देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
ट्रक समेत अन्य वाहनों से अधिकारी बनकर जबरन कर रहे थे अवैध उगाही
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज पर फर्जी एआरटीओ बनकर वाहनों से अवैध वसूल कर रहे दो नटवरलाल को पुलिस ने रंगेहाथ दबोच लिया। इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग एआरटीओ बनकर गोकुल बैराज से गुजरने वाले ट्रकों समेत अन्य वाहन से अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया कि जानकारी होते ही एसएसआई श्याम सिंह पुलिस फोर्स के साथ गोकुल बैराज पहुंच गए। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे रवि चौधरी निवासी परसौरा थाना सहपऊ,हाथरस और राजकुमार निवासी गांव बिडौरा थाना खैर,अलीगढ को घेराबंदी करके रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया,जबकि इनका एक साथी बीनू निवासी गांव विधीपुर थान सादाबाद भागने में सफल रहा। एसपी सिटी का कहना था कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं,बताया कि यह लोग सरकारी अधिकारी बनकर रोड़ पर चलने वाले वाहनों से लूटमार करने में लगे हुए थे,सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
6.5 लाख रुपये वसूल चुका फर्जी दरोगा दबोचा
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से होगी प्रदूषण रहित डिलीवरी, जानिए क्या है शून्य अभियान