BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रत्येक तिराहा-चौराहा के साथ एनएच2 पर पुलिस करती रही चेकिंग मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले भर में सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिसकर्मियों की सतर्कता को परखा और खुद हाइवे से लेकर जीटी रोड़ तक वाहन चेकिंग कर अधीनस्थों को पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने की सीख दी है। रविवार रात्रि में 11 बजे एसएसपी स्वप्निल ममगाई अचानक मांट थाने पहुंच गए और वहां हुई परचून व्यापारी से लूट की जानकारी ली तथा घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वह सीधे वृंदावन पहुंचे और वहां पहुंच कर कोतवाली प्रभारी,चौकी प्रभारियों की लोकेशन वायरलेस से लेकर उन्हें क्रास चैक करने के लिए बतायी गई लोकेशन पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद वह थाना गोविंद नगर और शहर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तथा वहां पिकेट और गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को परखने के बाद वह नये बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां चौकी प्रभारी बागबहादुर राजकुमार गिरि चेकिंग करते मिले। इसके बाद वह थाना हाइवे क्षेत्र में पिकेट को परखते हुए सीधे फरह थाना क्षेत्र पहुंच गए वहां हाइवे तथा अन्य स्थानों पर पुलिस पिकेट की मुस्तैदी देखी और इसके बाद वह थाना रिफाइनरी की पुलिस चौकी बाद पर पहुंच गए। वहां प्रभारी निरीक्षक विनोद पायल तथा चौकी प्रभारी शिववीर सिंह गश्त करते मिले तो एसएसपी ने उन्हें और अधिक प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी बाद चौकी तिराहा पर खुद वाहन चेकिंग करने लगे तो पुलिसकर्मियों की सांसे फूलने लग गईं। एसएसपी ने वहां होकर आने और जाने वाले प्रत्येक वाहनों की चेकिंग रात्रि करीब 1 बजे से भोर में 3 बजे तक की और वहीं संदिग्ध दिखने पर वाहन सवारों से पूछताछ करने के बाद ही जाने दिया। एसएसपी सड़क पर क्या निकले मानों पूरे शहर और हाइवे पर पुलिस ही पुलिस दिखी तो वहां होकर गुजरने वाले राहगिर और वाहन सवार यह जानने को उत्सुक दिखे कि वहां क्या हो रहा है। 

Read More

परिक्रमा मार्ग में कच्चे पथ एवं प्राचीन घाटों का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश वृंदावन। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र प्रशानिक अधिकारियों के साथ रविवार को परिक्रमा मार्ग में हृदय परियोजना के अन्र्तगत चल रहे विकास कार्याें का निरीक्षण करते पहुचंे। इस दौरान उन्होनें बिहार घाट से लेकर मदन मोहन मंदिर के समीप तक परिक्रमा मार्ग में बन रहे कच्चे पथ एवं प्राचीन घाटों के सौन्दर्यीकरण के विकास कार्याें का बारीकी से निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये।  बताते चलें कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ केंद्र सरकार द्वारा हृदय परियोजना के अंतर्गत वृंदावन की परिक्रमा मार्ग एवं घाटों का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत परिक्रमा मार्ग में कच्चे पथ के साथ प्राचीन घाटों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कार्यदायी संस्था बृज फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। रविवार की दोपहर जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र नगर आयुक्त डॉ. उज्जवल कुमार सहित प्रशासनिक अमले के साथ परिक्रमा मार्ग स्थित काली दह पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों की सुविधार्थ बन रहे कच्चे पथ एवं घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सर्वग राम मिश्र ने परिक्रमा मार्ग एवं खादर में अतिक्रमण को साफ करने के लिए विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए।  नगर आयुक्त डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि हृदय परियोजना के अंतर्गत नगर में किए जा रहे विकास कार्यों में आ रहे व्यवधान के संबंध में आज निरिक्षण किया गया है। उन्होंने नगर में बेतरतीब पार्किंग एवं अतिक्रमण की समस्या के सवाल पर जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, नगर आयुक्त डाॅ. उज्जवल कुमार, बृज तीर्थ विकास परिषद् के सीईओ नागेन्द्र प्रताप, विकास प्राधिकारण की उपाध्यक्ष यशु रस्तोगी, कुलदीप कुलश्रेष्ठ, बृज फाउण्डेशन के अध्यक्ष विनीत नरायण के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।    

Read More

(मुकेश कुशवाह) घटना के बाद छुट्टी रद्द कर एसएसपी वापस लौटे रात्रि में ही किया एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस टीमों ने हत्यारोपी परिवार के आधा दर्जन लोग लिए हिरासत में मथुरा। कोतवाली छाता क्षेत्र स्थित दौताना और गोहारी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैबिनेट मंत्री के समधी की हत्या के बाद रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस नामजदों की तलाश में हरियाणा समेत दर्जनों संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। घटना की सूचना के बाद परमीशन पर दो दिन की छुट्टी लेकर गए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रात्रि में ही वापस मथुरा पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस टीमों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। पुलिस ने घटना के बाद रात्रि में दबिश देकर हत्यारोपियों के परिवार के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ जारी है। बताते चलें कि प्रदेश के दुग्ध विकास एंव धमार्थ कार्य मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण के रिश्तेदार गोहारी के पूर्व प्रधान सरवन चौधरी पुत्र सुखीचन्द्र निवासी छाता के पास स्थित अपने फार्म हाऊस से पिछले शनिवार की शाम करीब 6 बजे बाइक द्वारा लौट रहे थे। उसी दौरान गोहारी-दौताना के बीच में पीछे से आए बाइक सवारों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली पेट में से होकर दिल को फाड़ते हुए ऊपर की ओर निकली थी। घटना की जानकारी होते ही गंभीर घायल सरवन चौधरी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया था,जहां कुछ समय बाद ही उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पुत्र महेन्द्र चौधरी छाता ब्लाॅक प्रमुख हैं। मृतक सरवन चौधरी काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण के छोटे भाई पूर्व एलएलसी लेखराज चौधरी के समधी थे तथा पूर्व एमएलसी के पुत्र जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी के ससुर थे। चिकित्सकों ने जैसे ही उनकी मौत होने की जानकारी परिजनों को दी तो उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने दौताना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था,करीब दो घंटे तक जाम लगने से हजारों वाहनों की कतार लग गई थीं। काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण के समझाने पर आक्रोशित लोगों ने जाम को खोला था। काबिना मंत्री के रिश्तेदार की सरेशाम हत्या की खबर मिलते ही लखनऊ में बैठे आलाधिकारियों के फोन खटकने लगे तो जैसे जिले के पुलिस अधिकारियों की सांसे फूल गईं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई की अनुपस्थिती में उनका दायित्व संभाल रहे एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह छाता से लेकर नयति अस्पताल और फिर वहां से पोस्टमार्टमगृह तक मोर्चा संभाले रहे। घटना की जानकारी होने पर काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए थे,वहां श्रीकांत शर्मा ने सुरक्षा-व्यवस्था में ढिलाई बरतने पर अफसरों को खूब फटकार लगाई थी। रविवार को काबिना मंत्री के रिश्तेदार का दाह संस्कार किया,इस दौरान कई थानों का फोर्स और अफसर वहां मौजूद रहे। घटना की जानकारी होते ही दो दिन की छुट्टी पर गए एसएसपी स्वप्निल ममगाई शनिवार रात में ही वापस मथुरा पहुंच गए और आते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा चार पुलिस टीमों को अतिशीघ्र हत्यारोयिों को दबोचने के आदेश दिए। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र देवेन्द्र सिंह ने सतीराम पुत्र रेखपाल,धर्मवीर और प्रदीप पुत्रगण राधाचरण निवासीगण गांव गोहारी,छाता तथा दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में दर्ज करायी है। पुलिस टीमों ने रिपोर्ट होते ही संभावित स्थानों पर दबिश देकर हत्यारोपियों के परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है,उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस टीमें हरियाणा,राजस्थान और मथुरा में हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं। संभावना है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।      21 साल पुरानी रंजिश में एक ही पक्ष के चौथे व्यक्ति को उतारा गया है मौत के घाट   वर्श 1997 में ट्रैक्टर विवाद के बाद किया गया था तिहारा हत्याकांड   अदालत में विचाराधीन मुकदमें की सुनवाई के अंतिम चरण में की गई चौथी हत्या   मथुरा। काबिना मंत्री के रिश्तेदार तथा जिला पंचायत सदस्य भतीजे नरदेव चैधरी के ससुर सरवन चौधरी के परिवार से हत्यारोपियों की 21 साल से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में काबिना मंत्री के रिश्तेदार समेत चार लोगों की अभी तक हत्या की जा चुकी है। रंजिश का शुरूआती कारण इतना छोटा था कि किसी को इसका आभास तक नहीं था,यह रंजिश खूनी रूप धारण लेगी। बताते हैं कि वर्ष 1997 में गांव गोहारी में हत्यारोपी पक्ष का गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से ट्रैक्टर को लेकर झगड़ा हुअ था,उस दौरान मृतक सरवन चैधरी के पिता सुखीचन्द्र और चाचा खचेरा सिंह ने एक व्यक्ति पर बेवजह दबाव बनाने वाले हत्यारोपी पक्ष का विरोध किया था। उस समय झगड़ा तो शांंत हो गया था लेकिन हत्यारोपी पक्ष के लोग मृतक सरवन चौधरी के परिजनों से रंजिश मानने लगे थे। इसी का नतीजा था कि वर्ष 1997 में ही हत्यारोपी पक्ष के लोगों ने सरवन चैधरी के पिता सुखीचन्द्र और खचेरा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा उस समय घटनास्थल पर पहुंचे बालिकराम प्रजापति पुत्र अमरी प्रजापति निवासी गोहारी को भी हत्यारोपी पक्ष ने गोली मारकर मार डाला था। एक साथ तिहरे हत्याकांड की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। बताया जाता है कि तिहरे हत्याकांड का मामला अदालत में विचाराधीन है तथा जल्द ही अदालत इस पर फैसला सुनाने वाली है। अदालत में चल रहे मुकदमे के दौरान ही हत्यारोपी पक्ष ने कोर्ट का फैसला आने से पहले ही एक बार फिर रंजिशन चौथी हत्या करके लोगों में खौफ पैदा करने का प्रयास किया है।   

Read More

मथुरा। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस मित्रों के साथ ही संभ्रांत लोगों के साथ मगोर्रा पुलिस ने बैठक कर किसी भी संदिग्ध के दिखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की है। थाना मगोर्रा की पुलिस चौकी सौंख में थानाध्यक्ष अमित कुमार और चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने थाना क्षेत्र के सभी पुलिस मित्रों के साथ ही संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी बीट के सिपाहियों को उनकी बीट में पड़ने वाले क्षेत्र के पुलिस मित्र से मिलाया। थाना प्रभारी ने पुलिस मित्रों के साथ ही संभ्रांत लोगों से कहा कि आसपास रहने वाले किराएदारों को सत्यापन कराए बिना नहीं रखें तथा कोई भी अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उनका कहना था कि अगर समाज के संभ्रांत लोग पुलिस का सहयोग करना शुरू कर देंगे तो अपराधियों की खैर नहीं।

Read More

घटना संदिग्ध, व्यापारी ने नगदी नहीं होने की कह कर कहा नगदी छीनी एसएसपी देर रात्रि पहुंचे मांट, किया घटनास्थल का निरीक्षण मथुरा: थाना मांट क्षेत्र स्थित वृंदावन रोड से बाइक सवार बदमाश तीन बदमाश व्यापारी के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गये | पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है | इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि वैसे तो घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है लेकिन पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, उनका कहना था कि मामले की जांच कर जल्द खुलासा कर दिया जाएगा | पुलिस के अनुसार राजीव अग्रवाल उर्फ बॉबी निवासी मांट राजा रविवार रात को ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के पास स्थित अपनी परचून की दुकान को बंद करके बाइक द्वारा घर जा रहे थे | उसी दौरान मांट स्थित वृंदावन तिराहा से चन्द कदमों की दूरी पर पीछे से आये पल्सर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी के हाथ में लगे 3 लाख 8 हजार की नगदी से भरे थैला को छीन कर फरार हो गये | घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली गई तो उसने नगदी लूट जैसी कोई बात पुलिस को नहीं बतायी लेकिन जैसे ही व्यापारी के परिजन एवं संबंधी वहां पहुंचे तो पीड़ित ने 3 लाख  8 हजार की नगदी बदमाशों द्वारा छीनने की बात कही गई | इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है | वहीं मामले की जानकारी होते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई देर रात मौके पर पहुंच गये, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं | एसएसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी अपने को सुरक्षित ना समझें, उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले ऐसे थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है |

