देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
(मुकेश कुशवाह)
पुलिस के हाथ लगे अहम सुरागःएक दो दिन में हो सकता है खुलासा
मथुरा। कैबिनेट मंत्री के समधी की हत्या करने वाले और गैस एजेंसी के हाॅकर को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले वाले अपराधियों के गिरेवां तक पुलिस के हाथ पहुंचने वाले हैं। पुलिस की टीमें जिले और जिले के बाहर ताबड़तोड़ दबिशें दे रहीं हैं। इन दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों को दबोचने के लिए पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं,संभावना है कि एक या दो दिन के अंदर इन घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। बताते चलें कि विगत शनिवार की शाम को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भतीजे जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी के ससुर सरवन चौधरी निवासी गांव गोहारी थाना छाता को उस समय बाइक सवार नामजदों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी,जब वह छाता स्थित फार्महाऊस से वापस गांव लौट रहे थे। इससे पहले बाइक सवार बदमाश कैबिनेट मंत्री की श्रीकृष्ण गैस एजेंसी के हाॅकर लोकमन में गोली मारकर साढे तीन लाख की नगदी को लूटकर फरार हो गए थे। हालांकि एसएसपी ने घटनास्थल वाले क्षेत्र में गश्त करने वाले और हल्का प्रभारी और बीट सिपाहियों समेत दो दरोगा और चार सिपाही को निलंबित कर चुके हैं। अपराधियों के खिलाफ या तो कार्रवाई करो या फिर वापस लाइन आ जाओ का रूख एसएसपी अपना चुके हैं। किसी भी कीमत पर वारदात को रोकने और अपराधियों को सखींचों के पीछे पहुंचाने का एसएसपी ने सीधा संदेश अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को पहुंचा दिया है। इसके बाद स्वाॅट टीम समेत चार पुलिस टीम मंत्री के समधी की हत्या,गैस एजेंसी हाॅकर से लूट तथा अन्य वारदातों का खुलासा करने के लिए हरियाणा,राजस्थान तथा बाहरी जनपदों में ताबड़तोड़ दबिशें दे रहीं हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार आगामी मंगलवार या बुधवार तक पुलिस मंत्री की हत्या करने वाले आरोपियों और लूट करने वाले बदमाशों को दबोच कर घटना का खुलासा कर सकती है। पुलिस टीम के हाथ अपराधियों को पकड़ने के लिए महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग चुके हैं।













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए