BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गैस सिलेंडर फटने पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, धरने पर बैठे व्यापारी

मथुरा। बरसाना के मेन बाजार स्थित एक पेंट की दुकान में मंगलवार शाम को अचानक भीषण आग गई थी। आग की पलटों ने दुकान के ऊपर बने घर तक पहुंच गईं। जिससे घर में रखे घरेलू गैंस सिलेंडर फट गया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग घरों और दुकानों को छोड़ कर दूर जा खड़े हुए।

आग लगने की सूचना के करीब एक घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी नहंी पहुंची हैं। लोग दमकल की गाड़ियों का इंतजार कर रहे हें। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दुकानदार वेद अग्रवाल की बेटी की दो दिन पहले 18 जुलाई को शादी हुई थी। घर में रिश्तेदार भी ठहरे हुए थे।

आग लगते ही वह घर से बाहर लोगों की सहायता से निकाले गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दुकान में आग लगने से सदमे में आई पीडित़ दुकानदार की पत्नी की तबियत खराब हो गई। जिसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बुधवार को कस्बे के व्यापारी घटना स्थल पर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों की मांग है कि सरकार द्वारा पीड़ित व्यापारी को मुआवजा दिया जाए, कस्बे में फायर बिग्रेड का स्टेशन बनाया जाए।

व्यापारी अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर भी नाराजगी जाहिर की है। बरसाना के मेन बाजार स्थित वेद अग्रवाल की पेन्ट की दुकान में मंगलवार शाम करीब साढे पांच बजे अचानक आग लग गई थी। घटना के दूसरे दिन तक भी सीओ और एसडीएम नहीं पहुंचे न ही उन्होंने पीड़ित व्यापारी का हाल जानने का प्रयास किया। इससे नाराज व्यापारी बुधवार को धरने पर बैठ गए।

सुबह से धरने पर बैठ व्यापारियों के कारण प्रशासन में स्थानीय प्रशासन में सुगबुगाहट हुई। एसडीएम राहुल यादव एवं सीओ रविकांत पाराशर मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनारत व्यापारियों से बात की। व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि दुकान और उसके ऊपर बने घर का सामान जलकर नष्ट हो गया है।

ऐसे में पीड़ित व्यापारी को सरकार द्वारा मुआवजा जाए, कस्बे में फायर ब्रिगेड का स्टेशन खोला जाए। ताकि आग लगने की घटना पर समय रहते काबू पाया जा सके। व्यापारियों ने एक स्वर में बताया कि साढे पांच बजे दुकान में आग लगी। सूचना देने पर साढे सात बजे के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची, जिन्होंने करीब दस बजे दुकान में लगी आग पर काबू पाया।

यदि समय रहते दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच जाती तो संभवतरू आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाता और व्यापारी का नुकसान कम होता। व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि इससे पहले भी बरसाना में आग लगने की घटना हुई थी। तब भी दमकल की गाड़ियां देरी से आई थीं। वहीं वेद घटना से सदमे के कारण वेद अग्रवाल की पत्नी की तबियत बिगड़ गर्इ्र है। जिससे परिजनों ने निकट के अस्पताल में भर्ती कराया है।

धरना देने वालों में भाजपा का मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पदम सिंह फौजी, गोकुलेश कटारा, तारचन्द्र अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नरेश अग्रवाल विष्णु अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, भगवत अग्रवाल आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More