देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। नयति मेडिसिटी में 52 वर्षीय वीना पाठक के ब्रेन(सिर) में कैंसर से ग्रस्त एक बड़े ट्यूमर (ग्लायोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्मिंग ग्रेड 4) का सफल ऑपरेशन किया गया जिसके बाद वीना पाठक बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ ही समय के बाद अपनी सामान्य जिन्दगी जी सकेंगीं।
आगरा निवासी 52 वर्षीय वीना काफी समय से तेज सिर दर्द, घबराहट, उठने-बैठने में परेशानी के अलावा कई अन्य समस्याओं से पीड़ित थीं। किसी के बताने पर वे उन्हें लेकर नयति मेडिसिटी आये और यहां आकर न्यूरो सर्जन डॉ रविंद्र श्रीवास्तव से मिले जहां जांच के बाद पता चला कि वीना के ब्रेन में कैंसर ग्रस्त ट्यूमर ( ग्लायोब्लास्टोमा मल्टी फॉर्मिंग ग्रेड 4) है जो सिर के अंदरूनी भाग पर दवाब डाल रहा है जिसकी वजह से वे कभी भी बेहोश हो सकती हैं। इस ट्यूमर का तुरन्त ऑपरेशन करने की आवश्यकता है क्योंकि ट्यूमर का आकार लगातार बढ़ता जा रहा था जिसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती थी।
डॉ. रविन्द्र श्रीवास्तव ने परिवार की सहमति के बाद उनका ऑपरेशन कर कैंसर ग्रस्त ट्यूमर को निकाल दिया जिसके बाद वीना बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ ही समय में पहले की तरह अपनी दिनचर्या प्रारम्भ कर सकेंगी।
नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आरके मनी ने कहा कि नयति में आज हर प्रकार का बेहतरीन तथा विश्वस्तरीय उपचार मौजूद है, वीना पाठक नयति के कैंसर विभाग में खुद को दिखाने आयी थीं, जहां क्लिनिकल कैंसर विभाग के प्रमुख डॉ. अमित भार्गव ने जब पाया कि इनके ब्रेन में कैंसरग्रस्त ट्यूमर है तो उन्हें नयति में ही मौजूद न्यूरो सर्जन डॉ. रविन्द्र श्रीवास्तव के पास भेज दिया, जिनके द्वारा वीना के ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया गया। आने वाले समय में वीना पाठक को दी जाने वाली रेडियोथेरेपी नयति के कैंसर विभाग में ही दी जा सकेगी। रेडियोथेरेपी के लिए भी उन्हें कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वीना का ऑपरेशन करने वाले नयति मेडिसिटी के न्यूरो सर्जन डॉ. रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जब वीना हमारे पास आयी थीं तब इनकी हालात बहुत ज्यादा नाजुक थी और तो और इनका परिवार भी इनके जीवन की आशा छोड़ चुका था क्योंकि हमारे यहां आने से पहले वे कई जगह उन्हें दिखा चुके थे जिसका कोई असर इन पर नहीं पड़ा। हमने जब जांच की तो पाया कि इनका ट्यूमर हटाया जा सकता है, तब परिवार की सहमति के बाद वीना का ऑपरेशन किया गया। कुछ ही समय में वीना पाठक बिल्कुल स्वस्थ जाएंगी।













Related Items
वर्तमान में कैंसर हर किसी को होता देखा जा रहा है आखिर इतनी भयावह बीमारी इतनी सामान्य कैसे हो गई ?
कैंसर के इलाज में भारतीय वैज्ञानिकों को मिली बड़ी उपलब्धि
जेल में 34, नयति में 18 और कोरोना पाजिटिव मिले