देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
परिक्रमा मार्ग में कच्चे पथ एवं प्राचीन घाटों का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
वृंदावन। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र प्रशानिक अधिकारियों के साथ रविवार को परिक्रमा मार्ग में हृदय परियोजना के अन्र्तगत चल रहे विकास कार्याें का निरीक्षण करते पहुचंे। इस दौरान उन्होनें बिहार घाट से लेकर मदन मोहन मंदिर के समीप तक परिक्रमा मार्ग में बन रहे कच्चे पथ एवं प्राचीन घाटों के सौन्दर्यीकरण के विकास कार्याें का बारीकी से निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये।
बताते चलें कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ केंद्र सरकार द्वारा हृदय परियोजना के अंतर्गत वृंदावन की परिक्रमा मार्ग एवं घाटों का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत परिक्रमा मार्ग में कच्चे पथ के साथ प्राचीन घाटों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कार्यदायी संस्था बृज फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। रविवार की दोपहर जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र नगर आयुक्त डॉ. उज्जवल कुमार सहित प्रशासनिक अमले के साथ परिक्रमा मार्ग स्थित काली दह पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों की सुविधार्थ बन रहे कच्चे पथ एवं घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सर्वग राम मिश्र ने परिक्रमा मार्ग एवं खादर में अतिक्रमण को साफ करने के लिए विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए।
नगर आयुक्त डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि हृदय परियोजना के अंतर्गत नगर में किए जा रहे विकास कार्यों में आ रहे व्यवधान के संबंध में आज निरिक्षण किया गया है। उन्होंने नगर में बेतरतीब पार्किंग एवं अतिक्रमण की समस्या के सवाल पर जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, नगर आयुक्त डाॅ. उज्जवल कुमार, बृज तीर्थ विकास परिषद् के सीईओ नागेन्द्र प्रताप, विकास प्राधिकारण की उपाध्यक्ष यशु रस्तोगी, कुलदीप कुलश्रेष्ठ, बृज फाउण्डेशन के अध्यक्ष विनीत नरायण के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है