देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय वृद्धि के पक्ष में शनिवार को गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संत महात्मा एवं सेवायत गोस्वामी के साथ नगर के प्रबुद्ध जनो ने अपने विचार व्यक्त करते हुये दर्शन समयवृद्धि एवं ठाकुर जी को जगमोहन में स्थाई रूप से विराजमान करने पर सहमती जताई।
बांके बिहारी मंदिर के राजभोग सेवा अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधार्थ दर्शनों का समय बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को 4/6 के दरवाजे से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने ठाकुर जी को जगमोहन में स्थाई रूप से विराजमान करने की बात कही।
संत स्वामी देवानंद तीर्थ महाराज ने मुख्यमंत्री योगी की जमकर सराहना करते हुए कहा की बांके बिहारी मंदिर में समय वृद्धि होनी चाहिए साथ ही समय के साथ मंदिर का विस्तार भी होना चाहिए। उन्होंने दर्शनों के लिए 12 घंटे मंदिर खुलने का सुझाव दिया। संत गोविन्दानन्द तीर्थ महाराज एवं धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजनारायण द्विवेदी ने कहा कि सूबे की योगी सरकार संतों की भावनाओं के दृष्टिगत कार्य कर रही है। वहीं जनपद में जिलाधिकारी व बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र द्वारा बृजवासियों की भावना के अनुरूप ही कार्य किये जा रहें हैं। इस अवसर महामण्डलेश्वर राम स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत चारसम्प्रदाय ब्रजबिहारीमल, फूलडोल बिहारी महाराज, हरिबोल महाराज, बालकिशन गोस्वामी, कैप्टन हरिहर शर्मा, अशोक व्यास, चन्द्र लाल शर्मा, विनीत द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, बिहारी लाल शर्मा, परहंस, स्वामी सुरेशानन्द आदि मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज