देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
युद्ध स्तर पर कार्य कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश
निर्माण कार्यों में अवरोध करने वालों को बख्सा नहीं जायेगा
टाउनशिप, रिफाइनरी, जय गुरूदेव, जीएलए, छाता व एलएलडटी का निरीक्षण
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जनपद में निर्माणाधीन ओवरब्रिजांें का स्थलीय निरीक्षण किया और धीमी गति से चल रहे कार्यों पर अधिकारियों से नाराजगी प्रकट करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधूरे पडे कार्यों से आवागमन में यातायात एवं शान्ति व्यवस्था में व्यवधान आता है इसलिए धीमी गति से चल रहे कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने तहसीलदार छाता को निर्देश दिये कि हाईवे के संपर्क मार्गों पर किये गये अतिक्रमणों को हटवायें इसके लिए एक सप्ताह पूर्व लाउडस्पीकर के द्वारा आमजनता को घोषणा करा दें कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, यदि इस अवधि में उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उसके बाद प्रशासनध्पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाया जायेगा तो उससे जुर्माना वसूला जाय।
निरीक्षण के दौरान टाउनशिप, रिफाइनरी, जय गुरूदेव, जीएलए विश्वविद्यालय, छाता में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा इन स्थानों पर हो रहे धीमी गति से कार्यों की वजह से आमजनता को हो रही कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एनएचएआई, एलएण्डटी तथा रिलायंस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी स्थान पर कोई अवरोध है तो अवगत कराया जाय, अन्यथा कार्य में विशेष रूचि लेकर तेजी लाई जाये। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी धीमी गति से ही कार्य करेगा तो उसे अपना स्थानान्तरण कराना होगा अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाही के लिए शासन को अवगत करा दिया जायेगा।
डीएम ने छाता-कोसी के मध्य स्थित एलएण्डटी प्लांट का निरीक्षण किया तथा प्लांट में भी एक बैठक कर विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, एनएचएआई, एलएण्डटी, रिलायंस के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण