BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रद्धा के मध्य मनायी स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते संस्था के पदाधिकारी एवं अन्य वृंदावन। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की विश्व भर में पताका फहराने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में श्रद्धा के मध्य मनायी गयी। शुक्रवार को मथुरा वृंदावन मार्ग, स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबल हॉस्पीटल के प्रांगण में आयोजित विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में हॉस्पीटल की नर्स ने स्वामी विवेकानद के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके बताये पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्क में लगी स्वामी विवेकानंद की विशालकाय प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया गया। संस्था के सदस्य सुमेसानन्द महाराज ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की 155वीं जनशताब्दी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी है। स्वामी काली कृष्ण महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के एक महान चिंतक एवं आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होनंे विश्वभर में भारत की संस्कृति और सनातन धर्म की पताका लहराई। वह युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होनंे सभी से स्वामी विवेकानंद के आलौकिक विचार और आदर्श को अपने जीवन में अनुसरण करने की बात कही।

इस अवसर पर स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, यादव चैतन्य, सुनील महाराज, शक्ति महाराज, निखिल, नित्यानंद महाराज, डॉ सुमंत महाराज, प्रहलाद बघेल, विपुल शर्मा, विजय आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More