BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लूट-चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचे

एसपी सिटी श्रवण कुमार मीडिया को गिरफ्तार अभियुक्तो के बारे में अवगत कराते हुए मथुरा। लूट, चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी के आदेशानुसार बीतीरात कोतवाली वृंदावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पवनहंस हैलीपेड से लूट की योजना बनाते हुए दबोच लिया है। जिन्हें आज एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बीतीरात चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पवनहंस हैलीपेड से लूट की योजना बना रहे कल्लन पुत्र विशम्बर सिंह निवासी मनीकावास थाना राया, चतुर पुत्र सोनी सिह निवासी सूरजा थाना इगलास जनपद अलीगढ़ मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अनुसार उन्होंने 

27 नवम्बर2017 को निकुंज आश्रम रमनरेती स्थित मकान मे चोरी कर दो एल0ई0डी चोरी की थी जिनको हमने एक कबाड़ी को 4500 रूपए मे बेच दिया एवं 7 जनवरी कैलाश नगर कालौनी तिराहा से स्कूटी सवार के सिर मे डण्डा मारकर स्कूटी व स्कूटी मे रखे थैले जिसमे दुकान की चाबी व कागजात को लूट लिया था पुलिस की घेराबन्दी की वजह से लूटी स्कूटी को थाना राया क्षेत्र की दरबे नहर पटरी पर छोड़कर भाग गए एवं स्कूटी मे रखा चाबी का थैला व कागजात को अभियुक्त राजकुमार ने दरवे नहर मे फेंक दिया आज हम फिर लूट की योजना बना रहे थे की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी सिटी के अनुसार अभियुक्त कल्लन से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस एवं अभियुक्त चतुर से एक चाकू बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु नगद 5000 रूपए से पुरस्कृत किया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More