BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रात के समय किसी भी थाना क्षेत्र में एसएसपी खुद परखेंगे पुलिस की मुस्तैदी

रात के समय किसी भी थाना क्षेत्र में एसएसपी खुद परखेंगे पुलिस की मुस्तैदी

(मुकेश कुशवाह)

एसएसपी की शराफत देख ली अब तेवर भी देख लो

ड्यूटी प्वांइट से नदारद मिलते ही होगी तत्काल कार्रवाई

क्षेत्राधिकारियों की मुस्तैदी को भी परखा जाएगा

वायरलेस सेट से लोकेशन बताकर आराम फरमाने वालों की नहीं खैर

मथुरा। जिले के थानों और पुलिस चौकियों पर जमे प्रभारियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब किसी भी रात्रि या शाम को एसएसपी सत्यता परखने के लिए क्रास चेकिंग कर सकते हैं। एसएसपी के भोलेपन का कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी गलत तरीके से फायदा उठाना चाहते हैं,वो अब या तो सुधर जायें या फिर कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें ? इसका कारण यह भी है कि अब एसएसपी ने अपने भोलेपन को एक तरफ करके लापरवाह थाना प्रभारियों को किनारे करने का मन बना लिया है। इसका कारण यह भी है कि एसएसपी ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सुधरने के लिए पूरा समय दिया लेकिन कुछ थाना प्रभारी हैं कि वह सुधरना ही नहीं चाहते हैं। इसकी बानगी भी जिले में देखने को मिल रही है,क्योंकि कई थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में सख्ती से गश्त और चेकिंग नहीं करते हैं,इसी का फायदा उठाकर अपराधी ऐसे सुस्त थाना प्रभारियों के क्षेत्र में वारदात को अंजाम देते हैं और जब थाना पुलिस अलर्ट होती है,उससे पहले ही अपराधी भागने में सफल हो जाते हैं। इसके अलावा अब थाना प्रभारियों के साथ ही सभी सीओ के कार्य को भी परखने की तैयारी है। इसका कारण भी है,अंधेरा होने के बाद कई सीओ अपने सर्किल क्षेत्र में चेकिंग आदि करने या परखने के बजाए अपने सरकारी आवास पर पहुंच जाते हैं। इसे लेकर अब एसएसपी बेहद सख्त हो गए हैं। इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि वह अब स्वंय रात्रि के समय किसी भी थाना क्षेत्र में पहुंच कर वहां के थाना प्रभारी,हल्का प्रभारी और बीट पर तैनात सिपाहियों की मुस्तैदी को परखेंगे। उनका कहना था कि ड्युटी पर तैनात थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी,हल्का प्रभारी और बीट सिपाहियों की लोकेशन जानने के बाद क्रास चेकिंग की जाएगी। क्रास चेकिंग के दौरान अगर ड्यूटी प्वांइट पर कोई भी नदारद मिला तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर समेत कार्रवाई भी की जाएगी। एसएसपी के बदले रूख को देखकर लग रहा है कि अब वायरलेस सेट से अपनी लोकेशन बताकर आराम फरमाने वाले प्रभारियों की खैर नहीं है। इसका एक सीधा सा आशय यह भी है कि शराफत देख ली अब तेवर भी देख लीजिए। एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमें में हड़कम्प मच हुआ है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More