BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी करेंगे सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण : बीरेंद्र सिंह

पीएम मोदी करेंगे सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण : बीरेंद्र सिंहचंडीगढ़। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सर छोटूराम प्रतिमा का अनावरण जल्द से जल्द प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से करवाया जाएगा। 

उन्होंने रोहतक में सर छोटूराम के सांपला स्थित स्मारक पर 100 फीट के तिरंगे का ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बटन दबा कर झंडे का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उचाना विधायिका प्रेमलता भी उपस्थित थी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री से समय लेकर छोटूराम की मूर्ति का अनावरण करते हुए आमजन को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे केवल एक व्यक्ति भर नहीं थे, अपितु एक विचारधारा थे। केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि 100 फीट की उंचाई वाले इस तिरंगे के रख रखाव का जिम्मा नगर पालिका सांपला को सौंपा गया है। 

कार्यक्रम के मुख्यातिथि लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज सरकार ने जो बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ का अभियान चलाया है, उसे सर छोटूराम ने उस जमाने में शुरू कर दिया था जब बेटियों को स्कूल भेजने में आमजन संकोच करता था। सामाजिक तौर पर इसे सही नहीं माना जाता था। आज हम सर छोटू राम द्वारा बेटियों को समाज में उचित मान सम्मान दिलाने के लिए चलाई गई उस मुहीम का अनुसरण कर रहे हैं। इस मौके पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने 21 लाख रुपए छोटू राम ट्रस्ट को देने की घोषणा की। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More