BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। देहरादून से छुट्टटी लेकर आए आर्मी के जवान की कृष्णा नगर मथुरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सैनिक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा हैं।   मिली जानकारी के अनुसार आर्मी में तैनात 29 वर्षीय चंद्रपाल सिंह अपनी छुट्टटी काटकर देहरादून अपनी डयूटी ज्वाइन करने जा रहा था और ट्रेन के इंतजार में भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। इस दौरान ट्रेन के आने पर आर्मी जवान ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़ा, जिसके कारण उसकी गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के माघ्यम से उसकी पहचान करते हुए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंच परिजनों ने मौत की घटना पर संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More

राजकीय बाल शिशु गृह से एक किशोर शातिराना अंदाज से हुआ फरार मथुरा : जिलाधिकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित राजकीय बाल शिशु गृह से एक किशोर दिनदहाडे भागने में सफल रहा | किशोर के भागने की जानकारी होने के बाद बाल शिशु गृह में हडकम्प मच गया | सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने भागे किशोर को काफी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी | जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय रीतिक पुत्र राकेश निवासी गली नंबर चार आजाद नगर, शाहदरा पुरानी दिल्ली विगत 14 जनवरी को लावारिस हालत में घूमता हुआ मिलने पर उसे जीआरपी पुलिस ने जंक्शन से पकड़ा था | इसके बाद जीआरपी पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अधिकारियों को दी तो वहां से राजकीय बाल शिशु गृह में किशोर को भेजने केे आदेश किए थे | उसी समय से किशोर राजकीय शिशु गृह में था | बीते शनिवार को उस समय राजकीय शिशु बाल गृह में हडकम्प मच गया, जब किशोर रीतिक किसी की नजर नहीं आया | जब शिशु गृह के कर्मचारी अंदर गये तो पता चला कि रीतिक शिशु गृह के अंदर लगे पेड पर चढकर पीछे की ओर पीडब्लूडी के गोदाम में कूदने के बाद भागने में सफल हुआ है | शिशु गृह के अधिकारी और कर्मचारी इस बात को कई घंटे दबाकर भागे किशोर की तलाश करते रहे लेकिन जब वह नहीं मिला | इसके सूचना सदर पुलिस को दी गई | सूचना मिलते प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी मौके पर पहुंच गये और वहां निरीक्षण करने के बाद भागे हुए किशोर की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा | इस संबंध में जब राजकीय बाल शिशु गृह की अधीक्षका श्रीमती बीना से बात की वह दो दिन की छुट्टी पर बाहर हैं, उन्होंने बताया कि किशोर रीतिक को सीडब्लूसी के आदेश पर केवल दो दिन के शिशु गृह भेजा गया था, उनका तो यह भी कहना है कि शिशु गृह में अधिकतम 11 साल तक के बच्चों को रखा जाता है, बताया कि विशेष परिस्थिति में सीडब्लूसी के आदेश पर 11 साल से अधिक उम्र के बालक को महज एक या दो दिन के लिए तो रखा जा सकता है लेकिन इससे अधिक दिन नहीं रख सकते | उनका यह भी कहना था कि भागे किशोर रीतिक को दो दिन बाद सीडब्लूसी को कहीं और रखने की व्यवस्था करनी थी, लेकिन वहां से कुछ नहीं किया गया | इसी का नतीजा यह रहा कि किशोर वहां से भागने में सफल रहा | इस संबंध में बाल शिशु गृह के कार्यवाहक अध्यक्ष भूवनेश कुमार ने सदर पुलिस को तहरीर दी है |  

