BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्राइन बोर्ड के विरोध में अभा तीर्थ पुरोहित महासभा ने समर्थन

 

श्राइन बोर्ड के विरोध में अभा तीर्थ पुरोहित महासभा ने समर्थन मथुरा। गोवर्धन के प्रमुख तीन मन्दिरों को श्राइन बोर्ड में शामिल करने के विरोध में गोवर्धन, जतीपुरा, आन्यौर, दसविसा के सैकड़ों गुधैनियां समाज के लोगों के समर्थन में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, बसपा के गोवर्धन से पूर्व विधायक राजकुमार रावत जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां स्पेशल राकेश प्रजापति को ज्ञापन सौंप कर इस फैसले का विरोध जताया। तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी ने मंदिर अधिग्रहण का विरोध करते हुए कहा कि सरकार को मंदिर अधिग्रहण का फैसला वापस लेना होगा। मंदिर में सेवा करने का अधिकार तीर्थ पुरोहितों का है। इस अधिकार को कोई भी नही छीन सकता। अगर ऐसा हुआ तो मंदिर अधिग्रहण के विरोध में देशभर के तीर्थ पुरोहित लामबंद होकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि तानाशाह सरकार किसी के हक को नही छीन सकती। समाजवादी पार्टी अधिग्रहण के विरोध करती है। सरकार को तत्काल प्रभाव से फैसला बवापिस लेना ही होगा अन्यथा मंदिर अधिग्रहण के विरोध समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन होगा। गोवर्धन गिर्राज दानघाटी मन्दिर, मुकट मुखारबिन्द मन्दिर, गिर्राजजी मुखारबिंद मन्दिर जतीपुरा और आन्यौर आदि जगहों के गुधैनियां समाज के सैकड़ों मन्दिर सेवायतों ने डीएम कार्यालय पर विरोध करते हुए रोष जताया।

गोवर्धन मंदिर अधिग्रहण का जिलाकारी कार्यालय पर विरोध करने वालों में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, बसपा के गोवर्धन से पूर्व विधयाक राजकुमार रावत, लक्ष्मीनारायन कौशिक, मनीष लंबरदार, राजू फौजी, महेंद्र बाबू शर्मा, गणेश पहलवान, मुकेश स्वामी, सपा जिला सचिव कृष्ण मुरारी, हरेकृष्णा पुरोहित, ललित पुरोहित, महेश चंद्र कौशिक, योगेश कौशिक, हरिबाबू, प्रमोद कुमार शर्मा, सतीश बाबू, धीरज कौशिक, ललित पुरोहित, आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More