BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सांपला में लगेगी छोटूराम की 63 फुट ऊंची प्रतिमा

सांपला में लगेगी छोटूराम की 63 फुट ऊंची प्रतिमारोहतक। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह रोहतक पहुचे और सांपला में सर छोटूराम की सबसे बड़ी प्रतिमा के अनावरण को लेकर छोटूराम विचार मंच के सदस्यों व पदाधिकारियों से बातचीत की और आयोजन को सफल बनाने के लिये दिशा-निर्देश दिए। मूर्ति के अनावरण करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांपला आ सकते हैं क्योंकि छोटूराम विचार मंच की और से प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा गया है जिसमें उनसे गुजारिश की गई है कि वे सर छोटू राम की 63 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण करें।

 

63 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मूर्तिकार रामसुता पदम भूषण ने किया है। अमित शाह के 3 दिन के रोहतक दौरे पर कहा कि अच्छी बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतक दौरे पर आ रहे और वे इस दौरान हरियाणा की जनता की नब्ज टटोलेंगे और नेताओं के तेवर देखेंगें।

 

सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने पर कहा कि अच्छा है कि लोकसभा के और विधान सभा के चुनाव एक साथ हो। इससे बार-बार आचार संहिता नहीं लगेगी और विकास कार्यो की गति भी नहीं रूकेगी। 

 

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के बयान पर कहा कि उनकी बात का जवाब मैं ही दे दूंगा उसमें अमित शाह को जवाब देने की जरूरत नहीं और मैं ये भी बता दूंगा कि दीपेन्द्र ने क्या किया है। कल ही दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा था किे अमित शाह रोहतक आ रहे हैं वे ये बताये कि भाजपा ने आज तक कौन से काम किये है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More