Read More

एक किमी. तक पटरी से अलग दौड़ी पार्सल बोगी डीएम - एसएसपी रात में ही पहुंचे मौके पर रेल ट्रेक को दुरूस्त करने का कार्य जारी मथुरा : दिल्ली से आगरा जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस शन‍िवार देर रात फरह के दीन दयाल धाम स्टेशन के निकट जलाल गांव के पास ड‍िरेल हो गई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है क‍ि पार्सल का ड‍िब्बा पटरी से उतर गया। इसकी सूचना म‍िलते ही रेलवे के अध‍िकारी और कर्मचारी र‍िलीफ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांक‍ि, इस घटना में क‍िसी को कोई चोटें नहीं आयीं हैं इस दौरान कई घंटों रेल सेवा बाध‍ित रही । जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रायगढ़ के लिए जाने वाली गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन के पीछे लगी पार्सल बोगी के पहिये रात करीब 10 बजे अचानक पटरी से उतर गए। बताया जाता है क‍ि अचानक पहिये उतरने के बाद ट्रेन से तेज आवाज के साथ धुंआ उठने लगा, जिससे यात्री बुरी तरह डर गए। करीब एक किमी से ज्यादा दूरी तक बोगी बिना पटरी के खिचड़ती हुई गई। इस दौरान शुक्र रहा कि ट्रेन के पीछे का हिस्सा होने के कारण ट्रेन का संतुलन सही रहा,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। काफी देर बाद जब यात्रि‍यों को पता चला कि ट्रेन का पार्सल डिब्बा पटरी से उतरा है तो लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद आरपीएफ और सिविल पुलिस के साथ रेलवे अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। आगरा कैंट से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी घटनास्थल के लिए  तुरन्त रवाना किया गया। रेलवे की मेडिकल वैन भी  घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद आसपास के यात्री उतर कर हाइवे पर पहुंच कर सड़क मार्ग द्वारा अपने गंतव्य को निकल गए तथा दूर जाने वाले यात्री ट्रेन में ही बैठे रहे। इस संबंध में रेलवे पीआरओ संचित त्यागी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,बताया कि कोई हताहत नहीं  हुआ है,उनका कहना है कि रेलवे ने तत्काल व्यवस्थाएं सम्भाल ली हैं,बताया कि रेल ट्रेक को सही कर दिया गया है,ट्रेनों को आवागमन सुचारू करा दिया है, उनका यह भी कहना था कि रेल पटरी के अलावा स्लीपर आदि का मरम्मत कार्य किया जा रहा है | वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ गौरव के बंसल ने बताया, फराह रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन डिरेल हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे के अध‍िकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस घटना में क‍िसी को कोई चोट नहीं आई है।  

Read More

पीओएस मशीन प्रयोग हेतु प्रशिक्षण की ब्लाॅक वार तिथियां निर्धारित मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के अनुसार प्रमुख सचिव, कृषि उ0प्र0 शासन, लखनऊ व अपर सचिव, कृषि भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि 01 फरवरी 2018 से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में उर्वरक अनुदान भुगतान डीबीटी के माध्यम से किये जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। इस हेतु प्रत्येक फुटकर उर्वरक बिक्री केन्द्र पर पीओएस मशीन प्रयोग हेतु प्रशिक्षण विकासखण्डवार तिथि निर्धारित करते हुए निर्देशित किया है कि समस्त नामित उर्वरक कम्पनियों के प्रतिनिधि अपने आवंटित विकास खण्ड में फुटकर निजी विक्रेताओं व सहकारिता विभाग के सचिव को प्रशिक्षण देंगें तथा पीओएस मशीनों में प्रारम्भिक स्टाॅक की प्रविष्टि करेंगें। डीएम ने जनपद के समस्त फुटकर विक्रेता सहकारी, निजी पीओएस मशीन, उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र, आधारकार्ड तथा 2जी सिम फुल साइज जिसकी क्षेत्र में बेहतर कनेक्टबिटी एवं इन्टरनेट डाटा पैक हो ये सिम मशीन में लगेगी साथ लाने निर्देश दिये हैं। साथ ही मोबाइल नम्बर, आधारकार्ड एवं एफएमएस रिटेलर आईडी अवश्य लेकर आयें तथा उर्वरक दुकान पर उपलब्ध, यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके उर्वरकों का विवरण भी अपने स्टाॅक रजिस्टर में दर्ज कर लाना होगा। फुटकर उर्वरक विक्रेता द्वारा उक्त का पालन नहीं किया जाता है तो दिनांक 01 फरवरी से उसके लिए उर्वरक का विक्रय करना संभव नहीं होगा, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन प्रयोग हेतु विकासखण्ड वार तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिसके अन्तर्गत 20 जनवरी को मांट तथा नन्दगांव, 22 जनवरी को बल्देव, फरह, छाता, 23 जनवरी को राया, गोवर्धन, 24 जनवरी को नौहझील, चैमुहां विकासखण्डों में सहकारी निजी केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।  

Read More

(मुकेश कुशवाह) मथुरा : थाना गोर्वधन क्षेत्र स्थित गांव पसलों केे पास बीती रात्रि विवाहिता का शव खेतों में मिलने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई | शुक्रवार दिन में अचानक गायब होने बाद रात्रि में शव मिलने पर आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई है | घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंच गये | पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय विवाहिता रूपकला देवी पत्नी मोहनश्याम निवासी गांव पलसों थाना गोवर्धन शुक्रवार दिन में किसी काम से गांव में ही गई थी | इसके बाद अचानक वह लापता हो गई | जब काफी देर बाद भी विवाहिता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली | परिजनों ने विवाहिता के गायब होने की सूचना पुलिस देने के बाद देरशाम फिर से विवाहिता की तलाश शुरू कर दी | परिजन गायब विवाहिता की तलाश करते - करते पलसों गांव के पास खेतों की ओर गये तो वहां विवाहिता का शव पड़ा हुआ मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया | महिला के गले एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है लेकिन वहीं इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारों ने मृतका के साथ बलात्कार भी किया हो?  घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला एवं सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच गये | मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी गोवर्धन, प्रभारी निरीक्षक बरसाना सुनील तोमर, थानाध्यक्ष मगोर्रा अमित कुमार, चौकी प्रभारी सौंख राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये | एसपी ग्रामीण तथा सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के भिजवा दिया | एसपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा | विवाहिता की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा | मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही |

Read More

(मुकेश कुशवाह) मथुरा : थाना गोर्वधन क्षेत्र स्थित गांव पसलों केे पास बीती रात्रि विवाहिता का शव खेतों में मिलने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई | शुक्रवार दिन में अचानक गायब होने बाद रात्रि में शव मिलने पर आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई है | घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंच गये | पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय विवाहिता रूपकला देवी पत्नी मोहनश्याम निवासी गांव पलसों थाना गोवर्धन शुक्रवार दिन में किसी काम से गांव में ही गई थी | इसके बाद अचानक वह लापता हो गई | जब काफी देर बाद भी विवाहिता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली | परिजनों ने विवाहिता के गायब होने की सूचना पुलिस देने के बाद देरशाम फिर से विवाहिता की तलाश शुरू कर दी | परिजन गायब विवाहिता की तलाश करते - करते पलसों गांव के पास खेतों की ओर गये तो वहां विवाहिता का शव पड़ा हुआ मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया | महिला के गले एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है लेकिन वहीं इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारों ने मृतका के साथ बलात्कार भी किया हो?  घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला एवं सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच गये | मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी गोवर्धन, प्रभारी निरीक्षक बरसाना सुनील तोमर, थानाध्यक्ष मगोर्रा अमित कुमार, चौकी प्रभारी सौंख राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये | एसपी ग्रामीण तथा सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के भिजवा दिया | एसपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा | विवाहिता की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा | मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही |

Read More

एसएसपी - नयति की चेयरपर्सन के साथ समस्त चिकित्सकों ने छात्रा का बढाया मनोबल एसएसपी ने मुख्यमंत्री का संदेश सुनाकर छात्रा को शक्ति परी बनने के लिए दिया फार्म मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित गोवर्धन रोड़ पर विगत 26 दिसंबर को स्कूल जा रही छात्रा को इकतरफा प्रेम में असफल होने पर एक शौहदे ने अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। बताते चलें कि मायापुरम कालोनी थाना हाइवे निवासी 16 वर्षीय छात्रा अंजू सोलंकी वारदात के समय स्कूल जा रही थी। उसी दौरान इकतरफा प्रेम में असफल हुए सिरफिरे जितेन्द्र उर्फ जन्नो निवासी इंदूपुरम कालोनी,गोवर्धन रोड़ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रा को गोली मार दी थी। उसी समय से घायल छात्रा का नयति हाॅस्पीटल में इलाज चल रहा था। वारदात को अंजाम देने वाले सिरफिरे जितेन्द्र उर्फ जन्नों को दोनों पुलिस ने घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को नयति हॉस्पिटल में उपचारत छात्रा स्वस्थ हो गई तो डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान नयति हॉस्पिटल में उक्त छात्रा का मनोबल बढाने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर पीड़ित छात्रा अपने माता पिता के साथ उपस्थित रही। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, नयति हाॅस्पीटल चेयरमैन नीरा राडिया एवं नयति हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर व अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित छात्रा की हौंसला अफजायी की पीड़ित छात्रा एवं उसके माता-पिता ने अस्पताल एवं पुलिस के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सशक्तीकरण हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत उक्त छात्रा को स्कूल के माध्यम से शक्ति परी (पावर एंजिल) बनाने का निर्णय लिया तथा मुख्यमंत्री का संन्देश छात्रा को देने के साथ ही पावर एंजिल फार्म छात्रा को दिये तथा छात्रा को पूरी तरहा से स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।  

Read More

मासूम के पिता से कहा कि सरकार उनके साथ हर समय खड़ी है ऊर्जा मंत्री ने आलाधिकारियों को बैठक कर दिए निर्देश  मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित गांव मोहनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में गोली लगने से काल के गाल में समांए मासूम के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। शुक्रवार दोपहर में मोहनपुर बताते चलें कि तीन दिन पहले पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 8 वर्षीय माधव भारद्वाज पुत्र अमरनाथ भारद्वाज की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस मुठभेड़ में मासूम की मौत होने के बाद चारों तरफ से घिरी सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव ने प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए दरोगा वीरेन्द्र यादव और लापरवाही बरतने पर दरोगा सौरभ शर्मा,आरक्षी उधम सिंह तथा सुभाष चन्द्र को तत्काल प्रभाव से मौके पर ही निलंबित कर दिया था। इसके बाद पीड़ित परिवार को इस दुखःद घड़ी में सांत्वना देने के लिए सरकार के प्रवक्ता/ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गांव मोहनपुर में पीड़ित परिवार के घर गए। ऊर्जा मंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ हर समय खड़ी हुई है,उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि जांच आगरा रेंज के आईजी निष्पक्ष जांच कर रहे हैं,अगर जांच में कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी,किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने एसएसपी स्वप्निल ममगाई और जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद ऊर्जा मंत्री सीधे पुलिस लाइन सभागार पहुंचे और वहां एसएसपी तथा डीएम से विस्तार से पूरी घटना की जानकारी ली। श्री शर्मा ने डीएम एवं एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह,एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला,एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा,एसपी अपराध राजेश सोनकर,सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान आदि मौजूद रहे। 

Read More

एक प्रशिक्षु दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर मथुरा। थाना हाइवे के मोहनपुर गांव में हुई पुलिस मुठभेड़ में मासूम की मौत होने के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी की कार्रवाई जारी है। अब एसएसपी ने एक दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाकर अधीनस्थों को सीधा संदेश दिया है कि अब लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के पीछे कानून-व्यवस्था ठीक नहीं रखने की बात दबी जुबान से कही जा रही है। इस संबध में एसएसपी के पीआरओ संजीव त्यागी ने बताया कि एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने थाना हाइवे में तैनात प्रशिक्षु दरोगा दीपक दोहरे,आरक्षी प्रदीप कुमार,आरक्षी अंकित कुमार,आरक्षी चंचल कुमार,आरक्षी चालक प्रदीप कुमार और थाना रिफाइनरी में तैनात आरक्षी गजेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि एसएसपी द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी होने के बाद लोगों में चर्चाएं हैं कि मोहनपुर गांव में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 8 वर्षीय मासूम माधव भारद्वाज की मौत के बाद उक्त पुलिसकर्मियों सही तरीके से ड्यूटी नहीं की,इसी कारण इन्हें लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी के बदले रूख को देखकर पुलिस महकमें हड़कम्प मच गया है।

Read More

लाखों की चोरी में महज दो बैटरा बरामद कर पुलिस थप-थपा रही खुद अपनी पीठ प्रेसवार्ता में सवाल सुनकर खीझ दिखाते हुए सीओ सिटी ने साधी चुप्पी मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित दरेसी रोड़ पर इलैक्ट्रानिक्स शोरूम का ताला तोड़कर चोरी हुए लाखों के माल का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन युवकों को चोर बताते हुए बरामदगी के नाम पर महज दो बैटरा दिखाए हैं,पुलिस का यह खुलासा किसे के गले नहीं उतर रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला और सीओ सिटी सुश्री प्रीति सिंह ने चोरी का खुलासा करने का दावा करते हुए कहा कि विगत मंगलवार/बुधवार की रात्रि में दरेसी रोड़ स्थित इलैक्ट्रानिक्स सामान के क्लासिक शोरूम का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल चुराकर फरार हो गए थे। पीड़ित शोरूम स्वामी ने उस से इसे लाखों की चोरी बताया था। पुलिस ने दावा किया कि टैम्पू में बैठकर जा रहे तीन चोरों को प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह,एसएसआई अजय कुमार यादव और चौकी प्रभारी डीगगेट राजबीर सिंह ने पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए नदीम निवासी बद्रीनगर,हदीस निवासी दरेसी रोड़ थाना गोविंद नगर और वसीम निवासी मछली मंडी थाना कोतवाली ने चोरी किए जाने का इकबाल करते हुए बताया कि उन्होंने ही क्लासिक इलैक्ट्रानिक्स शोरूम में चोरी की थी। पुलिस ने खाना-पूर्ती करने के लिए पकड़े गए आरोपियों की निशानदेई से चोरी हुए माल में से महज इन्वर्टर के दो बैटरा बरामद दिखाए हैं। अब पुलिस यह दावा कर रही है कि इलैक्ट्रानिक्स शोरूम में से केवल दो बैटरा ही चोरी हुए थे। इसके इतर देखें तो चोरी होने का पता चलते ही शोरूम स्वामी ने एलईडी,इन्वर्टर,बैटरा,गीजर समेत लाखों का माल चोरी जाने की बात कही थी। वहीं शोरूम स्वामी ने पुलिस में दर्ज करायी रिपोर्ट में भी एलईडी,गीजर,इन्वर्टर,बैटरा चोरी होने की बात कही थी और साथ ही रिपोर्ट में यह भी लिखा था कि बाकि सामान की लिस्ट बाद में दे दी जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि जब लाखों कीमत का माल चोरी हुआ था तो पुलिस ने महज दो बैटरा बरामद दिखाकर पकड़े गए बदमाशों को क्यों रियायत दी। उधर पुलिस के खुलासे करने पर शोरूम स्वामी भी चुप्पी साधे हुए है,अब यह कहना मुश्किल होगा कि कहीं वह पुलिस के दबाव में तो खामोश नहीं है। वहीं अन्य माल बरामद नहीं होने पर प्रेसवार्ता में सीओ सिटी सुश्री प्रीति से इस बारे में जानना चाहा तो वह यकायक खिझकर चुप पड़ गईं। बाद में पुलिस ने खुद अपनी पीठ थप-थपाते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Read More

सौंख। मंगलवार को कस्बा के नवनिर्वाचित चेयरमैन मास्टर भरतसिंह का विभिन्न समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने मुख्य बाजार में लोगों से मुलाकात की।  कस्बा के मुख्य बाजार में चेयरमैन मास्टर भरतसिंह ने जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मुस्लिम मण्डी, हरिजन बस्ती, कुशवाह समाज, जाटव समाज आदि द्वारा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष का साफा बांधकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित नगर पंचायत चेयरमैन के सामने कई वर्षो से चली आ  रही कस्बा की तमाम समस्याओं के समाधान करने चुनौतियों हैं। लेकिन कस्बावासियों को भरोसा है कि समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान राजनैतिक और गैर राजनैतिक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

Read More

वृन्दावन। आयुर्वेदिक चिकित्सा रोग को जड़ से समाप्त करती है यह तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्षारसूत्र चिकित्सा इतनी सरल व दर्द रहित है इसका एक उदाहरण हाल मे ही देखने को मिला। एक मरीज जिसका नाम भरत निवासी मुरेना था पहलवानी किया करता था लेकिन विगत दो साल मे भयंकर तनाव में था क्योंकि उसको अत्यंत कस्ट प्रद बीमारी भगन्दर फिश्टुला हो गया था। जिसके बाद उसने तीन बार भगन्दर का आॅपरेशन धौलपुर, ग्वालियर व भरतपुर में कराया। लेकिन फिश्टुला दोवारा हो गया। पहलवान कस्ट के कारण दो साल से कुश्ती भी नही लड़ पाया था और तनाव में आ गया था। उसके बाद आगरा के रहने वाले एक मित्र ने उसे वृन्दावन स्थित एमआरसी आयुर्वेदा वृन्दावन में डाॅ. अभिषेक शर्मा से क्षार सूत्र चिकित्सा लेने कि सलाह ली। और अपना उपचार कराया। आश्चर्य की बात यह है कि क्षारसूत्र के दौरान ही मुरेना मे कुश्ती का दंगल आ गया और डाक्टर ने उसे कुश्ती लडने कि अनुमति भी दे दी। क्षारसूत्र चिकित्सा के दौरान पहलवान का आत्मबल इतना बढ़ गया कि उसने आगरा के पहलवान को चारोखाने चित कर दिया और मुरेना के महापौर अशोक अरगल द्वारा घोसित 8100 रू का ईनाम अपने नाम कर लिया। वास्तव में फादर आॅफ सर्जरी विश्व के प्रथम शल्य गुरू सुश्रत महान है। जिन्हांेने यह ज्ञान आयुर्वेद के डाक्टरों को दिया और इतना सरल बनाया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More