Read More

मथुरा। सेना सेवानिवृत द्वारा, निस्वार्थ भक्ति एवं बलिदान की याद में, सेवानिवृत दिवस, मथुरा कैंट में रविवार को मनाया गया। इस समारोह में सेना के कई सेवानिवृतो ने भाग लिया। इस अवसर पर सेवारत तथा सेवानिवृत सैनिको के बीच एक अनोपचारिक बातचीत भी सम्पन्न हुई। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत सैनिको द्वारा राष्ट्र निर्माण के प्रति अविश्मर्णीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना था।  इस शुभअवसर पर मेजर जनरल वी डी डोगरा सी ओ एस स्ट्राईक 1 और मेजर वी एस पचैरा (सेवानिवृत) ने श्रृदान्जलि  अर्पित की।

Read More

मथुरा। शहर के विश्राम घाट पर आज पंडा समाज के लोगों में मकर सक्रान्ति पर आ रहे दान के बटवारें को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडें चलें। विश्राम घाट पर अचानक चलें लाठी डन्डों से वहाॅ भगदड़ मच गई वहीं दान पुण्य करने आये लोग अपने कार्य को किये बिना ही अपने घर वापस लौट गये। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनो पक्ष मौके से भाग निकलें। शहर में दिनदहाड़ें धरार्मिक स्थल पर हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैंल गई। शहर में यह घटना आज पूरे दिन चर्चा का विषय बनी हुई हैं।  मकर संक्रांति के अवसर पर धर्म परायण लोग दान आदि कर पुण्य लाभ कमाते हैं। मथुरा में इस अवसर पर बाहर से भी लोग आते हैं और स्थानीय लोग भी दान पुण्य करते हैं। श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे को हासिल करने के लिए आज शहर के विश्राम घसाट पर स्थानीय पंडों में विवाद भी होते रहते हैं। लेकिन आज मकर संक्रांति के अवसर पर यमुना के विश्राम घाट पर बात कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। यहां चढ़ावे को लेकर पंडों में इस कदर मारामारी मच गई कि वे लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला करने लगे। इस मारामारी से पुण्य तीर्थ पर भय का वातावरण उत्पन्न हो गया। कई लोग इस दौरान यमुनास भी गिर गये। इस प्रकार की घटनाओं से धार्मिक नगरी मथुरा की छवि खराब होती है और दान एवं चढ़ावे की मारामारी के चलते श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी ठेस पहुंचती है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि न सिर्फ पुलिस प्रशासन वरन् तीर्थ पुरोहित सभा को भी ऐसे मामलों में एक्शन लेना चाहिए। पंडा समाज में लाठी डन्डें की सूचना पर पहुंची पुलिस तो सभी झगड़ा कर रहें लोग मौके सेक भाग गये। 

Read More

वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में आज शनिवार को नेपाली मित्र परिषद के बैनर तले वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राधाकृष्ण पाठक तुलसी स्वामी एवं राजकमल ओझा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के  चित्रपट के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर के सभी पार्षद एवं समाज के गणमान्य लोगों ने वनभोज कार्यक्रम में सहभागिता की। तदोपरांत सांकृतिक कार्यक्रमों के मध्य नेपाली बालिका सुतीक्षा ने ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शको की जमकर तालियां बटोरी।  नेपाली मित्र परिषद् के कोषाध्यक्ष युवराज शास्त्री ने कहा कि पौराणिक वर्णन के अनुसार भगवान श्री कृष्ण बलराम गो चरण के लिए वन में जाते थे। उसी समय दोनों भाइयों ने ग्वाल शखाओं से वनभोज किया था उसी कथा के प्रतीकात्मक रुप से बृज में भक्तों और ब्रजवासियों में वन भोज का आयोजन करना प्रारंभ किया था उसी परंपरा को निभाते हुए समाज में सद्भाव व समन्वय को बनाने के लिए नेपाली मित्र परिषद द्वारा वन भोज का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राजकमल, पुष्पराज शर्मा, नारायण आचार्य, राधाकृष्ण पाठक, पंकज अरोड़ा, जय शर्मा, तुलसी स्वामी, शिवप्रसाद उपाध्याय, सुभीक्षा नंद आदि मौजूद रहे।    

