देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में आज शनिवार को नेपाली मित्र परिषद के बैनर तले वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राधाकृष्ण पाठक तुलसी स्वामी एवं राजकमल ओझा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर के सभी पार्षद एवं समाज के गणमान्य लोगों ने वनभोज कार्यक्रम में सहभागिता की। तदोपरांत सांकृतिक कार्यक्रमों के मध्य नेपाली बालिका सुतीक्षा ने ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शको की जमकर तालियां बटोरी।
नेपाली मित्र परिषद् के कोषाध्यक्ष युवराज शास्त्री ने कहा कि पौराणिक वर्णन के अनुसार भगवान श्री कृष्ण बलराम गो चरण के लिए वन में जाते थे। उसी समय दोनों भाइयों ने ग्वाल शखाओं से वनभोज किया था उसी कथा के प्रतीकात्मक रुप से बृज में भक्तों और ब्रजवासियों में वन भोज का आयोजन करना प्रारंभ किया था उसी परंपरा को निभाते हुए समाज में सद्भाव व समन्वय को बनाने के लिए नेपाली मित्र परिषद द्वारा वन भोज का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राजकमल, पुष्पराज शर्मा, नारायण आचार्य, राधाकृष्ण पाठक, पंकज अरोड़ा, जय शर्मा, तुलसी स्वामी, शिवप्रसाद उपाध्याय, सुभीक्षा नंद आदि मौजूद रहे।













Related Items
जलगांव रेल दुर्घटना: 13 मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल, राहुल गांधी बोले- 'दोषियों को सख्त सजा मिले'
शिक्षा पर फोकस करने के लिए 26 जनवरी को तमिलनाडु ग्राम सभा का आयोजन
वात्सल्य ग्राम में 10 डॉक्टरों की टीम ने 306 सफल ऑपरेशन किए