देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
प्रिजनों ने नामजद लोगों पर धारदार हथियार से हत्या का लगाया आरोप
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र स्थित सावंता गढी में घर के पास लहुलूहान हालत में एक युवक पड़ा मिला और कुछ देर बाद उसकी वहीं पर मौत हो गई। परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार गांव सावंता गढी निवासी 18 वर्षीय कपिल पुत्र विक्रम सिंह बीती रात करीब 9 बजे घर से कुछ दूरी पर घायल हालत में पड़ा हुआ मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर अस्पताल लेकर जाते,उससे पहले ही युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृतक के पिता विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि योगेश निवासी गढी मायाराम थाना खैर अलीगढ ने उसके पुत्र को फोन करके बुलाया था। आरोप है कि योगेन्द्र ने महावीर निवासी मकरंद गढी,नौहझील तथा तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियार से प्रहार कर उसके पुत्र की हत्या की है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसके पुत्र का शव मकान से थोड़ी दूरी पर डालने के बाद धमकी देते हुए कहा कि कपिल की लाश उठा लो,यह भी आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि करीब दो महीने पहले मृत कपित दौड़ लगाने गया था,उस समय योगेन्द्र का उससे विवाद हो गया था।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार