मथुरा। लूट, चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी के आदेशानुसार बीतीरात कोतवाली वृंदावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पवनहंस हैलीपेड से लूट की योजना बनाते हुए दबोच लिया है। जिन्हें आज एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बीतीरात चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पवनहंस हैलीपेड से लूट की योजना बना रहे कल्लन पुत्र विशम्बर सिंह निवासी मनीकावास थाना राया, चतुर पुत्र सोनी सिह निवासी सूरजा थाना इगलास जनपद अलीगढ़ मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अनुसार उन्होंने 27 नवम्बर2017 को निकुंज आश्रम रमनरेती स्थित मकान मे चोरी कर दो एल0ई0डी चोरी की थी जिनको हमने एक कबाड़ी को 4500 रूपए मे बेच दिया एवं 7 जनवरी कैलाश नगर कालौनी तिराहा से स्कूटी सवार के सिर मे डण्डा मारकर स्कूटी व स्कूटी मे रखे थैले जिसमे दुकान की चाबी व कागजात को लूट लिया था पुलिस की घेराबन्दी की वजह से लूटी स्कूटी को थाना राया क्षेत्र की दरबे नहर पटरी पर छोड़कर भाग गए एवं स्कूटी मे रखा चाबी का थैला व कागजात को अभियुक्त राजकुमार ने दरवे नहर मे फेंक दिया आज हम फिर लूट की योजना बना रहे थे की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी के अनुसार अभियुक्त कल्लन से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस एवं अभियुक्त चतुर से एक चाकू बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु नगद 5000 रूपए से पुरस्कृत किया है।
Read MoreBREAKING NEWS












