BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृंदावन। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद् के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजनारायण द्विवेदी, राजू भैया के नेतृत्व में ब्रज के संतों का एक विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिला। इस दौरान संतों ने शासन द्वारा गौ एवं संतों को भू समाधि हेतु 10-10 एकड़ दी गई भूमि हेतु मुख्यमंत्री को धन्यबाद ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री योगी ने सम्पूर्ण ब्रज विकास हेतु अपनी प्रतिवद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की लीला स्थली के विकास से ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ में श्रद्धालुओं की भावना भी बढ़ेगी। उन्होनें कहा कि ब्रज विकास के लिये धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर साथ में उमाशक्ति पीठाधीश्वर, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज, महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज, महंत चूड़ामणि महाराज, विश्व हिंदू परिषद् के प्रांतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कैप्टन हरिहर शर्मा एवं संजय सिंह चैहान उपस्थित रहे।

Read More

वृंदावन। संदीपनी मुनि स्कूल में शुक्रवार को नव वर्ष उपहार वितरण उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक छात्र को उपहार एवं स्कूल बैग के साथ मिठाई वितरण किए गए। जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है उन्होनें कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षित बनाना ही अच्छे समाज की नींव है। हम सभी का दायित्व है कि गरीब व असहायों बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके विकास को सुनिश्चित करें। फूड फाॅर लाइफ संस्था के सचिव अवधेश अग्रवाल गया वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष की भांति वर्ष के प्रारंभ में बच्चों को उपहार वितरण कर उत्सव मनाया जाता है इस वर्ष भी आज स्कूल में बच्चों को उपहार वितरित किए गए हैं। जिसमें स्कूल  बैग, चाॅकलेट, साबुन तोलिया आदि सामग्री है। उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकारी स्कूलों में गिफ्ट पैक वितरण किए जायेंगे जिससे गरीब व असहाय तबके के बच्चों को इसका लाभ मिल सके वास्तव में शिक्षक किसी भी समाज की सभ्यता एवं संस्कृति का आईना है संस्था का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए एवं अन्य सामाजिक संस्थायें भी ऐसे सेवाभावी कार्याें में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दें। इस इवसर पर नीजर सहगल, राजेंद्र सिंह, सीमंत शर्मा, पार्थ सारथी, श्रीमती कमला देवी, सुश्री प्रतिभा शर्मा, योगेश, राधिका, चैतन्य निताई आदि मौजूद रहे।

Read More

वृन्दावन। बसंत पंचमी और 26 जनवरी को वृन्दावन में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने अभी से रणनीति बनाना सुरु कर दिया है । बीते दिनों व्यापारियों के साथ तो शुक्रवार को गेस्ट हाउस संचालकों के साथ पुलिस ने मीटिंग कर आगामी योजना तैयार की।  थाना वृन्दावन में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था के चलते नगर के सभी गेस्ट हाऊस संचालकों की एक मीटिंग ली। जिसमें सभी संचालकों को 20 से 28 जनवरी तक होने वाली नो एंट्री के सम्बंध में जानकारी से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि संचालक ऑन लाइन बुकिंग करने वाले कस्टमर की जानकारी को थाने के सीयूजी पर व्हाट्सअप करके दें। जिससे इन गाडियों को नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कराया जा सके। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से संचालक को प्रत्येक गेस्ट का आधार कार्ड लेकर रजिस्टर मेंटेन करना होगा। बताया है कि जिस गेस्ट हाऊस में कैमरे नहीं हैं, वहां कैमरे की व्यवस्था की जाए। सुबोध कुमार ने बताया है कि स्थानीय व्यक्ति अपने वाहनों का नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय या फिर कोतवाली वृन्दावन से अपना पास इश्यु करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संचालक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने तुरंत पुलिस को सूचित करे। जिससे समय रहते पुलिस उचित कदम उठा सके। इस मौके पर नगर के लगभग पांच दर्जन से अधिक गेस्ट हाउस संचालक मौजूद रहे। भारती फूड्स के संचालक राजकिशोर भारती ने बताया की पुलिस प्रशासन को जाम की समस्या से निजात के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था अपनानी चाहिए जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी ना हो और स्थानीय नागरिक भी जाम के झाम से बच सके थाना वृंदावन के एस.एस.आई अवधेश जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश वृंदावन को जाम से मुक्त कराना है इसके साथ ही 26 जनवरी के दृष्टिगत सुरक्षा को लेकर गेस्ट हाउस संचालकों को बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस  को तत्काल सूचित करें साथ ही गेस्ट हाउस संचालकों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कहा गया है।

