देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
विश्व विख्यात भागवत भास्कर साध्वी आस्था भारती की श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 16 से
मथुरा। जन मानस को अध्यात्मिक रस से ओत-प्रोत करने व समाज के विभिन्न मुद्दों के प्रति जागृत करने के लिए आशुतोष महाराज की विश्व विख्यात शिष्या भागवत भास्कर महा मनस्विनी साध्वी आस्था भारती द्वारा श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आज 16 से 22 जनवरी तक रामलीला मैदान महाविद्या काॅलौनी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा किया जा रहा है। कथा से पूर्व एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में कलश धारण कर महिलाएं यात्रा में चलेंगी।
संस्थान के मीडिया प्रभारी स्वामी विशालानंद ने पत्रकारवार्ता में बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आशुतोष महाराज द्वारा स्थापित विश्व स्तर पर कार्यरत सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य अध्यात्म के माध्यम से सांम्प्रदायिक एकता, आपसी भाईचारा व शांति स्थापना करना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में स्थित मुख्यालय, राष्ट्रव्यापी 350 शाखाओं व लाखों अनुयायियों के माध्यम से संस्थान निस्वार्थ रूप से भारतीय देसी गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कामधेनु नामक कार्यक्रम पूर्व से चला रहा है। इसके अलावा देश की 40 जेलों में कैदियों के सुधार, ग्रामीणों के स्वास्थ्य, 18 केन्द्रों द्वारा पिछड़े वर्ग से आए 5000 बच्चोें की शिक्षा, नारी सशक्तिकरण व लिंग समानता, नशा-मुक्ति, आपदा राहत, पर्यावरण व दिव्यांगों के सहायतार्थ विभिन्न कार्यक्रम चलाता रहा है। इन्हीं सबको नजर में रखते हुए ब्रजभूमि में आयोजित कथा के माध्यम से संस्थान विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाकर ब्रज के लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास करेंगे।













Related Items
पत्रकार पर जानलेवा हमले से मीडियाकर्मियों में रोष
पत्रकार पर सट्टा माफियाओं ने किया हमला
मंदिर मस्जिद विवादः श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने रखा अपना मत