BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सर छोटूराम ने भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई : PM मोदी

सर छोटूराम ने भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई : PM मोदीरोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में जाट समुदाय के प्रसिद्ध किसान नेता सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। सर छोटूराम की 64 फुट की प्रतिमा दिल्ली से करीब 65 किलोमीटर दूर सांपला कस्बे में स्थापित की गई है। सर छोटूराम आजादी से पहले के एक जाने-माने नेता थे।

नरेंद्र मोदी ने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ‘किसानों की आवाज, जाटों के मसीहा, रहबर-ए-आजम, दीनबंधु चौधरी छोटूराम जी’ की इतनी भव्य और विशाल प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। यहां इस सभा में आने से पहले मैं चौधरी छोटूराम जी की याद में बने संग्रहालय भी गया था।

नरेंद्र मोदी ने कहा, चौधरी छोटूराम जी देश के उन समाज सुधारकों में थे, जिन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो किसानों, मज़दूरों, वंचितों, शोषितों की बुलंद और मुखर आवाज़ थे। वो समाज में भेद पैदा करने वाली हर शक्ति के सामने डटकर खड़े हुए।

 

हरियाणा के सोनीपत में रेल कोच फेक्ट्री की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस से यहां के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ये रेल कोच फैक्ट्री सिर्फ सोनीपत ही नहीं, बल्कि हरियाणा के विकास को बढ़ाने में मदद करेगा। नरेंद्र मोदी ने कहा, कोच की मरम्मत के लिए जो भी सामान की आवश्यकता होगी, उसकी पूर्ति से यहां के छोटे उद्यमियों को बड़ा लाभ होगा।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More