Read More

वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय वृद्धि के पक्ष में शनिवार को गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संत महात्मा एवं सेवायत गोस्वामी के साथ नगर के प्रबुद्ध जनो ने अपने विचार व्यक्त करते हुये दर्शन समयवृद्धि एवं ठाकुर जी को जगमोहन में स्थाई रूप से विराजमान करने पर सहमती जताई। बांके बिहारी मंदिर के राजभोग सेवा अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधार्थ  दर्शनों का समय बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को 4/6 के दरवाजे से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने ठाकुर जी को जगमोहन में स्थाई रूप से विराजमान करने की बात कही। संत स्वामी देवानंद तीर्थ महाराज ने मुख्यमंत्री योगी की जमकर सराहना करते हुए कहा की बांके बिहारी मंदिर में समय वृद्धि होनी चाहिए साथ ही समय के साथ मंदिर का विस्तार भी होना चाहिए। उन्होंने दर्शनों के लिए 12 घंटे मंदिर खुलने का सुझाव दिया। संत गोविन्दानन्द तीर्थ महाराज एवं धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजनारायण द्विवेदी ने कहा कि सूबे की योगी सरकार संतों की भावनाओं के दृष्टिगत कार्य कर रही है। वहीं जनपद में जिलाधिकारी व बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र द्वारा बृजवासियों की भावना के अनुरूप ही कार्य किये जा रहें हैं। इस अवसर महामण्डलेश्वर राम स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत चारसम्प्रदाय ब्रजबिहारीमल, फूलडोल बिहारी महाराज, हरिबोल महाराज, बालकिशन गोस्वामी, कैप्टन हरिहर शर्मा, अशोक व्यास, चन्द्र लाल शर्मा, विनीत द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, बिहारी लाल शर्मा, परहंस, स्वामी सुरेशानन्द आदि मौजूद रहे।   

Read More

वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय वृद्धि के पक्ष में शनिवार को गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संत महात्मा एवं सेवायत गोस्वामी के साथ नगर के प्रबुद्ध जनो ने अपने विचार व्यक्त करते हुये दर्शन समयवृद्धि एवं ठाकुर जी को जगमोहन में स्थाई रूप से विराजमान करने पर सहमती जताई। बांके बिहारी मंदिर के राजभोग सेवा अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधार्थ  दर्शनों का समय बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को 4/6 के दरवाजे से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने ठाकुर जी को जगमोहन में स्थाई रूप से विराजमान करने की बात कही। संत स्वामी देवानंद तीर्थ महाराज ने मुख्यमंत्री योगी की जमकर सराहना करते हुए कहा की बांके बिहारी मंदिर में समय वृद्धि होनी चाहिए साथ ही समय के साथ मंदिर का विस्तार भी होना चाहिए। उन्होंने दर्शनों के लिए 12 घंटे मंदिर खुलने का सुझाव दिया। संत गोविन्दानन्द तीर्थ महाराज एवं धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजनारायण द्विवेदी ने कहा कि सूबे की योगी सरकार संतों की भावनाओं के दृष्टिगत कार्य कर रही है। वहीं जनपद में जिलाधिकारी व बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र द्वारा बृजवासियों की भावना के अनुरूप ही कार्य किये जा रहें हैं। इस अवसर महामण्डलेश्वर राम स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत चारसम्प्रदाय ब्रजबिहारीमल, फूलडोल बिहारी महाराज, हरिबोल महाराज, बालकिशन गोस्वामी, कैप्टन हरिहर शर्मा, अशोक व्यास, चन्द्र लाल शर्मा, विनीत द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, बिहारी लाल शर्मा, परहंस, स्वामी सुरेशानन्द आदि मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा। नयति मेडिसिटी में 52 वर्षीय वीना पाठक के ब्रेन(सिर) में कैंसर से ग्रस्त एक बड़े ट्यूमर (ग्लायोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्मिंग ग्रेड 4) का सफल ऑपरेशन किया गया जिसके बाद वीना पाठक बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ ही समय के बाद अपनी सामान्य जिन्दगी जी सकेंगीं।  आगरा निवासी 52 वर्षीय वीना काफी समय से तेज सिर दर्द, घबराहट, उठने-बैठने में परेशानी के अलावा कई अन्य समस्याओं से पीड़ित थीं। किसी के बताने पर वे उन्हें लेकर नयति मेडिसिटी आये और यहां आकर न्यूरो सर्जन डॉ रविंद्र श्रीवास्तव से मिले जहां जांच के बाद पता चला कि वीना के ब्रेन में कैंसर ग्रस्त ट्यूमर ( ग्लायोब्लास्टोमा मल्टी फॉर्मिंग ग्रेड 4) है जो सिर के अंदरूनी भाग पर दवाब डाल रहा है जिसकी वजह से वे कभी भी बेहोश हो सकती हैं। इस ट्यूमर का  तुरन्त ऑपरेशन करने की आवश्यकता है क्योंकि ट्यूमर का आकार लगातार बढ़ता जा रहा था जिसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती थी। डॉ. रविन्द्र श्रीवास्तव ने परिवार की सहमति के बाद उनका ऑपरेशन कर कैंसर ग्रस्त ट्यूमर को निकाल दिया जिसके बाद वीना बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ ही समय में पहले की तरह अपनी दिनचर्या प्रारम्भ कर सकेंगी। नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आरके मनी ने कहा कि नयति में आज हर प्रकार का बेहतरीन तथा विश्वस्तरीय उपचार मौजूद है, वीना पाठक नयति के कैंसर विभाग में खुद को दिखाने आयी थीं, जहां क्लिनिकल कैंसर विभाग के प्रमुख डॉ. अमित भार्गव ने जब पाया कि इनके ब्रेन में कैंसरग्रस्त ट्यूमर है तो उन्हें नयति में ही मौजूद न्यूरो सर्जन डॉ. रविन्द्र श्रीवास्तव के पास भेज दिया, जिनके द्वारा वीना के ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया गया। आने वाले समय में वीना पाठक को दी जाने वाली रेडियोथेरेपी नयति के कैंसर विभाग में ही दी जा सकेगी। रेडियोथेरेपी के लिए भी उन्हें कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वीना का ऑपरेशन करने वाले नयति मेडिसिटी के न्यूरो सर्जन डॉ. रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जब वीना हमारे पास आयी थीं तब इनकी हालात बहुत ज्यादा नाजुक थी और तो और इनका परिवार भी इनके जीवन की आशा छोड़ चुका था क्योंकि हमारे यहां आने से पहले वे कई जगह उन्हें दिखा चुके थे जिसका कोई असर इन पर नहीं पड़ा। हमने जब जांच की तो पाया कि इनका ट्यूमर हटाया जा सकता है, तब परिवार की सहमति के बाद वीना का ऑपरेशन किया गया। कुछ ही समय में वीना पाठक बिल्कुल स्वस्थ जाएंगी।

Read More

युद्ध स्तर पर कार्य कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश निर्माण कार्यों में अवरोध करने वालों को बख्सा नहीं जायेगा टाउनशिप, रिफाइनरी, जय गुरूदेव, जीएलए, छाता व एलएलडटी का निरीक्षण मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जनपद में निर्माणाधीन ओवरब्रिजांें का स्थलीय निरीक्षण किया और धीमी गति से चल रहे कार्यों पर अधिकारियों से नाराजगी प्रकट करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधूरे पडे कार्यों से आवागमन में यातायात एवं शान्ति व्यवस्था में व्यवधान आता है इसलिए धीमी गति से चल रहे कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने तहसीलदार छाता को निर्देश दिये कि हाईवे के संपर्क मार्गों पर किये गये अतिक्रमणों को हटवायें इसके लिए एक सप्ताह पूर्व लाउडस्पीकर के द्वारा आमजनता को घोषणा करा दें कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, यदि इस अवधि में उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उसके बाद प्रशासनध्पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाया जायेगा तो उससे जुर्माना वसूला जाय। निरीक्षण के दौरान टाउनशिप, रिफाइनरी, जय गुरूदेव, जीएलए विश्वविद्यालय, छाता में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा इन स्थानों पर हो रहे धीमी गति से कार्यों की वजह से आमजनता को हो रही कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एनएचएआई, एलएण्डटी तथा रिलायंस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी स्थान पर कोई अवरोध है तो अवगत कराया जाय, अन्यथा कार्य में विशेष रूचि लेकर तेजी लाई जाये। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी धीमी गति से ही कार्य करेगा तो उसे अपना स्थानान्तरण कराना होगा अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाही के लिए शासन को अवगत करा दिया जायेगा।  डीएम ने छाता-कोसी के मध्य स्थित एलएण्डटी प्लांट का निरीक्षण किया तथा प्लांट में भी एक बैठक कर विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, एनएचएआई, एलएण्डटी, रिलायंस के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More