Read More

ऊर्जा मंत्री ने किया आर के मिशन में कैंसर सेंटर का निरीक्षण  वृंदावन। सूबे के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा आज वृंदावन पहुंचे । उन्होंने मथुरा मार्ग स्थित आर के मिशन हॉस्पिटल में बानी मित्र नाम से बने नवनिर्मित  कैंसर सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल आगमन पर स्वामी काली कृष्ण महाराज ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बुके भेंट कर अभिनंदन किया। बताते चलेंकि  बीते 4 जनवरी को आर के मिशन हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ितों के लिए नवीन कैंसर सेंटर का शुभारंभ हुआ था । बीते कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। तब किसी कारणवश ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे । जिसके चलते आज श्रीकांत शर्मा अस्पताल पहुंचे और नवनिर्मित कैंसर सेंटर, ऑपरेशन थिएटर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि आर के मिशन संस्था द्वारा किये जा रहे क्रिया कलापों की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि है यहां काफी कम खर्चे में कैंसर पीड़ितों को अच्छा उपचार मिल रहा है उन्होंने अस्पताल द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा के साथ सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सुप्रकाशानन्द महाराज, सुमेशानन्द महाराज, विजय कुमार, विनीत शर्मा, अभिषेक मिश्रा, संजय शर्मा, सुनील महाराज आदि मौजूद रहे।     

Read More

डीएम ने सीता नगला में 145 स्कूली बच्चों को स्वेटर तथा 25 गरीबों को कम्बल बांटे डीएम ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याआंे के बारे में भी जानकारी ली मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र आज मथुरा विकास खण्ड के नगला सीता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरित करने पहुॅचे तो उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण का नजारा ही अलग था, स्कूली बच्चों ने तैयार किये बैण्ड बजाकर डीएम की आगवानी की और स्वागत गीत में स्कूली छात्राओं द्वारा ‘‘मेरा रंग दे बसन्ती चोला‘‘ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती व डा0 भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्शा रही है कि अभिभावक तथा शिक्षक पढाने में रूचि रखते हैं। उन्होंने छात्राओं द्वारा डा0 भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर गीत का संज्ञान लेते हुये कहा कि वे अपने जीवन में संघर्ष करके अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग्य टीचर होंगे तो बच्चे भी पढ़ने में इच्छुक होते हैं और शिक्षा की गुणवत्ता भी उत्कृष्ट होती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि लड़का व लड़की को बिना किसी भेदभाव के स्कूल भेजें और स्कूली गतिविधियों में प्रतिभाग करें। डीएम ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याआंे के बारे में पूछा और उनके निदान करने के लिए पूर्ण आश्वस्त किया। ग्राम प्रधान द्वारा एक सिलाई मशीन जूनियर हाईस्कूल के लिए जिलाधिकारी के हाथों छात्राओं को भेंट की गई, जिससे बेटियां स्कूल में ही सिलाई सीख सकें। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान द्वारा गांव के 25 गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित कराये गये, आज के कार्यक्रम में प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल के 145 बच्चों को स्वेटर प्रदान किये गये। ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी का पगड़ी बांधकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग प्रण लेगें कि ग्राम विकास हेतु जो भी धनराशि उपलब्ध होगी उसे शत-प्रतिशत सदुपयोग करेंगे और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जायेगी।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार, पंचायत सचिव रामवीर सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी राकेश कुमार, प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल सहित अध्यापकगण उपस्थित थे। संचालन दिनेश कुमार ने किया।

Read More

वृंदावन: जिले के थाना वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत नगला रामताल के समीप भोपाल से आये जीजा साले से OLX पर गाड़ी खरीदने का झांसा देकर हजारों रुपये की लूट करने का मामला प्रकाश में आया है घटना के संबंध में पीड़ित देवेंद्र ने थाना वृंदावन में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले देवेंद्र कि कुछ लोगों से OLX पर स्विफ्ट डिजायर कार खरीदने का सौदा तय हुआ था। इसी के तहत आज शनिवार को देवेंद्र अपने साले बसंत के साथ छटीकरा पहुंचे जहां उन्होंने गाड़ी विक्रेता से फोन पर संपर्क कर छटीकरा होने की जानकारी दी। इस पर एक बाइक सवार युवक छटीकरा आया और बाइक पर बसंत और देवेंद्र को बिठाकर गरुड़ गोविंद की तरफ होते हुए नगला रामताल के समीप सुनसान जगह पर ले गया । देवेंद्र का आरोप है कि पहले से तमंचा लिए खड़े दो युवकों ने उससे हजारों रुपए की नगदी  और मोबाइल  लूट लिए साथ ही मारपीट कर आरोपी भाग खड़े हुए । पीड़ित ने जैसे-तैसे  पुलिस को सूचना दी इधर लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में  कोतवाली पुलिस के साथ जैंत पुलिस भी  मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही पर  आरोपियों को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के संबंध में पीड़ित देवेंद्र ने थाना वृंदावन में तहरीर दी है पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

Read More

पतंगों पर बेटी बचाओ, स्वच्छ यमुना, हरित वृन्दावन आदि संदेश लिखे वृंदावन। सुनरख मार्ग स्थित एमआरसी आयुर्वेदा द्वारा एक अनोखी मुहिम के साथ मकर संक्रान्ति पर्व मनाया गया। बुधवार को एमआरसी आयुर्वेदा प्रांगण में नीमा डॉक्टर्स ने मकर संक्रांति पर्व पर स्वच्छ वृंदावन, हरित वृंदावन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ यमुना आदि संदेश लिखी पतंगों को उड़ाकर लोगांे को जागरूकता किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सीओ सदर राकेश सिंह ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज विवेकानंद त्रिपाठी ने कहा कि नीमा डाॅक्टर्स एक अनोखी पहल की प्रशंसा करते हुये कहा कि नीमा संगठन द्वारा बनाए गए संक्रांति पर्व से एक पंथ दो काज सिद्ध होते हैं। अगर सारे डॉक्टर स्वास्थ्य के साथ साथ समाज हित के लिए ऐसे ही कार्य करते रहें तो स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत निश्चित ही बन पाएगा। तदोपरांत कार्यक्रम में आये अतिथियों का अभिनंदन डॉ. सीपी अग्रवाल पटुका पहना एवं माल्यार्पण कर किया। सीओ सदर राकेश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के डाॅ.  आज जो समाज की सेवा कर रहे हैं उनका योगदान भारत को स्वच्छ रखने के लिए अतुलनीय है। नीमा की अध्यक्षा डाॅ. सुनीता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष, श्रीमती देवकी नन्दन गौतम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। इससे पूर्व कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पांच वृक्ष लगाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। नीमा सचिव डॉ भूपेंद्र सिंह व डॉ. तपस्सा शर्मा ने आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश, डाॅ. ज्योति, डाॅ. सचिन, डाॅ. आरती, डाॅ. कृष्णा दीक्षित, वैद्य प्रेम शंकर, आरएन शर्मा, सर्व चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र गिरि, डाॅ. अभिषेक शर्मा, शिवदत्त शर्मा डॉ. आर एन शर्मा आदि मौजूद रहे।  

Read More

पीड़ित साधु ने कोतवाली में तीन लोगों के विरूद्ध दी तहरीर वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आलम यह है कि आम आदमी तो दूर यगी सरकार में साधु संत भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला  रंगजी चैकी क्षेत्र अंतर्गत पानी घाट स्थित हनुमान बगीची का है। जहाँ रात के अंधेरे में दबंगों ने खूब तांडव मचाया। आश्रम का ताला तोड़कर अंदर रखें रजाई गद्दे बर्तन इत्यादि सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। इतना ही नही महंत रामदास को आश्रम खाली करने की धमकी दी। और जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में हनुमान बगीची के महंत रामदास ने गुरुवार को कोतवाली वृंदावन में एक नामजद एवं दो अज्ञात सहित तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है । वही थाना वृंदावन में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने अपना नंबर देकर यह कहकर टरका दिया कि अब अगर आरोपी दोबारा कहीं दिखाई दे तो हमें सूचना कर देना। हम उसे पकड़ लेंगे। गौरतलब है कि एक तरफ तो सूबे की योगी सरकार थाने में आए पीड़ितों की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने के दावे भर रही है तो वरिष्ठ अधिकारी अशीनस्थों को तुरंत घटना का संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की ताकीद कर रहे है। लेकिन इससे इतर थाना वृंदावन में पुलिस कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बचती नजर आ रही है।

Read More

मथुरा। माधव की मौत ने कई अनसुलझे सवालों को खड़ा कर दिया है। मसलन, पुलिस किस मुखबिर की सूचना पर अडूकी गांव में पहुंची थी? कौन-कौन से ऐसे बदमाश थे, जिनकी तलाश में पुलिस यहां गोली चलाने पर विवश हुई। इसके अलावा आखिर गोली चलाने की नौबत क्यों आई?  कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने केवल एक ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी है। अगर गांव वालों की बात मानी जाए तो यह गोली पुलिस द्वारा ही चलाई गई है, जो माधव के सिर में जा लगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों पुलिस गोली चलाने पर विवश हुई? बदमाशों की तरफ से कोई गोली नहीं चली है, तो पुलिस ने क्यों फायर किया? यह जांच का विषय है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस अडूकी में जुआ खेल रहे मनोज, कालू उर्फ अंकुर चौधरी को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची थी। 

Read More

घायल शिक्षक को इलाज कराने जबरन साथ ले गये थे कार सवार महावन। नूरपुर बंबा के पास एक शिक्षक के अपहरण की सूचना से पूरे जिले में हडकंप मच गया। आनन-फानन में रेंज स्कीम लागू कर अपहृत शिक्षक की तलाश कराई गई। करीब दो घंटे बाद शिक्षक को पुलिस ने इगलास के तोषगढी इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। शिक्षक ने बताया है कि सड़क दुर्घटना के बाद कार सवार उसे इलाज कराने के लिए जबरन अस्पताल ले जा रहे थे। शिक्षक की बरामदगी के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।  बताया जाता है कि नरसीपुरम इलाके के रहने वाले चन्द्रपाल सिंह पुत्र शेर सिंह बल्देव ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय नवीपुर के हेड मास्टर हैं। उनकी पत्नी डायट में शिक्षिका है। इसके अलावा चन्द्रपाल सिंह बल्देव के गांव छौली स्थित शेर सिंह इंटर काॅलेज के प्रबंधक भी हैं। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक द्वारा घर से स्कूल को निकले थे। उसी दौरान रास्ते में नवीपुर-नूरपुर बंबा के पास से उनके अपहरण की सूचना से हडकंप मच गया। परिजनों को उनकी बाईक नूरपुर बंबा के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद बल्देव ब्लाॅक के कई शिक्षक थाना पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए शिक्षक की बरामदगी को दबाव बनाया।  शिक्षक के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमा भी अवाक रह गया। आनन-फानन में रेंज स्कीम लागू की गई और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे बाद शिक्षक नाटकीय रूप से इगलास के तोषगढी इलाके से बरामद कर लिया गया।  शिक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नुरपूर बंबा के पास उनकी बाईक सामने से आती मारूति 800 कार से भिड़ गई थी, जिसमें सवार ड्राइवर समेत दो अन्य लोगों के चोटें आई। कार सवारों ने उनसे कार में हुए नुकसान व इलाज के पैसे मांगे। उनके पास रकम न होने के चलते कार सवार उन्हें इलाज कराने के लिए जबरन अस्पताल ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उन्हें उतार कर फरार हो गए।    

Read More

मथुरा। नवादा में घायल माधव को सड़क पर छोड़कर भागे उपनिरीक्षक समेत 3 पुलिस कर्मी भी आईजी ने सस्पेंड कर दिए हैं। बता दें कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल माधव को हाईवे थाना में तैनात एसआई सौरभ शर्मा, कांस्टेबिल ऊधम सिंह व सुभाष प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल लेकर जा रहे थे। मगर नवादा के पास पहुंचते ही तीनों पुलिसकर्मी भीड़ को बढता देखकर घबरा गये थे और घायल बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गये थे | इस कारण भी इलाज में देरी हुई थी और मासूम ने दम तोड़ दिया। शायद समय पर उपचार मिलने पर दशा कुछ और होती। इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए एसआई सौरभ शर्मा, ऊधम सिंह व सुभाष को आईजी आगरा जोन राजा श्रीवास्तव ने सस्पेंड कर दिया है।      

Read More

अधिक उत्पादकता व लाभ के लिए किसान पारम्परिक खेती से अलग खेती करें     मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जनपद के किसानों से कहा कि वे अधिक उत्पादकता बढ़ाने व लाभ कमाने के लिए पारम्परिक खेती से हटकर खेती करें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा जल संचयन से पानी के खारेपन को दूर किया जा सकता है। राजीव भवन में किसानों को किसान दिवस के अवसर पर किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। सीडीओ ने कहा कि हम नई तकनीक के आधार पर खेती न करके पारम्परिक ढ़ंग से खेती कर रहे हैं जिसमें लागत अधिक आती है और लाभ कम होता है। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादकता व लाभ के लिए हमें पारम्परिक खेती से हटकर खेती करनी होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने खेतों में अधिक से अधिक मात्रा में रासायनिक उवर्रकों का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे दिन प्रतिदिन हमारे खेतों की उवर्रता कम होती जा रही है और ऐसे उत्पाद हमारे व पशु जीवन के लिए हानिकारक होते हैं। ब्रज क्षेत्र में पानी के खारेपन की विकराल समस्या है। उन्होंने जल संचयन से पानी के खारेपन को दूर किया जा सकता है।   उन्होंने ने कहा कि तालाबों व खेतों में पानी को रोककर हम अपने प्रयास से प्रकृति की मार से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए वे शासन को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि इस जनपद से रोस्टरिंग समाप्त करके अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति दिन में की जाय। उन्होंने यह भी बताया कि जैविक उत्पाद की कीमत बाजार में दुगुनी होती है जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ होगा।     इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, उप निदेशक समेकित जल संचयन, अधिशासी अभियंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस0के0 मलिक, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More