BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारननिहाल आयी पांच साल की बच्ची से नामजद ने किया दुष्कर्म

मथुरा: थाना सुरीर क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल आयी पांच वर्षीय बच्ची के साथ कामांद व्यक्ति ने गांव से आगे नहर के पास ले जाकर दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस के अनुसार अलीगढ के थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 5 वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ ननिहाल में आयी थी | समीपवर्ती गांव राजागढी में अपनी बहन के यहां  सतीश निवासी गांव एराई थाना मुरसान, हाथरस 45 वर्ष आया हुआ था | आपसी संबंध के कारण उसका आना-जाना था | सोमवार शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और बहला कर बच्ची को गांव के पास नहर किनारे ले गया तथा उसके साथ घिनौनी कृत्य करते हुए दुष्कर्म  किया | इसके बाद बच्ची लहुलूहान हालत में रोते और लडखडाते हुए घर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई  | सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया | इसके बाद सीओ मांट विजयशंकर मिश्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया | सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More