BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यापारी से बाइक सवारों ने छीना नगदी से भरा थैला

व्यापारी से बाइक सवारों ने छीना नगदी से भरा थैलाघटना संदिग्ध, व्यापारी ने नगदी नहीं होने की कह कर कहा नगदी छीनी

एसएसपी देर रात्रि पहुंचे मांट, किया घटनास्थल का निरीक्षण

मथुरा: थाना मांट क्षेत्र स्थित वृंदावन रोड से बाइक सवार बदमाश तीन बदमाश व्यापारी के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गये | पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है | इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि वैसे तो घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है लेकिन पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, उनका कहना था कि मामले की जांच कर जल्द खुलासा कर दिया जाएगा | पुलिस के अनुसार राजीव अग्रवाल उर्फ बॉबी निवासी मांट राजा रविवार रात को ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के पास स्थित अपनी परचून की दुकान को बंद करके बाइक द्वारा घर जा रहे थे | उसी दौरान मांट स्थित वृंदावन तिराहा से चन्द कदमों की दूरी पर पीछे से आये पल्सर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी के हाथ में लगे 3 लाख 8 हजार की नगदी से भरे थैला को छीन कर फरार हो गये | घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली गई तो उसने नगदी लूट जैसी कोई बात पुलिस को नहीं बतायी लेकिन जैसे ही व्यापारी के परिजन एवं संबंधी वहां पहुंचे तो पीड़ित ने 3 लाख  8 हजार की नगदी बदमाशों द्वारा छीनने की बात कही गई | इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है | वहीं मामले की जानकारी होते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई देर रात मौके पर पहुंच गये, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं | एसएसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी अपने को सुरक्षित ना समझें, उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले ऐसे थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है |

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More