यापारियों ये भी अल्टीमेटम दिया है। अगर दिये गए समय खुलासा नही हुआ तो धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।   

Read More

एक बर्ष से न राशन पानी न  मिलने की थी शिकायत  तहसील मुख्यालय पर काटा हंगामा मथुरा। छाता तहसील के ग्राम कराहरी,पीगरी, नारायनगढ के  सैकडों राशन उपभोक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को राशन डीलर साजिदा पत्नी तालिम के खिलाफ हंगामा काटा। एसडीएम को राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उपभोक्ताओं ने कहा कि राशन डीलर एक बर्ष से राशन की सामग्री को हडप कर रहा है। हम अपना राशन सामग्री लेने जाते है तो हमे अभद्व व्यवहार के साथ गाली गलौज देता है। और हमारे राशन काडो को भी जब्त कर रखा है। जब हम तहसील छाता मुख्यालय पर आये और इन्टरनेट पर सिल्प निकलवाई तो हमे पता चला कि हमारा राशन कार्ड बना हुआ है पर लेकिन हमें सामग्री राशन डीलर नही दे रहा है। इसकी शिकायत हमनें उपजिलाधिकारी छाता और आपूर्ति अधिकारी छाता को लिखित में दी। और डीएम को लिखित शिकायत प्रेषित की है। शिकायत करने वालो में अजरू, साहवो, साहूनी, जुम्मी, सहीदन, जुवेदा, हाजरा, झुन्ना, श्याम, अरसद, नबाब, फारूक, रमजानी, आदि है। वही जब इस सम्बन्ध में आपूर्ति अधिकारी मोहन प्रकाश उपाध्याय से वार्ता की गई तो उन्हौने बताया कि राशन डीलर से वितरण रजिस्टर, बीडीओ ग्राफी की सीडी आदि दस्तावेज मांगे गये है और उन दस्तावेजों की बारिकी से जाॅच की जायेगा। फिर उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।   

Read More

सडक किनारे फुतपाथो पर होगी इंटर लोकिंग  ढकेल रेडी वालो को किया जायेगा व्यवस्थित  दुुकानदार न बैचे नकली सामान  मथुरा। छाता नगर के बीआईपी गेस्ट हाउस पर उत्तरप्रदेश व्यापार मण्डल व किराना परचून संघ के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के दुकानदारों एवं ढकेल, रैडी, पटरी वालो से व्यवस्थित रहने के लिए कहा। फूड सेफटी जोन में सहयोग करने के लिए निवेदन किया। एसडीएम व नगर पंचायत के ईओ एसडीएम डाॅ राजेन्द्र पैसिया ने कहा कि छाता को ए और बी दो जोनो में वांटा जायेगा। एक माह में सभी दुकानदारों को व्यवस्थित कर दिया जायेगा। दुकानदारों को टेªनिग दी जायेगा। मिलावट करने वालो की नीद हराम हो जायेगी। पोलोथीन का प्रयोग न करे बाजार में अपने थैले ले जाये जिससे कि प्र्यावरण दूषित न हो। रैडी ढकेल वालो के लिए स्ट्रीट फूड जोन बनाया जायेगा। नगर में शुद्व जल के लिए चारो कोनो पर आर.ओ प्लांट लगाये जायेगें। पाईप लाइन व टंकियो की शुद्व जल के लिए नियमित सफाई कराई जायेगी। कोकिलावन पर चढने वाले सरको के तेल को शुद्व करके खाने लायक बनाया जायेगा।  सीओ चन्द्रधर गौड ने कहा कि व्यापारी खाने पीने की चीजों में मिलावट न करें। अच्छी शुद्वता का माल बेचे नकली चीजों से बचे। खुली वस्तुऐ व खुले फल, सब्जी, मिठाईया ने बेचे। सभी को ढकरकर रखे।व्यापारी अपनी सोच बदले जिससे कि नगरवासियों के स्वास्थ्य को अच्छा किया जा सकेे।  आगरा से आये सहायक फूड कमिश्नी विनीत कुमार यादव ने कहा कि मिलावटी चीजो को खाने से देश में हर बर्ष चार लाख मौते हो जाती है।  नगरपंचायत अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश बांबी ने कहा कि रैडी ढकेल वालो को सुन्दर बनाने के लिए 25 हजार रूपये लोन दिया जायेगा। जो पात्र व्यक्ति होगे इस योजना का लाभ उन्ही को दिया जायेगा। फुतपाथो पर इंटर लोकिंग कराई जायेगी। मार्केट का रंग एक जैसा कराने की व्यापारियों से अपील की। नालियों को उॅचा करे जिससे कि नालियों की गंन्दगी नलो के द्वारा पाईप लाईनो में न पहुॅचे । सभी को स्वच्छ जल मिलें। संचालन ऋषि कुमार गुप्ता ने तथा अध्यक्षता देवीराम भार्गव ने की। इस मौके पर अभिहित अधिकारी चन्दन पान्डेय, मुख्य खाद्य अधिकारी बीके राठी, खाद्य अधिकारी मुकेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी ओपीसिंह, नीरज पान्डेय, डा शैलेन्द्र रावत, नन्दकिशोर यादव, ह्र्रदेश जादौन, ऋषि गुप्ता,  हरिओम सिंह, कालीचरन गुप्ता, सुनील पहलवान, हरीश गुप्ता, दामोदर गुप्ता, दाउदयाल गुप्ता, राजू गुप्ता, धीरू भार्गव, रमेश गुप्ता, छैलबिहारी जादौन, विवके वाष्र्णेय, चन्द्रभान गुप्ता आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर विद्यार्थी विभाग द्वारा आज 12 जनवरी शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। दोपहर 12ः30 बजे सभी बाल स्वयं सेवक राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर एकत्रित हुए, तत्पश्चात पूर्ण गणवेश में हाथ में लाठी लेकर राजकीय इंटर कॉलेज से संचलन प्रारंभ हुआ और आर्य समाज रोड, होलीगेट चैराहा, आगरा रोड, विकास बाजार होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर पर संपन्न हुआ। संचलन में सभी बाल स्वयंसेवक घोष बैंड के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। बाल स्वयंसेवकों का जोश देखते ही बनता था।  नगरवासी संचलन पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। संचलन के पश्चात शिशु मंदिर में सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के प्रान्त प्रचारक डॉक्टर हरीश जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। व्यक्ति निर्माण में व्यक्ति के बालपन की मुख्य भूमिका होती है, बालपन में जो संस्कार व्यक्ति के अंदर जाते हैं वही संस्कार आजीवन उसमें उपस्थित रहते हैं। संघ शाखाओं पर स्वयमसेवकों में राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति, धर्म व समाज के प्रति अपनत्व का भाव पैदा किया जाता है देश का इतिहास बताता है छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप,  चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद, आदि महापुरुष बाल अवस्था से ही राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। संघ दुनिया का एकमात्र स्वयंसेवी संगठन है जिसकी प्रेरणा से समाज के अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवक अपने अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं। संघ के अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की सर्वत्र प्रशंसा होती है। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग संचालक डॉ के के का कनौडिया, प्रान्त शारीरिक प्रमुख प्रदीप जी, महानगर बौद्धिक प्रमुख विजय बंटा अग्रवाल, महानगर प्रचार प्रमुख माधव गुप्ता, अखिल गुप्ता, महानगर विद्यार्थी कार्यवाह ललित, महानगर विद्यार्थी प्रचारक धर्मेन्द्र, सह कार्यवाह सौरभ, हरेंद्र सहित विद्यार्थी कार्यकारिणी के विवेक, चिराग, नरेंद्र, मनीष, आदि प्रमुख अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे बाल संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Read More

शेरगढ दोहरा हत्याकांड तीन थाना क्षेत्र में पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दे रही दबिशें मथुरा:थाना शेरगढ क्षेत्र स्थित गांव सेही में जमीनी रंजिश के चलते दो लोगों की हत्या करने वाले नामजद आरोपियों को तीन दिन बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है | गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात है | बताते चलें कि विगत बुधवार को गांव सेही निवासी दयोली बघेल, अमर सिंह, एदल बघेल गांव में घर के बाहर चौपाल पर बैठकर बातें कर रहे थे | उसी दौरान जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही दूसरा पक्ष  के सात नामजदों बुलेरो में सवार होकर आये थे और आते ही बुलेरो सवार नामजदों ने ताबतोड फायरिंग करके दयोली बघेल तथा  अमर सिंह की हत्या कर दी थी और गोली लगने से एदल बघेल गंभीर घायल हो गये थे | एक साथ दो लोगों की हत्या से गांव में मृतक पक्ष के लोगों में दहशत का माहौल है | उस समय घटना के बाद एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने हत्यारोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था,तब जाकर ग्रामीण शांत हुए थे | दो लोगों की हत्या हुए तीन दिन भी गुजर गये लेकिन पुलिस की चार टीमें एक भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है | इस बात को लेकर मृतकों के परिजनों में जहां रोष फैलता जा रहा है तो वहीं उनके अंदर दहशत का माहौल भी बना हुआ है | दूसरी ओर इस संबंध में सीओ छाता चन्द्रधर गौड ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए थाना मांट, सुरीर और थाना शेरगढ क्षेत्र में दबिशें दी जा रहीं हैं, उनका कहना था कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा | वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल कम करने के लिए स्थानीय पुलिस कैम्प कर रही है |

Read More

दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस माल बरामदगी में जुटी  मथुरा। सैन्य क्षेत्र में बीती 4 जनवरी को हुई 3 लाख रूपए के घुंघरूं लूटकांड में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लुटेरों से माल बरामदगी में जुटी हुई है, संभवतः पुलिस शनिवार तक घटना का खुलासा कर सकती है।  बता दें कि आगरा-मथुरा रोड स्थित सैनय इलाके ईगल ग्राउंड के पास बिसावर के चांदी कारीगर से बदमाश 3 लाख रूपए के घुंघरूं लूट ले उडे थे। बिसावर का चांदी कारीगर जितेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र धीरेंद्र कुमार घुंघरूं की सप्लाई देने के लिए हाथरस से मथुरा के चैक बाजार आ रहा था। टैम्पो में सवार कारीगर से बदमाश ईगल ग्राउंड के पास माल ले उडे।  घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से माल बरामद करने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More